बिलासपुर नगर निगम में बड़ा खेल: सरकारी डीजल पर दौड़ रहे प्राइवेट ट्रैक्टर, नई गाड़ियां कबाड़ में बेचीं

बिलासपुर नगर निगम में बड़ा खेल: सरकारी डीजल पर दौड़ रहे प्राइवेट ट्रैक्टर, नई गाड़ियां कबाड़ में बेचीं

बिलासपुर। नगर निगम बिलासपुर में भ्रष्टाचार का एक ऐसा अनोखा मामला सामने आया है जिसे सुनकर आम जनता का सिर चकरा जाए। यहां कागजों पर तो सरकारी ट्रैक्टर चल रहे हैं लेकिन हकीकत में सड़कों पर निजी ट्रैक्टर दौड़ रहे हैं जिनमें डीजल सरकारी खर्चे पर भरा जा रहा है। चौंकाने वाली बात यह है कि निगम के पास आए नए ट्रैक्टरों और जेसीबी को कथित तौर पर कबाड़ में काटकर बेच दिया गया और उनकी जगह पुराने खटारा निजी ट्रैक्टरों को काम पर लगा दिया गया। इस पूरे खेल में सरकारी खजाने को लाखों की चपत लगाई जा रही है और अधिकारी चुप्पी साधे बैठे हैं।

अक्टूबर महीने में पार्षद सीमा संजय सिंह ने इसकी शिकायत निगम कमिश्नर से की थी जिसके बाद जांच के आदेश दिए गए हैं। पार्षद का आरोप है कि जोन 2 के जोन कमिश्नर प्रवेश कश्यप ने मरम्मत के नाम पर ट्रैक्टर ट्रॉली और पानी टैंकरों को गायब कर दिया। बाद में पता चला कि इन सरकारी संपत्तियों को कबाड़ियों के हाथ बेच दिया गया है। वहीं आरटीओ से मिली जानकारी ने इस घोटाले की पोल खोल दी है।

निजी लोगों के नाम पर दर्ज हैं गाड़ियां

Read More टैंकर पलटा तो मचा हड़कंप, डीजल बहते ही बाल्टी-जरकीन लेकर टूट पड़े लोग

जांच में पता चला है कि निगम के काम में लगे दो ट्रैक्टरों का मालिकाना हक किसी सरकारी विभाग के पास नहीं बल्कि निजी व्यक्तियों के पास है। इनमें से एक ट्रैक्टर तखतपुर के कौशिक नाम के व्यक्ति का है और दूसरा कश्यप उपनाम वाले व्यक्ति के नाम पर रजिस्टर्ड है। सवाल यह उठता है कि जब इन ट्रैक्टरों का न तो कोई टेंडर हुआ और न ही इन्हें किराए पर लेने का आदेश जारी हुआ तो फिर सरकारी डिपो से इनमें डीजल कैसे भरा जा रहा है।

Read More एयर गन से चली गोलियां… फिर वन विभाग ने बिछाया जाल, मृत पक्षियों के साथ दो शिकारी गिरफ्तार

नए ट्रैक्टर गायब, रवि सूर्यवंशी पर शक की सुई

सूत्रों के मुताबिक यह पूरा घोटाला उस समय की खरीदी से जुड़ा है जब तिफरा पंचायत में आता था और तत्कालीन पंचायत मंत्री राजेश मुणत थे। उस दौरान जो नए ट्रैक्टर खरीदे गए थे वे अब निगम से नदारद हैं। चर्चा है कि निगम के कर्मचारी रवि सूर्यवंशी ने बड़े अधिकारियों के शह पर इन गाड़ियों को काटकर खुर्द-बुर्द कर दिया है। महापौर भी इस मामले में पहले शिकायत कर चुकी हैं लेकिन रसूखदारों के आगे कार्रवाई फाइलों में दबी रही।

 

मामले की पूरी जानकारी नहीं है मामले की फाइल मंगाई गई है। देख कर ही बता पाऊंगा 

संजय शर्मा कार्यपालन अभियंता

नगर पालिक निगम बिलासपुर

Tags:

Latest News

कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी
नौकरी की राह में उम्र नहीं बनेगी रोड़ा, हाईकोर्ट ने दिया पुनर्विचार का आदेश, अधूरी भर्ती में भी मिलेगा नई आयु सीमा का लाभ
प्रोफेसर का फिल्मी अंदाज में अपहरण, चाकू की नोक पर लूटे पैसे, 48 घंटे में पुलिस ने किया साजिश का पर्दाफाश चार आरोपी गिरफ्तार
Surajpur News: घर में बाइबल पाठ के दौरान विरोध, धर्मांतरण के आरोप पर पुलिस ने क्या कहा?
Surajpur News: फीस बढ़ोतरी पर छात्रों का फूटा गुस्सा, सिलफिली कॉलेज का घेराव कर विश्वविद्यालय को दी फैसले पर पुनर्विचार की मांग
Delhi News: ‘पूरी दिल्ली को ठप नहीं कर सकते’, मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी; सरकार को दिए निर्देश
बिलासपुर पुलिस का नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, NDPS एक्ट के तहत जब्त मादक पदार्थों का बड़े पैमाने पर नष्टीकरण
दुर्गोत्सव से पहले तोरवा पुलिस का बड़ा एक्शन, 2 स्थायी वारंटियों समेत 11 गिरफ्तार
Dhamtari News: लिनेश साहू आत्महत्या मामले में पत्नी समेत 5 दोषियों को 5-5 साल की सजा, कोर्ट ने लगाया जुर्माना
बिलासपुर एयरपोर्ट पर एक और झटका, इस रूट से भी पीछे हटी अलायंस एयर, अब सिर्फ दिल्ली की फ्लाइट का सहारा
Raipur News: गरबा में जरा-सी लापरवाही पड़ेगी भारी! CCTV से पार्किंग तक की व्यवस्था जरूरी, नियम टूटे तो रद्द होगी अनुमति
Raipur Crime News: खम्हारडीह में 15 ग्राम ड्रग्स मिलने से हड़कंप, तीन युवतियां गिरफ्तार; स्पा सेंटर से जुड़ाव की जांच