CG News: धमतरी के जंगल में संदिग्ध हालत में मिला तेंदुए का शव, चारों पंजे गायब, शिकार की आशंका, जांच में जुटी जंगल सफारी की टीम

 CG News: धमतरी के जंगल में संदिग्ध हालत में मिला तेंदुए का शव, चारों पंजे गायब, शिकार की आशंका, जांच में जुटी जंगल सफारी की टीम

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में वन्यजीव सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता सामने आई है। मगरलोड क्षेत्र के कोरगांव जंगल में सोमवार को एक तेंदुए का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। चौंकाने वाली बात यह है कि मृत तेंदुए के चारों पैरों के पंजे गायब पाए गए हैं, जिससे शिकार की आशंका जताई जा रही है।

जंगल सफारी की टीम सक्रिय, डॉग स्क्वायड से जांच
घटना की सूचना मिलते ही जंगल सफारी रायपुर से डॉग स्क्वायड की विशेष टीम धमतरी पहुंची। टीम ने रातभर जंगल और आसपास के क्षेत्रों में गहन निगरानी की। साथ ही स्थानीय चरवाहों और ग्रामीणों से पूछताछ कर संभावित संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी जुटाई जा रही है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, उत्तर सिंगपुर वन कक्ष क्रमांक 23 में 22 दिसंबर की शाम करीब 4:45 बजे तेंदुए का शव बरामद किया गया। शव का पोस्टमार्टम किया जा चुका है। अधिकारियों का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि तेंदुए की मौत प्राकृतिक कारणों से हुई या फिर अवैध शिकार का मामला है।

Read More मिठाई दुकान के टॉयलेट में धुल रहे थे बर्तन! ग्राहक ने बनाया VIDEO, सफाई पर उठे सवाल; खाद्य विभाग ने जांच के दिए निर्देश

पहले भी सामने आ चुके हैं ऐसे मामले
गौरतलब है कि इससे पहले 17 दिसंबर को कवर्धा जिले के मोतीनपुर और बोटेसूर गांव के बीच जंगल में भी एक तेंदुए का शव मिला था, जो करीब एक सप्ताह पुराना बताया गया था। लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाओं ने वन्यजीव संरक्षण को लेकर प्रशासन और वन विभाग की चिंता बढ़ा दी है। फिलहाल, वन विभाग पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रहा है। यदि शिकार की पुष्टि होती है, तो दोषियों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Read More Takhatpur News: अंबेडकर प्रतिमा पर गोबर फेंके जाने से बढ़ा आक्रोश, धरने पर बैठे लोग; 5 दिन में गिरफ्तारी की मांग

Tags:

Latest News

कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी
नौकरी की राह में उम्र नहीं बनेगी रोड़ा, हाईकोर्ट ने दिया पुनर्विचार का आदेश, अधूरी भर्ती में भी मिलेगा नई आयु सीमा का लाभ
प्रोफेसर का फिल्मी अंदाज में अपहरण, चाकू की नोक पर लूटे पैसे, 48 घंटे में पुलिस ने किया साजिश का पर्दाफाश चार आरोपी गिरफ्तार
Surajpur News: घर में बाइबल पाठ के दौरान विरोध, धर्मांतरण के आरोप पर पुलिस ने क्या कहा?
Surajpur News: फीस बढ़ोतरी पर छात्रों का फूटा गुस्सा, सिलफिली कॉलेज का घेराव कर विश्वविद्यालय को दी फैसले पर पुनर्विचार की मांग
Delhi News: ‘पूरी दिल्ली को ठप नहीं कर सकते’, मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी; सरकार को दिए निर्देश
बिलासपुर पुलिस का नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, NDPS एक्ट के तहत जब्त मादक पदार्थों का बड़े पैमाने पर नष्टीकरण
दुर्गोत्सव से पहले तोरवा पुलिस का बड़ा एक्शन, 2 स्थायी वारंटियों समेत 11 गिरफ्तार
Dhamtari News: लिनेश साहू आत्महत्या मामले में पत्नी समेत 5 दोषियों को 5-5 साल की सजा, कोर्ट ने लगाया जुर्माना
बिलासपुर एयरपोर्ट पर एक और झटका, इस रूट से भी पीछे हटी अलायंस एयर, अब सिर्फ दिल्ली की फ्लाइट का सहारा
Raipur News: गरबा में जरा-सी लापरवाही पड़ेगी भारी! CCTV से पार्किंग तक की व्यवस्था जरूरी, नियम टूटे तो रद्द होगी अनुमति
Raipur Crime News: खम्हारडीह में 15 ग्राम ड्रग्स मिलने से हड़कंप, तीन युवतियां गिरफ्तार; स्पा सेंटर से जुड़ाव की जांच