छत्तीसगढ़ में कॉर्पोरेट की नई दौड़: बस्तर-सरगुजा में अडानी, जिंदल और मित्तल की एंट्री; विकास के दावों के बीच आदिवासियों को सता रहा 'जल-जंगल-जमीन' छिनने का डर

छत्तीसगढ़ में कॉर्पोरेट की नई दौड़: बस्तर-सरगुजा में अडानी, जिंदल और मित्तल की एंट्री; विकास के दावों के बीच आदिवासियों को सता रहा 'जल-जंगल-जमीन' छिनने का डर

100 से ज्यादा उद्योगपतियों ने छत्तीसगढ़ में निवेश की जताई इच्छा, सरकार ने दिया न्यौता।

 

Read More ग्राउंड रिपोर्ट: 1978 में जेपी ने दिया था साथ, अब छिन गया बुढ़ापे का सहारा; अनुदान प्राप्त कॉलेजों के रिटायर शिक्षकों की पेंशन बंद

 आर्सेलर मित्तल समेत 6 कंपनियां बस्तर में लगाएंगी प्लांट, अडानी को सरगुजा में चाहिए जमीन।

Read More रायपुर: पूर्व IPS ने बिजली विभाग की महिला JE और सहकर्मी को ऑफिस में बनाया बंधक; घरेलू कनेक्शन पर चल रही थी कंपनी, पुलिस ने कराया मुक्त

 

 स्थानीय आदिवासियों और पर्यावरणविदों ने जताया विरोध, कहा- सौदागरों के सामने लाचार हुई सरकार।

 

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ एक बार फिर बड़े कॉर्पोरेट घरानों का अखाड़ा बनने जा रहा है। छोटा और पिछड़ा कहे जाने वाले इस राज्य की खनिज संपदा पर अब देश के सबसे बड़े उद्योगपतियों की नजर गड़ गई है। सरकारी रिकॉर्ड के मुताबिक 100 से ज्यादा उद्योगपतियों ने यहां निवेश के लिए 'इन्विटेशन टू इन्वेस्ट' साइन किए हैं। आखिर छत्तीसगढ़ ही पहली पसंद क्यों? क्योंकि यहां पावर, कोयला और उच्च गुणवत्ता वाला लोहा प्रचुर मात्रा में है। आर्सेलर मित्तल, अडानी और जिंदल जैसे दिग्गज लाइन में हैं। लेकिन, इस नई 'औद्योगिक क्रांति' की आहट ने एक बड़े टकराव की नींव भी रख दी है। एक तरफ सरकार बंपर रोजगार के दावे कर रही है, तो दूसरी तरफ आदिवासी अपने 'जल-जंगल-जमीन' को बचाने के लिए लामबंद हो रहे हैं।

 

शांत बस्तर और सरगुजा में मचेगी हलचल

 

सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात बस्तर जैसे संवेदनशील और आदिवासी बहुल इलाके में भारी उद्योगों की एंट्री है। आर्सेलर मित्तल समेत 6 बड़े समूह बस्तर संभाग में अपने प्लांट स्थापित करने जा रहे हैं। दंतेवाड़ा में मित्तल का विशाल स्टील प्लांट और हाला मोबिलिटी का इलेक्ट्रॉनिक व्हीकल (EV) प्लांट प्रस्तावित है। वहीं, कोयला खनन के लिए पहले से चर्चित सरगुजा में अडानी समूह ने एक बड़ी केमिकल फैक्ट्री के लिए जमीन की मांग की है। रायगढ़, जो पहले से ही जिंदल ग्रुप का गढ़ माना जाता है, वहां कंपनी अपने पावर और स्टील सेक्टर का और बड़ा विस्तार करना चाहती है।

 

कहां, कौन लगा रहा दांव?

 

नए उद्योगों का फोकस मुख्य रूप से ऊर्जा (पावर) और स्टील सेक्टर पर है:

 

बस्तर संभाग: आर्सेलर मित्तल (स्टील), मां दुर्गा आयरन (स्टील), हाला मोबिलिटी (ईवी), ग्रीन टेक सॉल्यूशन (स्टील), बृजधाम इस्पात (ऊर्जा)।सरगुजा: अडानी इंटरप्राइजेज (केमिकल)। रायगढ़: जिंदल पावर (ऊर्जा के 3 प्लांट), रुंगटा संस (स्टील), टोरेंट पावर (ऊर्जा)।

 अन्य इलाके: गेल इंडिया (राजनांदगांव), जेके लक्ष्मी सीमेंट (दुर्ग), बजरंग पावर (बेमेतरा), डीबी पावर (सक्ती)।

रोजगार का सपना या विस्थापन का खौफ?

उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन इस निवेश को राज्य के लिए गेमचेंजर मानते हैं। उनका दावा है कि इन नए उद्योगों से स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के हजारों नए दरवाजे खुलेंगे। लेकिन सिक्के का दूसरा पहलू डराने वाला है। 'छत्तीसगढ़ बचाओ आंदोलन' से जुड़े कार्यकर्ताओं का सीधा आरोप है कि सरकार बड़े कॉर्पोरेट सौदागरों के आगे नतमस्तक हो गई है। बैलाडीला और रावघाट का उदाहरण देते हुए वे कहते हैं कि खदानों के नाम पर आदिवासियों के अस्तित्व से खिलवाड़ किया जा रहा है।

अब आगे क्या: सुलग सकती है आंदोलन की आग

आदिवासियों का डर है कि भारी उद्योगों के आने से प्रदूषण बढ़ेगा, नदियां प्रदूषित होंगी और जंगल उजड़ जाएंगे, जिससे उनकी पारंपरिक आजीविका हमेशा के लिए खत्म हो जाएगी। कोयला खदानों को लेकर राज्य में पहले से ही विरोध की आग सुलग रही है। अब देखना अहम होगा कि सरकार विकास और पर्यावरण के बीच यह नाजुक संतुलन कैसे बिठाती है, या फिर यह नया निवेश प्रदेश में एक नए और बड़े जनांदोलन की जमीन तैयार कर देगा।

Tags:

Latest News

विकास राशि को लेकर भड़के पंचायत प्रतिनिधि, NH-30 किया जाम! 16वीं वित्त और DMF फंड को लेकर प्रशासन के खिलाफ मोर्चा विकास राशि को लेकर भड़के पंचायत प्रतिनिधि, NH-30 किया जाम! 16वीं वित्त और DMF फंड को लेकर प्रशासन के खिलाफ मोर्चा
नल है, योजना है… फिर पानी क्यों नहीं? 45 दिन के बिजली संकट ने डबल इंजन सरकार के दावों पर खड़े किए सवाल
Ravneet Bittu Attack: बटाला में अचानक घिरा BJP नेता का काफिला, अंडे-टमाटर और पत्थरों की बौछार का आरोप
Nithari Case: निठारी से हरिद्वार तक… 20 साल पुरानी कहानी का फिर खौफनाक अंत, सुरेंद्र कोली की मिली लाश, मौत की जांच शुरू
पक्के मकान की उम्मीद पर फिरा पानी, आवास प्लस सर्वे में 16 हजार से ज्यादा आवेदक अपात्र, 30 सितंबर तक कर सकेंगे दावा-आपत्ति
रिटायरमेंट के दिन जस्टिस का बड़ा संकल्प: 1.01 करोड़ दान, पत्नी संग देहदान; 36 साल की सेवा को दिया अनोखा सम्मान
Bhilai News: पीएम मोदी के जन्मदिन पर पुतला दहन, पुलिस से झूमाझटकी में आरक्षक झुलसा; कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर FIR
Raipur School Controversy: 9वीं के छात्र पर ‘तांत्रिक क्रिया’ का आरोप, TC थमाकर विद्यालय से बाहर; CM शिकायत सेल पहुंचा परिवार
Facebook Ad से शुरू हुआ फ्रॉड, 11 रुपये लौटाकर जीता भरोसा और फिर खाते से उड़ गए 91 हजार
Nepal Flash Flood: तबाही के 3 हफ्ते बाद भी नहीं थमा संकट, 1,410 मौतें और 6 हजार से ज्यादा लोग लापता
Supreme Court News: बिल्डरों के मामलों में नया मोड़, जजों-वकीलों के खिलाफ Anonymous Complaints पर SC सख्त; जांच की तैयारी
Baloda Bazar News: आत्मानंद स्कूल में शिक्षक पर गंभीर आरोप, छात्राओं से बदसलूकी और मारपीट की शिकायत; प्राचार्य हटाने के निर्देश