पूना मार्गेम’ की बड़ी कामयाबी: 64 लाख के इनामी नक्सलियों ने डाले हथियार

पूना मार्गेम’ की बड़ी कामयाबी: 64 लाख के इनामी नक्सलियों ने डाले हथियार

सुकमा। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में चलाए जा रहे ‘पूना मार्गेम’ (पुनर्वास से पुनर्जीवन) अभियान के तहत सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। अभियान से प्रभावित होकर 07 महिला कैडर सहित कुल 26 माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया है। आत्मसमर्पण करने वाले सभी नक्सली PLGA बटालियन, दक्षिण बस्तर, माड़ डिवीजन और आंध्र-ओडिशा बॉर्डर (AOB) क्षेत्र में सक्रिय थे। इन पर कुल ₹64 लाख का इनाम घोषित था। सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार, यह माओवादी संगठन के लिए बड़ा रणनीतिक झटका माना जा रहा है।

रैंकवार आत्मसमर्पित नक्सलियों का विवरण

  • CYPCM – 01
  • DVCM – 01
  • PPCM – 03
  • ACM – 03
  • पार्टी सदस्य – 18

आत्मसमर्पण करने वालों में सीनियर कैडर से लेकर सक्रिय फील्ड ऑपरेटिव तक शामिल हैं, जिससे माओवादी नेटवर्क की संगठनात्मक क्षमता पर असर पड़ना तय माना जा रहा है।

Read More नवरात्रि से पहले गरबा पर घमासान! वक्फ बोर्ड की मुस्लिम युवाओं से खास अपील- दूसरे समाज की महिलाओं के साथ न करें गरबा, बजरंग दल ने मांगे कड़े नियम

Sukma Naxal News: ‘पूना मार्गेम’ बना भरोसे का पुल
सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार, आत्मसमर्पित माओवादी सुकमा, माड़ क्षेत्र और सीमावर्ती ओडिशा में हुई कई बड़ी नक्सली घटनाओं में शामिल रहे हैं। ‘पूना मार्गेम’ अभियान का मुख्य उद्देश्य भटके हुए युवाओं को हिंसा के रास्ते से हटाकर समाज की मुख्यधारा में लौटने का अवसर देना है। अभियान के तहत लगातार संवाद, काउंसलिंग और पुनर्वास की ठोस नीति अपनाई जा रही है।

Read More CG Crime News: सरकारी स्कूल की प्रधानपाठिका पर घर में ही बच्चों से मारपीट का आरोप, शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार

Naxal Surrender Policy: पुनर्वास और सुरक्षित भविष्य की गारंटी
आत्मसमर्पण करने वाले माओवादियों को छत्तीसगढ़ सरकार की पुनर्वास नीति के तहत आर्थिक सहायता, सुरक्षा, आवास, शिक्षा और रोजगार से जोड़ा जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि पुनर्वास प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और समयबद्ध होगी, ताकि आत्मसमर्पित कैडर दोबारा हिंसा की राह पर न लौटें।

“हिंसा छोड़ें, विकास का मार्ग चुनें” – SP Sukma
सुकमा पुलिस अधीक्षक किरण चह्वाण ने शेष माओवादियों से अपील करते हुए कहा कि, “हिंसा का रास्ता छोड़ें और शांति व विकास के मार्ग को अपनाएं। सरकार आत्मसमर्पण करने वालों के सुरक्षित भविष्य और पुनर्वास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि ‘पूना मार्गेम’ अभियान आने वाले समय में भी तेज़ी से जारी रहेगा और इससे और भी माओवादियों के मुख्यधारा में लौटने की उम्मीद है।

Tags:

Latest News

कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी
नौकरी की राह में उम्र नहीं बनेगी रोड़ा, हाईकोर्ट ने दिया पुनर्विचार का आदेश, अधूरी भर्ती में भी मिलेगा नई आयु सीमा का लाभ
प्रोफेसर का फिल्मी अंदाज में अपहरण, चाकू की नोक पर लूटे पैसे, 48 घंटे में पुलिस ने किया साजिश का पर्दाफाश चार आरोपी गिरफ्तार
Surajpur News: घर में बाइबल पाठ के दौरान विरोध, धर्मांतरण के आरोप पर पुलिस ने क्या कहा?
Surajpur News: फीस बढ़ोतरी पर छात्रों का फूटा गुस्सा, सिलफिली कॉलेज का घेराव कर विश्वविद्यालय को दी फैसले पर पुनर्विचार की मांग
Delhi News: ‘पूरी दिल्ली को ठप नहीं कर सकते’, मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी; सरकार को दिए निर्देश
बिलासपुर पुलिस का नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, NDPS एक्ट के तहत जब्त मादक पदार्थों का बड़े पैमाने पर नष्टीकरण
दुर्गोत्सव से पहले तोरवा पुलिस का बड़ा एक्शन, 2 स्थायी वारंटियों समेत 11 गिरफ्तार
Dhamtari News: लिनेश साहू आत्महत्या मामले में पत्नी समेत 5 दोषियों को 5-5 साल की सजा, कोर्ट ने लगाया जुर्माना
बिलासपुर एयरपोर्ट पर एक और झटका, इस रूट से भी पीछे हटी अलायंस एयर, अब सिर्फ दिल्ली की फ्लाइट का सहारा
Raipur News: गरबा में जरा-सी लापरवाही पड़ेगी भारी! CCTV से पार्किंग तक की व्यवस्था जरूरी, नियम टूटे तो रद्द होगी अनुमति
Raipur Crime News: खम्हारडीह में 15 ग्राम ड्रग्स मिलने से हड़कंप, तीन युवतियां गिरफ्तार; स्पा सेंटर से जुड़ाव की जांच