महामाया नगरी में कोल डिपो पर चलेगा बुलडोजर ? 25 किमी नियम दोहराया, तोखन साहू ने दिए जांच के संकेत.. कहा...25 किलोमीटर नियम का होगा पालन

महामाया नगरी में कोल डिपो पर चलेगा बुलडोजर ? 25 किमी नियम दोहराया, तोखन साहू ने दिए जांच के संकेत.. कहा...25 किलोमीटर नियम का होगा पालन

रतनपुर में कोल डिपो पर संकट, केंद्रीय मंत्री बोले - नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई
बिलासपुर... माता महामाया मंदिर परिसर और उसके आसपास संचालित कोल डिपो को लेकर केंद्रीय मंत्री तोखन साहू ने सख्त रुख अपनाते हुए साफ कहा है कि महामाया मंदिर के आसपास मौजूद सभी कोल डिपो हटाए जाएंगे और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने दोहराया कि शासन के निर्देशों के अनुसार मुख्य कोयला खदान से 25 किलोमीटर के दायरे में आने वाले किसी भी कोल डिपो का संचालन नियमों के तहत प्रतिबंधित है।

'विकसित भारत-राम जी' कार्यक्रम के दौरान आयोजित पत्रकार वार्ता में मंत्री साहू ने कहा कि महामाया नगरी रतनपुर में भव्य महामाया कॉरिडोर का निर्माण किया जा रहा है, जिस पर करोड़ों रुपये खर्च किए जा रहे हैं। ऐसे में धार्मिक और पर्यटन महत्व वाले इस क्षेत्र में कोल डिपो का संचालन नियमों और अनुशासन दोनों के खिलाफ है।

पत्रकारों ने मंत्री का ध्यान इस ओर दिलाया कि राज्य शासन पहले ही स्पष्ट निर्देश जारी कर चुका है कि 25 किमी दायरे में कोल डिपो न तो खोले जा सकते हैं और न ही पुराने लाइसेंस का नवीनीकरण किया जा सकता है। रायगढ़ में इस नियम का पालन करते हुए कार्रवाई हुई, लेकिन बिलासपुर में प्रक्रिया शुरू होकर बीच में ही रोक दी गई। इतना ही नहीं, जिन कोल डिपो के लाइसेंस समाप्त होने वाले थे, उनके नवीनीकरण की प्रक्रिया दोबारा शुरू कर दी गई है

Read More नाबालिग छात्रा को अगवा कर बेरहमी से पीटा, नशीला इंजेक्शन लगाकर किया गैंगरेप, 2 आरोपी गिरफ्तार

मंत्री साहू ने यह भी कहा कि भारत सरकार द्वारा बेलमुंडी क्षेत्र को रामसर साइट घोषित किया गया है, जिसके चलते यह क्षेत्र अंतरराष्ट्रीय स्तर पर संरक्षित आर्द्रभूमि के अंतर्गत आता है। रामसर साइट घोषित होने के बाद जिला प्रशासन और राज्य सरकार को भारत सरकार से स्पष्ट निर्देश प्राप्त हुए हैं कि रामसर क्षेत्र के आसपास संचालित सभी कोल डिपो और कोल गतिविधियों को हटाया जाए। उन्होंने कहा कि इस दिशा में जल्द ठोस कार्रवाई की जाएगी।

Read More जल संसाधन विभाग में 100 करोड़ का घोटाला: हाईकोर्ट के स्टे के बावजूद खुद को अधीक्षण अभियंता बता रहे अफसर, कार्यालय में ही बना लिया मंदिर

तोखन साहू ने बताया कि एयरपोर्ट निर्माण को लेकर रक्षा मंत्रालय से आवश्यक अनुमति भी प्राप्त कर ली गई है और क्षेत्र के समग्र विकास के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने दो टूक कहा कि चिड़ियों के संरक्षण, पर्यावरण संतुलन और महामाया कॉरिडोर के सफल क्रियान्वयन के लिए कोल डिपो का हटाया जाना बेहद जरूरी है। अब बड़ा सवाल यह है कि क्या बिलासपुर में वर्षों से संचालित कोल डिपो पर वास्तव में कार्रवाई होगी या फिर नियम केवल कागज़ों तक सीमित रह जाएंगे? इस पर अब सभी की निगाहें शासन और खनिज विभाग की अगली कार्रवाई पर टिकी हैं।

Tags:

Latest News

कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी
नौकरी की राह में उम्र नहीं बनेगी रोड़ा, हाईकोर्ट ने दिया पुनर्विचार का आदेश, अधूरी भर्ती में भी मिलेगा नई आयु सीमा का लाभ
प्रोफेसर का फिल्मी अंदाज में अपहरण, चाकू की नोक पर लूटे पैसे, 48 घंटे में पुलिस ने किया साजिश का पर्दाफाश चार आरोपी गिरफ्तार
Surajpur News: घर में बाइबल पाठ के दौरान विरोध, धर्मांतरण के आरोप पर पुलिस ने क्या कहा?
Surajpur News: फीस बढ़ोतरी पर छात्रों का फूटा गुस्सा, सिलफिली कॉलेज का घेराव कर विश्वविद्यालय को दी फैसले पर पुनर्विचार की मांग
Delhi News: ‘पूरी दिल्ली को ठप नहीं कर सकते’, मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी; सरकार को दिए निर्देश
बिलासपुर पुलिस का नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, NDPS एक्ट के तहत जब्त मादक पदार्थों का बड़े पैमाने पर नष्टीकरण
दुर्गोत्सव से पहले तोरवा पुलिस का बड़ा एक्शन, 2 स्थायी वारंटियों समेत 11 गिरफ्तार
Dhamtari News: लिनेश साहू आत्महत्या मामले में पत्नी समेत 5 दोषियों को 5-5 साल की सजा, कोर्ट ने लगाया जुर्माना
बिलासपुर एयरपोर्ट पर एक और झटका, इस रूट से भी पीछे हटी अलायंस एयर, अब सिर्फ दिल्ली की फ्लाइट का सहारा
Raipur News: गरबा में जरा-सी लापरवाही पड़ेगी भारी! CCTV से पार्किंग तक की व्यवस्था जरूरी, नियम टूटे तो रद्द होगी अनुमति
Raipur Crime News: खम्हारडीह में 15 ग्राम ड्रग्स मिलने से हड़कंप, तीन युवतियां गिरफ्तार; स्पा सेंटर से जुड़ाव की जांच