छत्तीसगढ़ के राशनकार्ड धारकों को बड़ा झटका, 1.85 लाख परिवारों को जनवरी से नहीं मिलेगा राशन, जाने क्या है वजह

छत्तीसगढ़ के राशनकार्ड धारकों को बड़ा झटका, 1.85 लाख परिवारों को जनवरी से नहीं मिलेगा राशन, जाने क्या है वजह

रायपुर। छत्तीसगढ़ में राशन कार्ड धारकों के लिए एक अहम और चिंताजनक खबर सामने आई है। जिन उपभोक्ताओं ने अब तक अपने राशन कार्ड में दर्ज सदस्यों का ई-केवाईसी (e-KYC) अपडेट नहीं कराया है, उन्हें जनवरी माह से सरकारी राशन नहीं मिलेगा। सरकार के इस फैसले से प्रदेशभर में हड़कंप मच गया है और खाद्य विभाग के दफ्तरों में लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है।

ई-केवाईसी अनिवार्य, नहीं तो राशन बंद
राज्य सरकार ने राशन प्रणाली में पारदर्शिता और फर्जी लाभार्थियों को रोकने के उद्देश्य से राशन कार्ड में दर्ज प्रत्येक सदस्य का ई-केवाईसी अनिवार्य कर दिया है। बीते एक वर्ष से खाद्य विभाग लगातार राशन कार्ड धारकों से केवाईसी अपडेट कराने की अपील कर रहा था, लेकिन इसके बावजूद बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। तय समयसीमा समाप्त होने के बाद सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि बिना ई-केवाईसी वाले कार्डधारकों को जनवरी माह का राशन आवंटित नहीं किया जाएगा।

दफ्तरों में उमड़ी भीड़
राशन बंद होने की सूचना मिलते ही लोग खाद्य विभाग के कार्यालयों में पहुंचने लगे हैं। सुबह से लेकर देर शाम तक लंबी-लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। हालांकि, उपभोक्ताओं को अभी राहत इस बात की है कि उन्हें ई-केवाईसी अपडेट कराने का अंतिम अवसर दिया जा रहा है।

Read More Bastar Nursing Protest: 2018 से लंबित ग्रेड-पे पर नर्सिंग स्टाफ का फूटा आक्रोश, डिमरापाल मेडिकल कॉलेज में 3 दिन का विरोध

1.85 लाख सदस्यों की केवाईसी अब भी लंबित
आंकड़ों के अनुसार, जिले में कुल 5 लाख 66 हजार राशन कार्ड हैं, जिनमें 18 लाख 28 हजार सदस्य दर्ज हैं। इनमें से करीब 1 लाख 85 हजार सदस्यों का ई-केवाईसी अब तक पूरा नहीं हो सका है। ये सभी APL (गरीबी रेखा से ऊपर) श्रेणी के राशन कार्ड धारक हैं। विभाग के लगातार प्रयासों के बावजूद शत-प्रतिशत ई-केवाईसी नहीं होने के कारण शासन को यह सख्त कदम उठाना पड़ा है।

Read More बिल्हा के स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल, कहीं प्राचार्य नदारद, कहीं पीरियड खाली, वीएसके ऐप में 659 शिक्षक गैरहाजिर

विभाग की अपील
खाद्य विभाग ने स्पष्ट अपील की है कि जिन राशन कार्ड धारकों की ई-केवाईसी अभी तक लंबित है, वे जल्द से जल्द इसे पूरा करा लें, अन्यथा जनवरी माह से उन्हें राशन मिलने में कठिनाई का सामना करना पड़ेगा।

Tags:

Latest News

कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी
नौकरी की राह में उम्र नहीं बनेगी रोड़ा, हाईकोर्ट ने दिया पुनर्विचार का आदेश, अधूरी भर्ती में भी मिलेगा नई आयु सीमा का लाभ
प्रोफेसर का फिल्मी अंदाज में अपहरण, चाकू की नोक पर लूटे पैसे, 48 घंटे में पुलिस ने किया साजिश का पर्दाफाश चार आरोपी गिरफ्तार
Surajpur News: घर में बाइबल पाठ के दौरान विरोध, धर्मांतरण के आरोप पर पुलिस ने क्या कहा?
Surajpur News: फीस बढ़ोतरी पर छात्रों का फूटा गुस्सा, सिलफिली कॉलेज का घेराव कर विश्वविद्यालय को दी फैसले पर पुनर्विचार की मांग
Delhi News: ‘पूरी दिल्ली को ठप नहीं कर सकते’, मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी; सरकार को दिए निर्देश
बिलासपुर पुलिस का नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, NDPS एक्ट के तहत जब्त मादक पदार्थों का बड़े पैमाने पर नष्टीकरण
दुर्गोत्सव से पहले तोरवा पुलिस का बड़ा एक्शन, 2 स्थायी वारंटियों समेत 11 गिरफ्तार
Dhamtari News: लिनेश साहू आत्महत्या मामले में पत्नी समेत 5 दोषियों को 5-5 साल की सजा, कोर्ट ने लगाया जुर्माना
बिलासपुर एयरपोर्ट पर एक और झटका, इस रूट से भी पीछे हटी अलायंस एयर, अब सिर्फ दिल्ली की फ्लाइट का सहारा
Raipur News: गरबा में जरा-सी लापरवाही पड़ेगी भारी! CCTV से पार्किंग तक की व्यवस्था जरूरी, नियम टूटे तो रद्द होगी अनुमति
Raipur Crime News: खम्हारडीह में 15 ग्राम ड्रग्स मिलने से हड़कंप, तीन युवतियां गिरफ्तार; स्पा सेंटर से जुड़ाव की जांच