गरियाबंद में नक्सलियों की बड़ी साजिश बेनकाब, पहाड़ियों से बरामद हुआ हथियारों-विस्फोटकों का जखीरा

गरियाबंद में नक्सलियों की बड़ी साजिश बेनकाब, पहाड़ियों से बरामद हुआ हथियारों-विस्फोटकों का जखीरा

गरियाबंद: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में सुरक्षाबलों ने समय रहते नक्सलियों की एक बड़ी और खतरनाक साजिश को नाकाम कर दिया है। जिला मुख्यालय से करीब 65 किलोमीटर दूर मैनपुर थाना क्षेत्र के दडईपानी पहाड़ी इलाके में चलाए गए विशेष सर्च ऑपरेशन के दौरान भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद की गई है।

खुफिया सूचना पर चला संयुक्त ऑपरेशन
नक्सल विरोधी इस कार्रवाई को गरियाबंद की ई-30 टीम, एसटीएफ, 207 कोबरा (16 बटालियन), सीएएफ और 65 बटालियन सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने अंजाम दिया। खुफिया इनपुट मिला था कि छत्तीसगढ़-ओडिशा सीमा से सटी पहाड़ियों में माओवादी संगठन के डीजीएन डिवीजन द्वारा सुरक्षा बलों को निशाना बनाने के इरादे से विस्फोटकों का बड़ा डंप तैयार किया गया है।

नक्सली अड्डे से मिला ‘मौत का सामान’
सर्च ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखे गए हथियार और विस्फोटक बरामद किए गए, जिनमें शामिल हैं-

Read More CG Crime News: नाखूनों में छिपा था हत्यारों का राज! 2 साल बाद DNA ने खोला लता साहू हत्याकांड, तीन आरोपी गिरफ्तार

  • 01 कंपनी निर्मित मोर्टार
  • 01 भरमार बंदूक
  • 22 मोर्टार सेल
  • 150 डेटोनेटर
  • 18 तीर बम

आईईडी निर्माण में इस्तेमाल होने वाली अन्य विस्फोटक सामग्री

Read More जंगल में 5 फीट का गड्ढा, पास पड़ा सफेद कपड़ा... बच्चों ने देखा, तो मचा हड़कंप

चट्टानों के बीच छिपा था हथियारों का जखीरा
19 से 20 दिसंबर के बीच चलाए गए सघन तलाशी अभियान में सुरक्षाबलों ने दडईपानी की दुर्गम पहाड़ियों में सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए चट्टानों की तराई की जांच की। इसी दौरान प्लास्टिक ड्रम और स्टील के डिब्बों में छिपाकर रखा गया यह खतरनाक जखीरा बरामद किया गया।

सतर्कता से टला बड़ा खतरा
सुरक्षाबलों की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से नक्सलियों की योजना पर पूरी तरह पानी फिर गया। इस बड़ी सफलता के बाद इलाके में सर्च ऑपरेशन और तेज कर दिया गया है, ताकि किसी भी अन्य संभावित खतरे को समय रहते खत्म किया जा सके।

Tags:

Latest News

सकरी से राजस्थान के लिए निकला 166 टन कोयला हुआ गायब, डेढ़ महीने से लापता चार ट्रक, ट्रांसपोर्टर समेत पांच पर एफआईआर सकरी से राजस्थान के लिए निकला 166 टन कोयला हुआ गायब, डेढ़ महीने से लापता चार ट्रक, ट्रांसपोर्टर समेत पांच पर एफआईआर
गन्ना किसानों को साय का बड़ा तोहफा, 425 रूपए प्रति क्विंटल होगी खरीदी, पुराने भुगतान पर भी मिलेगा बढ़ी दर का लाभ
बांग्लादेशी होने का शक पर 23 की गिरफ्तारी… फिर दस्तावेजों ने पलट दी पूरी कहानी, दो के निर्वासन की प्रक्रिया अब भी जारी
नवजात के अपहरण की कहानी में हो गया खेल, सुन पुलिस भी रह गई दंग
साइबर जागृति अभियान में मुंगेली जिले को मिला सम्मान, 18.32 लाख लोगों को किया जागरूक
जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस की कार्रवाई तेज, अभिजीत दीपके समेत कई सीजेपी नेता हिरासत में, ध्रुव राठी भी पकड़े गए
Metformin Anti-Aging: क्या डायबिटीज की दवा धीमी कर सकती है उम्र बढ़ने की प्रक्रिया? जानें रिसर्च
Gold in Dream: सपने में सोना मिलना शुभ या अशुभ? जानें गहने पहनने और सोना खोने का मतलब
गुमा सेवा सहकारी समिति में 3.38 लाख का गबन: चेक में कांटछांट कर निकाली राशि, ब्रांच मैनेजर व सुपरवाइजर पर भी एफआईआर
नियम ताक पर: दूसरी पत्नी अपात्र, फिर भी बेटे को बना दिया भृत्य; सर्विस बुक पर अफसर के दस्तखत तक नहीं
पदानुक्रम तार-तार: जूनियर के हाथ कमान, दबाव में हस्ताक्षर करने को मजबूर सीनियर मुख्य अभियंता 
कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी