छत्तीसगढ़ में राशन कार्ड पर बड़ी कार्रवाई: सैकड़ों कार्ड निरस्त, हजारों पर लटक रही है तलवार, ई-केवाईसी अनिवार्य, अपात्र लाभार्थियों की हो रही पहचान

छत्तीसगढ़ में राशन कार्ड पर बड़ी कार्रवाई: सैकड़ों कार्ड निरस्त, हजारों पर लटक रही है तलवार, ई-केवाईसी अनिवार्य, अपात्र लाभार्थियों की हो रही पहचान

रायपुर। Chhattisgarh ration card cancelled: छत्तीसगढ़ में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) को पारदर्शी बनाने के लिए प्रशासन ने राशन कार्ड सत्यापन अभियान को तेज कर दिया है। ई-केवाईसी (e-KYC) अनिवार्य होने के बाद अब अपात्र राशन कार्डधारियों पर लगातार कार्रवाई हो रही है। इसी कड़ी में कोयलीबेड़ा ब्लॉक में हाल ही में 300 से अधिक राशन कार्ड निरस्त किए गए हैं, जबकि आने वाले दिनों में यह संख्या और बढ़ सकती है।

45 हजार कार्डधारी, लेकिन 31 हजार ने नहीं कराया e-KYC
प्रशासनिक आंकड़ों के अनुसार, कोयलीबेड़ा ब्लॉक में कुल लगभग 45 हजार राशन कार्डधारी हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि इनमें से 31,231 लाभार्थियों ने अब तक ई-केवाईसी नहीं कराई है। ऐसे में हजारों राशन कार्डों पर कार्रवाई की आशंका जताई जा रही है।

इन वजहों से कट रहे हैं राशन कार्ड
प्रशासन द्वारा जारी जानकारी के मुताबिक, जिन राशन कार्डों को निरस्त किया गया है, उनके पीछे मुख्य कारण हैं:

Read More Bilaspur Dandiya Night 2026: अंजलि अरोड़ा की मौजूदगी में सजेगी गरबा की शाम, 11 अक्टूबर को होगा खास आयोजन

  • ई-केवाईसी नहीं कराना
  • वार्षिक आय 6 लाख रुपये से अधिक होना
  • पात्रता मानकों की अनदेखी
  • गलत जानकारी देकर राशन कार्ड बनवाना

गलत जानकारी देने वालों पर हो सकती है सख्त कार्रवाई
राशन कार्ड सत्यापन अभियान के तहत प्रशासन अब केवल कार्ड निरस्त करने तक सीमित नहीं है, बल्कि जानबूझकर फर्जी या गलत जानकारी देने वाले लाभार्थियों के खिलाफ आगे सख्त कार्रवाई के संकेत भी दिए गए हैं। अधिकारियों का कहना है कि सरकारी योजनाओं का दुरुपयोग किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Read More बिलासपुर पुलिस का नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, NDPS एक्ट के तहत जब्त मादक पदार्थों का बड़े पैमाने पर नष्टीकरण

गरीब और जरूरतमंदों तक पहुंचेगा योजनाओं का लाभ
प्रशासन का मानना है कि इस अभियान से वास्तविक गरीब, बेसहारा और जरूरतमंद परिवारों को उनका हक मिल सकेगा। अपात्र कार्ड हटने के बाद पात्र हितग्राहियों को पूरा और समय पर राशन मिलने की उम्मीद बढ़ी है। बिलासपुर समेत अन्य जिलों में चल रहा यह सत्यापन अभियान गरीबों के अधिकारों की रक्षा और व्यवस्था में पारदर्शिता की दिशा में एक अहम और सराहनीय कदम माना जा रहा है।(Chhattisgarh ration card cancelled)

Tags:

Latest News

कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी
नौकरी की राह में उम्र नहीं बनेगी रोड़ा, हाईकोर्ट ने दिया पुनर्विचार का आदेश, अधूरी भर्ती में भी मिलेगा नई आयु सीमा का लाभ
प्रोफेसर का फिल्मी अंदाज में अपहरण, चाकू की नोक पर लूटे पैसे, 48 घंटे में पुलिस ने किया साजिश का पर्दाफाश चार आरोपी गिरफ्तार
Surajpur News: घर में बाइबल पाठ के दौरान विरोध, धर्मांतरण के आरोप पर पुलिस ने क्या कहा?
Surajpur News: फीस बढ़ोतरी पर छात्रों का फूटा गुस्सा, सिलफिली कॉलेज का घेराव कर विश्वविद्यालय को दी फैसले पर पुनर्विचार की मांग
Delhi News: ‘पूरी दिल्ली को ठप नहीं कर सकते’, मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी; सरकार को दिए निर्देश
बिलासपुर पुलिस का नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, NDPS एक्ट के तहत जब्त मादक पदार्थों का बड़े पैमाने पर नष्टीकरण
दुर्गोत्सव से पहले तोरवा पुलिस का बड़ा एक्शन, 2 स्थायी वारंटियों समेत 11 गिरफ्तार
Dhamtari News: लिनेश साहू आत्महत्या मामले में पत्नी समेत 5 दोषियों को 5-5 साल की सजा, कोर्ट ने लगाया जुर्माना
बिलासपुर एयरपोर्ट पर एक और झटका, इस रूट से भी पीछे हटी अलायंस एयर, अब सिर्फ दिल्ली की फ्लाइट का सहारा
Raipur News: गरबा में जरा-सी लापरवाही पड़ेगी भारी! CCTV से पार्किंग तक की व्यवस्था जरूरी, नियम टूटे तो रद्द होगी अनुमति
Raipur Crime News: खम्हारडीह में 15 ग्राम ड्रग्स मिलने से हड़कंप, तीन युवतियां गिरफ्तार; स्पा सेंटर से जुड़ाव की जांच