CG NEWS: रूम हीटर की चपेट में आया बुजुर्ग, रायपुर में घर में लगी भीषण आग, दर्दनाक मौत, जांच में जुटी पुलिस…

CG NEWS: रूम हीटर की चपेट में आया बुजुर्ग, रायपुर में घर में लगी भीषण आग, दर्दनाक मौत, जांच में जुटी पुलिस…

रायपुर: राजधानी रायपुर के टाटीबंद इलाके में आज सुबह एक घर में अचानक भीषण आग लग गई, जिसमें 70 वर्षीय बुजुर्ग राजकुमार गुप्ता की जिंदा जलकर मौत हो गई। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि आग रूम हीटर के शॉर्ट सर्किट या अन्य तकनीकी कारण से लगी।

घर पर ताला होने से मदद नहीं पहुंच सकी
जानकारी के अनुसार, मृतक राजकुमार गुप्ता अपने घर पर अकेले थे। उनका बेटा घरेलू सामान लेने बाहर गया था और दरवाजा बाहर से बंद कर ताला लगा गया था। इस दौरान आग लगने पर बुजुर्ग मदद के लिए चीखते रहे, लेकिन ताले की वजह से पड़ोसी भी अंदर नहीं जा सके।

फायर ब्रिगेड को देर से मिली सूचना
पड़ोसियों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी, लेकिन दमकल की टीम लगभग डेढ़ घंटे बाद मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। इस विलंब को लेकर स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है।

Read More निदान 1100 जैसी 'त्वरित समाधान' व्यवस्था का यह हाल: 47 दिन बाद जागा सिस्टम, पूछा- लोकेशन क्या है?

पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की
आग लगने की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पुलिस का कहना है कि जांच में यह देखा जा रहा है कि आग रूम हीटर के चलते शॉर्ट सर्किट से लगी या कोई अन्य कारण था।

Read More डाइट से हटाने का आदेश हाई कोर्ट ने किया रद्द, सहायक ग्रेड-3 को बड़ी राहत, पकड़ी विभागीय आदेश की खामी

सर्दियों में हीटर के इस्तेमाल से बढ़ती घटनाओं की आशंका
पुलिस और अग्निशमन विभाग का कहना है कि सर्दियों के मौसम में हीटर का अधिक इस्तेमाल होने से इस तरह की घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है। आम लोगों को विशेष सावधानी बरतने और घरेलू उपकरणों का सही तरीके से उपयोग करने की सलाह दी गई है। 

Tags:

Latest News

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: ED ने पेश की 29,800 पन्नों की फाइनल चार्जशीट, 42  लोग आरोपी छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: ED ने पेश की 29,800 पन्नों की फाइनल चार्जशीट, 42 लोग आरोपी
नीले ड्रम हत्याकांड में बड़ा फैसला: मुस्कान-साहिल को फांसी, कोर्ट ने महाभारत का दिया हवाला
CM हेल्पलाइन की शिकायत पर नहीं हुई कार्रवाई, शिक्षा विभाग की लापरवाही, दो अधिकारियों को नोटिस जारी
छत्तीसगढ़ के इस आईएएस को केंद्र में मिली बड़ी जिम्मेदारी, गृह मंत्रालय में बने डिप्टी सेक्रेटरी
पहचान पत्र के बिना दिया कमरा तो मकान मालिक पर होगा केस, किराएदार रखने से पहले थाने को देनी होगी पूरी कुंडली
ममता हुई शर्मसार, मां ने किया 1.80 लाख में 9 महीने के बच्चे का सौदा, पुलिस ने पश्चिम बंगाल से किया बरामद
जंतर-मंतर पहुंचना सीजेपी के इन दो नेता को पड़ा भारी, न्यायिक हिरासत में भेजे गये तिहाड़ जेल, जमानत के लिए कोर्ट पहुंची अर्जी
फेसबुक पर मोटे मुनाफे का लालच पड़ा भारी, प्रॉपर्टी डीलर के 7.90 लाख पार, पुलिस में दर्ज मामला
QR कोड से 5 लाख की साइबर ठगी, चॉइस सेंटर संचालक के खाते हुए होल्ड, हिरासत में दो युवक
व्याख्याता का छात्राओं से गलत संबंध और धर्मांतरण के आरोपों पर मचा बवाल, आंदोलनकारियों का अनिश्चितकालीन धरना
चुनरी यात्रा में उमड़ा मातृशक्ति का जनसैलाब, लेकिन वायरल हो गई हवन कुंड पर बैठ कर पोज वाली फोटो
पैरी प्रोजेक्ट का 2500 करोड़ का ठेका: रातों-रात बदली शर्तें, आधी रात को भोपाल की कंपनी के नाम खुला लिफाफा