मक्का बीज खरीदी में बड़ा खेल: सीजन बीतने के बाद गुजरात की फर्जी कंपनी को सवा सौ क्विंटल ज्यादा का ऑर्डर

मक्का बीज खरीदी में बड़ा खेल: सीजन बीतने के बाद गुजरात की फर्जी कंपनी को सवा सौ क्विंटल ज्यादा का ऑर्डर

रायपुर। छत्तीसगढ़ के कृषि विभाग में मक्का बीज की खरीदी को लेकर करोड़ों के वारे-न्यारे का मामला सामने आया है। ताज्जुब की बात यह है कि जब मक्का बोने का समय निकल गया तब विभाग कुंभकर्णी नींद से जागा और बीज खरीदने के टेंडर जारी कर दिए। इस पूरे खेल में गुजरात की एक ऐसी कंपनी को फायदा पहुंचाया गया जिसका रायपुर में दफ्तर ही नहीं है और गुजरात में उसकी फैक्ट्री की जगह आलीशान बंगला बना हुआ है। सरकारी खजाने को चूना लगाने के लिए अफसरों और रसूखदारों ने मिलकर

 

 कागजों पर ही बीज की बुवाई का इंतजाम कर दिया है।

Read More Raipur News: प्रिंस ढाबे पर बुलडोजर कार्रवाई के बीच हाईवोल्टेज ड्रामा! संचालक ने खुद पर पेट्रोल डाला, प्रशासन ने रोकी कार्रवाई

कृषि विभाग के नियमों को ताक पर रखकर गुजरात की कर्णावती सीड्स को उपकृत किया गया है। विभाग ने यह खरीदी सरकारी रेट से 97 रुपए से लेकर 200 रुपए प्रति किलो तक महंगी दर पर की है। रबी सीजन के लिए मक्के की बुआई 15 अक्टूबर से 30 नवंबर के बीच हो जानी चाहिए थी लेकिन दिसंबर में करोड़ों के बीज खरीदना अफसरों की नीयत पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

Read More मेकाहारा खुद हुआ 'बीमार': रोज आ रहे 3000 मरीज, लेकिन 1204 में से 629 पद खाली, 4 महीने से मंत्रालय में अटकी भर्ती की फाइल

 

कागजों पर दफ्तर और फैक्ट्री की जगह वीआईपी कॉलोनी

 

मीडिया की पड़ताल में चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि जिस कर्णावती सीड्स को ठेका दिया गया उसका रायपुर में कोई अस्तित्व ही नहीं है। कंपनी ने भनपुरी और गोंदवारा के जो पते दिए वहां दूसरी कंपनियों के बोर्ड लगे हैं। हद तो तब हो गई जब गुजरात के अहमदाबाद स्थित रजिस्टर्ड पते की जांच की गई। वहां बीज की फैक्ट्री की जगह एक वीआईपी रहवासी कॉलोनी मिली। साफ है कि बिना भौतिक सत्यापन के ही चहेती कंपनी पर विभाग मेहरबान हो गया।

11 जिलों में जरूरत से ज्यादा बीज का ऑर्डर

दस्तावेजों से पता चला है कि 11 जिलों ने जानबूझकर तय सीमा से 27641 किलो ज्यादा बीज के टेंडर निकाले हैं। मोहला मानपुर जिले का उदाहरण देखें तो वहां सिर्फ 600 किलो बीज की जरूरत थी लेकिन अधिकारियों ने 8560 किलो बीज का ऑर्डर दे दिया। जब इस बारे में कृषि उप संचालकों से पूछा गया तो उन्होंने आधिकारिक तौर पर कुछ भी कहने से मना कर दिया।

दिल्ली से फोन और तीन सहेली कंपनियों का सिंडिकेट

टेंडर की प्रक्रिया में भी गजब की सेटिंग देखने को मिली। हर जिले में सिर्फ तीन कंपनियों कर्णावती सीड्स महालक्ष्मी क्रॉपसाइंस और फॉर्म इंफोर्मेटिक्स ने हिस्सा लिया। इन तीनों के मालिक आपस में रिश्तेदार हैं। भास्कर के स्टिंग में एक कंपनी के संचालक ने कबूला कि यह तीनों फर्में एक ही हैं और उन्होंने दिल्ली के एक बड़े नेता से फोन करवाकर यह काम हासिल किया है। संचालक ने अपनी ऊंची पहुंच का हवाला देते हुए रिपोर्टर को धमकाने की कोशिश भी की।

इस पूरे मामले में कर्णावती के संचालक रौनक पटेल ने चुप्पी साध ली है। किसानों के नाम पर सरकारी पैसे की इस बंदरबांट ने विभाग की कार्यप्रणाली को कटघरे में खड़ा कर दिया है। अब सवाल यह है कि जब बोनी का समय ही खत्म हो गया तो यह बीज क्या गोदामों में सड़ने के लिए खरीदे जा रहे हैं।

Tags:

Latest News

कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी
नौकरी की राह में उम्र नहीं बनेगी रोड़ा, हाईकोर्ट ने दिया पुनर्विचार का आदेश, अधूरी भर्ती में भी मिलेगा नई आयु सीमा का लाभ
प्रोफेसर का फिल्मी अंदाज में अपहरण, चाकू की नोक पर लूटे पैसे, 48 घंटे में पुलिस ने किया साजिश का पर्दाफाश चार आरोपी गिरफ्तार
Surajpur News: घर में बाइबल पाठ के दौरान विरोध, धर्मांतरण के आरोप पर पुलिस ने क्या कहा?
Surajpur News: फीस बढ़ोतरी पर छात्रों का फूटा गुस्सा, सिलफिली कॉलेज का घेराव कर विश्वविद्यालय को दी फैसले पर पुनर्विचार की मांग
Delhi News: ‘पूरी दिल्ली को ठप नहीं कर सकते’, मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी; सरकार को दिए निर्देश
बिलासपुर पुलिस का नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, NDPS एक्ट के तहत जब्त मादक पदार्थों का बड़े पैमाने पर नष्टीकरण
दुर्गोत्सव से पहले तोरवा पुलिस का बड़ा एक्शन, 2 स्थायी वारंटियों समेत 11 गिरफ्तार
Dhamtari News: लिनेश साहू आत्महत्या मामले में पत्नी समेत 5 दोषियों को 5-5 साल की सजा, कोर्ट ने लगाया जुर्माना
बिलासपुर एयरपोर्ट पर एक और झटका, इस रूट से भी पीछे हटी अलायंस एयर, अब सिर्फ दिल्ली की फ्लाइट का सहारा
Raipur News: गरबा में जरा-सी लापरवाही पड़ेगी भारी! CCTV से पार्किंग तक की व्यवस्था जरूरी, नियम टूटे तो रद्द होगी अनुमति
Raipur Crime News: खम्हारडीह में 15 ग्राम ड्रग्स मिलने से हड़कंप, तीन युवतियां गिरफ्तार; स्पा सेंटर से जुड़ाव की जांच