दुर्ग में बड़ा साइबर स्कैम बेनकाब! बंधन बैंक में करोड़ों की ठगी, पुलिस ने पकड़ा पूरा गैंग

दुर्ग में बड़ा साइबर स्कैम बेनकाब! बंधन बैंक में करोड़ों की ठगी, पुलिस ने पकड़ा पूरा गैंग

दुर्ग। दुर्ग पुलिस ने साइबर फ्रॉड के एक बड़े मामले में कार्रवाई करते हुए बंधन बैंक की सुपेला ब्रांच में म्यूल अकाउंट के रूप में इस्तेमाल किए जा रहे खातों से जुड़े 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी भिलाई के खुर्शीपार, सुपेला, सेक्टर 4 और दुर्ग क्षेत्र के रहने वाले हैं।

जांच में सामने आया कि इन लोगों ने अपने बैंक खातों को साइबर ठगों को किराए पर देकर उनका दुरुपयोग करवाया। गृह मंत्रालय के समन्वय पोर्टल से म्यूल अकाउंट को लेकर अलर्ट मिलने के बाद पुलिस ने मामले की पड़ताल शुरू की। जांच में यह खुलासा हुआ कि 27 म्यूल अकाउंट में साइबर धोखाधड़ी से प्राप्त 1 करोड़ 20 लाख 57 हजार रुपये जमा हुए, जिनका लेन-देन भी आरोपियों ने किया था।

अलर्ट मिलते ही पुलिस ने सभी संदिग्ध खातों को होल्ड कर दिया और खाता धारकों के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तारियां कीं। पकड़े गए आरोपियों में सुपेला के रावणभाटा निवासी रनजीत महानंद, खुर्शीपार निवासी प्रमिला जंघेल, सेक्टर 32 के आकाश राव, रिसाली सेक्टर के विपिन कुमार सिरसाम, सेक्टर 5 की मानवी बेरी, जुनवानी के आशीष गुप्ता, पिंकी कुर्रे कोहका और सुपेला निवासी रमाकांत बंसोड़ शामिल हैं।

Read More ट्रेन पकड़ने से पहले खुला राज! बिलासपुर स्टेशन पर 6.47 लाख का गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई साइबर ठगी पर लगाम कसने और म्यूल अकाउंट्स के दुरुपयोग को रोकने के लिए की गई है। आगे की जांच में यह पता लगाया जाएगा कि इन खाताधारकों के साइबर ठगों से क्या संबंध थे और धोखाधड़ी का नेटवर्क कितना विस्तृत है। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे संदिग्ध खातों या किसी भी तरह की ऑनलाइन धोखाधड़ी की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

Read More 22 साल से संतान का इंतजार, उम्र बनी बाधा तो हाईकोर्ट ने दी राहत, 47 वर्षीय पत्नी को IVF की मिली अनुमति

Tags:

Latest News

तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख
डर से कपड़े-सामान तक छोड़ भागीं 2 नाबालिग, 28 किमी पैदल चलकर पहुंचीं बतौली, पुलिस ने किया रेस्क्यू
CG Transfer: राज्य कर विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 संयुक्त आयुक्तों के तबादले; देखें पूरी लिस्ट
Super El Niño 2026: तेजी से ताकतवर हो रहा अल नीनो, 1950 के बाद सबसे मजबूत घटनाओं में शामिल होने का अनुमान; WMO ने दी चेतावनी
Ayodhya Crime News: हनुमानगढ़ी के नाम पर तंत्र-मंत्र का झांसा, महिला से 2.80 करोड़ की ठगी का आरोप; 3 पर FIR
महामाया मंदिर की दुकानों का विवाद अब लेना लगा सियासी रंग, कथित हिंदूवादी संगठनों पर माहौल बिगाड़ने का आरोप
Bhilai Fire News: हथखोज की श्याम केमिकल फैक्ट्री में भड़की भीषण आग, आसमान में उठता दिखा धुआं; दमकल ने संभाला मोर्चा
बिल्हा के स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल, कहीं प्राचार्य नदारद, कहीं पीरियड खाली, वीएसके ऐप में 659 शिक्षक गैरहाजिर
CG Crime News: सरकारी स्कूल की प्रधानपाठिका पर घर में ही बच्चों से मारपीट का आरोप, शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार
रेंजर-डिप्टी रेंजर पर जंगल में घात लगाकर हमला, मारपीट कर मोबाइल-पर्स छीना और बना लिया बंधक
RTE की 25% सीटों पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार की ‘कछुआ चाल’ पर जताई नाराजगी
Railway Track Theft: किराए का मकान बना रेलवे माल का ठिकाना? 6.48 टन पटरी के साथ गैस कटर बरामद; आरोपी फरार