बिलासपुर प्रेस क्लब की मांग पूरी : डिप्टी सीएम के वादे के बाद सरकार ने जारी किए 30.41 लाख रुपए

बिलासपुर प्रेस क्लब की मांग पूरी : डिप्टी सीएम के वादे के बाद सरकार ने जारी किए 30.41 लाख रुपए

रायपुर/बिलासपुर। बिलासपुर के पत्रकारों की लंबे समय से चली आ रही मांग अब पूरी हो गई है। राज्य सरकार के नगरीय प्रशासन विभाग ने प्रेस क्लब भवन के जीर्णोद्धार और सजावट के लिए 30.41 लाख रुपए की अंतिम मंजूरी दे दी है। उपमुख्यमंत्री अरुण साव से प्रेस क्लब के नए पदाधिकारियों की मुलाकात के महज कुछ ही दिनों के भीतर यह आदेश जारी कर दिया गया। इस राशि से ई राघवेन्द्र राव सभा भवन स्थित प्रेस क्लब में वाटर प्रूफिंग से लेकर शानदार फर्नीचर और बिजली का नया काम कराया जाएगा।

नगरीय प्रशासन एवं विकास संचालनालय ने गुरुवार को इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है। यह कदम बिलासपुर नगर निगम के उस प्रस्ताव के बाद उठाया गया है जो पिछले साल अक्टूबर में भेजा गया था। हाल ही में प्रेस क्लब के निर्वाचित पदाधिकारियों ने डिप्टी सीएम अरुण साव से मिलकर भवन की जर्जर हालत का मुद्दा उठाया था जिस पर साव ने तत्काल कार्रवाई का भरोसा दिया था।

 

Read More Kurud News: दुकान दिलाने का दावा, 3.10 लाख लिए और 2 लाख अब भी बाकी! पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष पर महिला ने लगाए गंभीर आरोप

भवन में क्या-क्या बदलेगा और क्या होंगे नए काम

Read More 1750 रुपए लिए, 5 रुपए में पैड, विरोध किया तो नंबर काटने की धमकी… मल्हार स्कूल में बवाल

 

सरकार से मिली 30.41 लाख रुपए की राशि का उपयोग प्रेस क्लब की सूरत बदलने में किया जाएगा। इसमें मुख्य रूप से छत की वाटर प्रूफिंग कराई जाएगी ताकि बारिश में टपकने की समस्या दूर हो सके। इसके अलावा अंदरूनी सजावट यानी इंटीरियर डिजाइनिंग वॉल पैनल फाल सीलिंग और नया फर्नीचर लगाया जाएगा। साथ ही पूरे परिसर में बिजली और नल फिटिंग का काम भी नए सिरे से होगा।

उपमुख्यमंत्री ने निभाया अपना वादा

प्रेस क्लब के अध्यक्ष अजीत मिश्रा , पूर्व अध्यक्ष तिलक राज सलूजा, वीरेन्द्र गहवई, निर्मल माणिक, दिलीप अग्रवाल वरिष्ठ पत्रकार मनी शंकर पांडेय प्रेस क्लब सचिव संदीप करिहार , उपाध्यक्ष विजय क्रांति तिवारी, जय शंकर पाण्डेय, अभिजीत पाण्डेय, रवि शुक्ला, कैलाश यादव, हरिकिशन गंगवानी, सहित बड़ी संख्या में पत्रकारों के प्रतिनिधिमंडल ने उपमुख्यमंत्री अरुण साव से मुलाकात की थी। साव ने उस वक्त कहा था कि पत्रकारों के लिए एक बेहतर और सुविधा संपन्न भवन होना बहुत जरूरी है। उन्होंने वादा किया था कि हफ्ते भर के भीतर प्रशासनिक मंजूरी मिल जाएगी और बजट की कमी नहीं होने दी जाएगी। आदेश जारी होने के बाद पत्रकारों ने सरकार की इस संवेदनशीलता पर खुशी जाहिर की है।

 

 

अफसरों को दी गई कड़ी हिदायत

 

नगरीय प्रशासन विभाग के संचालनालय ने नगर निगम बिलासपुर के आयुक्त को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि काम की गुणवत्ता में कोई समझौता नहीं होना चाहिए। आदेश में कहा गया है कि काम शुरू करने से पहले और खत्म होने के बाद की फोटो विभाग को भेजनी होगी। यदि नियमों का पालन नहीं हुआ तो इसके लिए आयुक्त व्यक्तिगत रूप से जिम्मेदार होंगे। पत्रकारों ने बताया कि भवन का काम काफी समय से अटका हुआ था जिससे बैठकें और प्रेस कॉन्फ्रेंस करने में दिक्कतें आ रही थीं।

Tags:

Latest News

कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी
नौकरी की राह में उम्र नहीं बनेगी रोड़ा, हाईकोर्ट ने दिया पुनर्विचार का आदेश, अधूरी भर्ती में भी मिलेगा नई आयु सीमा का लाभ
प्रोफेसर का फिल्मी अंदाज में अपहरण, चाकू की नोक पर लूटे पैसे, 48 घंटे में पुलिस ने किया साजिश का पर्दाफाश चार आरोपी गिरफ्तार
Surajpur News: घर में बाइबल पाठ के दौरान विरोध, धर्मांतरण के आरोप पर पुलिस ने क्या कहा?
Surajpur News: फीस बढ़ोतरी पर छात्रों का फूटा गुस्सा, सिलफिली कॉलेज का घेराव कर विश्वविद्यालय को दी फैसले पर पुनर्विचार की मांग
Delhi News: ‘पूरी दिल्ली को ठप नहीं कर सकते’, मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी; सरकार को दिए निर्देश
बिलासपुर पुलिस का नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, NDPS एक्ट के तहत जब्त मादक पदार्थों का बड़े पैमाने पर नष्टीकरण
दुर्गोत्सव से पहले तोरवा पुलिस का बड़ा एक्शन, 2 स्थायी वारंटियों समेत 11 गिरफ्तार
Dhamtari News: लिनेश साहू आत्महत्या मामले में पत्नी समेत 5 दोषियों को 5-5 साल की सजा, कोर्ट ने लगाया जुर्माना
बिलासपुर एयरपोर्ट पर एक और झटका, इस रूट से भी पीछे हटी अलायंस एयर, अब सिर्फ दिल्ली की फ्लाइट का सहारा
Raipur News: गरबा में जरा-सी लापरवाही पड़ेगी भारी! CCTV से पार्किंग तक की व्यवस्था जरूरी, नियम टूटे तो रद्द होगी अनुमति
Raipur Crime News: खम्हारडीह में 15 ग्राम ड्रग्स मिलने से हड़कंप, तीन युवतियां गिरफ्तार; स्पा सेंटर से जुड़ाव की जांच