वाहन चेकिंग में बड़ा खुलासा: 8 लाख की खेप के साथ दबोचे गए तीन अंतरराज्यीय तस्कर, कार से 15 किलो गांजा बरामद

वाहन चेकिंग में बड़ा खुलासा: 8 लाख की खेप के साथ दबोचे गए तीन अंतरराज्यीय तस्कर, कार से 15 किलो गांजा बरामद

कवर्धा। मादक पदार्थों के खिलाफ चल रही मुहिम में कबीरधाम पुलिस ने एक और बड़ा वार किया है। चिल्फी थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने कार से 15.480 किलो गांजा बरामद कर तीन अंतरराज्यीय तस्करों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। जब्त गांजे की कीमत करीब 7.75 लाख रुपये आंकी गई है। यह कार्रवाई साफ संकेत है कि पुलिस अब नशे के नेटवर्क पर सीधा प्रहार कर रही है।

कार की तलाशी में खुली तस्करी की परतें
रूटीन चेकिंग के दौरान पुलिस को संदिग्ध कार पर शक हुआ। तलाशी लेते ही कार से भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ। मौके से 15.480 किलो गांजा, कार और मोबाइल फोन कुल 12.95 लाख रुपये की सामग्री जब्त की गई है।

ओडिशा से यूपी तक फैला था नशे का नेटवर्क
पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि वे ओडिशा से गांजा लाकर रायपुर के रास्ते उत्तर प्रदेश तक सप्लाई करते थे। गांजे को छोटी-छोटी पुड़ियों में तोड़कर बेचा जाता था। अवैध मुनाफे के लिए युवाओं को निशाना बनाया जा रहा था। पुलिस के अनुसार, यह कोई अकेली खेप नहीं बल्कि संगठित तस्करी नेटवर्क का हिस्सा है।

Read More Blood For Mobile EMI: मोबाइल की EMI नहीं चुकाई तो युवक को बनाया बंधक! खून बेचने के लिए ब्लड बैंक ले जाने का आरोप, पुलिस पर भी उठे सवाल

NDPS एक्ट के तहत केस, नेटवर्क पर कसेगा शिकंजा
तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ NDPS एक्ट की गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब सप्लाई चैन, फाइनेंसर और आगे जुड़े लिंक की गहराई से जांच कर रही है।

Read More देवधरम टेकरी पर मंत्री विजयवर्गीय का रेस्ट हाउस, निगम से 26 साल पुरानी फाइल ही गायब

साफ संदेश
कबीरधाम पुलिस की यह कार्रवाई साफ संदेश देती है, नशे के सौदागरों के लिए जिले में कोई जगह नहीं जो युवाओं की जिंदगी बर्बाद करेगा, पुलिस उसे सलाखों के पीछे पहुंचाएगी। 

Latest News

iQOO Pad Ultra: गेमिंग के लिए आ रहा धांसू टैबलेट, 9000mAh+ बैटरी और एक्टिव कूलिंग फैन का मिलेगा सपोर्ट iQOO Pad Ultra: गेमिंग के लिए आ रहा धांसू टैबलेट, 9000mAh+ बैटरी और एक्टिव कूलिंग फैन का मिलेगा सपोर्ट
पानी पीकर भी क्यों रहती है कमजोरी? शरीर में इन 5 Electrolytes की कमी पड़ सकती है भारी
रायपुर: 10 महीने से धूल फांक रहे ITMS कैमरों की सुध ली गई, मरम्मत के लिए 12 करोड़ का फंड मंजूर
बिलासपुर हाईकोर्ट से भूपेश बघेल को झटका, दुर्ग चुनाव मामले में अर्जी खारिज; अब दर्ज होंगे साक्ष्य
Mars-Jupiter Conjunction 2026: 18 सितंबर को कर्क राशि में मिलेंगे मंगल और गुरु, 6 राशियों के लिए बदल सकता है समय का रुख
अरपा भैंसाझार घोटाला: एक ही एफआईआर, 4 आरोपियों के लिए 4 अलग नियम; चहेते को प्रमोशन और ‘बेस्ट इंजीनियर’ का अवार्ड, बाकी पर गिरी गाज
जिस हाथ में होनी चाहिए थी किताब, उसी हाथ में थमा दी पानी से भरी बाल्टी
कन्हार बांध विस्थापन फंड में 18 करोड़ का घोटाला: अफसरों को बचाने प्रमुख अभियंता कार्यालय में दबा दी गई फाइल, राजेश सुकुमार टोप्पो की भूमिका भी ...........
भूपेश को झटका, पाटन चुनाव याचिका पर अब आगे बढ़ेगी सुनवाई
फ़ोन पर ‘फ्री फायर’ का आखिरी गेम, एक किशोर की मौत, दूसरा जिंदगी के लिए लड़ रहा जंग
जिस Reel को बनाना था यादगार, वही बन गई आखिरी वीडियो! चलती ट्रेन की चपेट में आया बेगूसराय का युवक, मौत
एक तरफ दीयों की कतार, दूसरी तरफ सियासी तकरार! जगदलपुर में कांग्रेस-BJP कार्यकर्ताओं में झड़प, विजय शर्मा से भी बहस, देखें VIDEO