धान खरीदी केंद्र में बड़ा घोटाला! 384 क्विंटल धान गायब, प्रशासन का सख्त एक्शन, खरीदी प्रभारी और ऑपरेटर हटाए गए, FIR के आदेश

धान खरीदी केंद्र में बड़ा घोटाला! 384 क्विंटल धान गायब, प्रशासन का सख्त एक्शन, खरीदी प्रभारी और ऑपरेटर हटाए गए, FIR के आदेश

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में धान खरीदी व्यवस्था की पोल खुल गई है। पापनपाल उपार्जन केंद्र में सामने आई भारी लापरवाही और संदिग्ध गड़बड़ी ने प्रशासन को भी सकते में डाल दिया। 384 क्विंटल धान के गायब होने का मामला उजागर होते ही कलेक्टर संबित मिश्रा ने सख्त रुख अपनाया, जिसके बाद खरीदी प्रभारी और ऑपरेटर को न सिर्फ धान खरीदी कार्य से हटाया गया, बल्कि समिति से भी बाहर कर दिया गया।

औचक निरीक्षण में उजागर हुआ खेल
शुक्रवार को तहसीलदार पंचराम सलामे और जिला विपणन अधिकारी तामेश सिंह नागवंशी की संयुक्त टीम ने पापनपाल खरीदी केंद्र का औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान जो सामने आया, उसने धान खरीदी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए। भौतिक सत्यापन में रिकॉर्ड से 384 क्विंटल कम धान पाया गया।

जांच में सामने आई गंभीर अनियमितताएं 
कागजों और स्टॉक में भारी अंतर, धान बोरियों की अव्यवस्थित स्टेकिंग, लेखा-जोखा और रिकॉर्ड संधारण में घोर लापरवाही, जिससे साफ संकेत मिलता है कि यह महज चूक नहीं, बल्कि सुनियोजित गड़बड़ी हो सकती है।01-1

Read More हाई कोर्ट का बड़ा आदेश, 32 महीने का पेंशन एरियर 120 दिन में देने के निर्देश

कलेक्टर के तेवर सख्त, FIR के निर्देश
मामले की गंभीरता को देखते हुए समिति की प्रबंध कार्यकारिणी ने खरीदी प्रभारी और ऑपरेटर को दोषी मानते हुए तत्काल पद से हटा दिया। वहीं तहसीलदार बीजापुर ने FIR दर्ज करने के स्पष्ट निर्देश जारी कर दिए हैं। सहायक आयुक्त सहकारिता को निर्देश दिए गए हैं कि विस्तृत जांच रिपोर्ट के आधार पर कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

Read More Janjgir-Champa News: सरकारी स्कूल के हेडमास्टर पर बच्चों के सामने अशोभनीय हरकत का आरोप, छात्राओं की शिकायत के बाद पुलिस ने लिया हिरासत में, देखे वीडियो

प्रशासन की दो टूक चेतावनी
जिला प्रशासन ने साफ शब्दों में कहा है कि धान खरीदी में भ्रष्टाचार, गड़बड़ी या लापरवाही किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आने वाले दिनों में जिले के अन्य खरीदी केंद्रों पर भी आकस्मिक और सघन जांच की जाएगी। अब बड़ा सवाल यह है कि क्या 384 क्विंटल धान यूं ही गायब हो गया, या इसके पीछे कोई बड़ा नेटवर्क काम कर रहा है? प्रशासन की अगली कार्रवाई पर सभी की निगाहें टिकी हैं।

Tags:

Latest News

Forest Department Action: सूरजपुर में लकड़ी तस्करों पर शिकंजा, सागौन से लदी पिकअप जब्त; तीन आरोपी गिरफ्तार Forest Department Action: सूरजपुर में लकड़ी तस्करों पर शिकंजा, सागौन से लदी पिकअप जब्त; तीन आरोपी गिरफ्तार
Supreme Court Judges Bill 2026: लोकसभा से पास हुआ बड़ा विधेयक, सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या 34 से बढ़कर होगी 38
Chhattisgarh Patwari Strike: प्रमोशन रुका, वेतन पर भी नाराजगी! प्रदेशभर के पटवारियों ने खोला मोर्चा
Gariaband News: स्कूल में कथित शराब पार्टी का VIDEO वायरल, शिक्षा विभाग का बड़ा एक्शन; दो शिक्षक निलंबित
Raipur Rural Police Action: अवैध प्रवासियों और किरायेदारों पर सख्ती, 600 से अधिक लोगों का सत्यापन; 6 संदिग्धों से पूछताछ जारी
हाई कोर्ट की राजस्व अफसरों पर सख्त टिप्पणी, तहसीलदार को 60 दिन में सीमांकन पूरा कराने का आदेश
Transfer Breaking: 2024 बैच के प्रशिक्षु IFS अधिकारियों को मिली पहली फील्ड पोस्टिंग, वन विभाग ने जारी किए आदेश
Chhattisgarh High Court: 'श्रद्धांजलि भी, न्याय भी', शोकसभा के नाम पर पूरे दिन अदालत बंद नहीं रहेगी, हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला
ASI के बेटे का ब्लैकमेल गैंग बेनकाब, नाबालिग छात्रा को धमकाकर 14.50 लाख और आधा किलो सोना ऐंठा
Bharatmala Scam: ED का बड़ा एक्शन, 12.78 करोड़ की संपत्ति अटैच; अब तक 36 करोड़ से अधिक की संपत्ति जब्त
Jharkhand Student Protest: भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी को लेकर उबाल, छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर; अभिजीत दीपके ने दिया समर्थन
West Bengal Crime: कफ सिरप तस्करी की जांच में बड़ा खुलासा, मालदा के फ्लैट से 2.5 करोड़ कैश, सोना और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जब्त