सांस्कृतिक कार्यक्रम में अश्लीलता पर बड़ा एक्शन, गरियाबंद डिप्टी कलेक्टर सस्पेंड

सांस्कृतिक कार्यक्रम में अश्लीलता पर बड़ा एक्शन, गरियाबंद डिप्टी कलेक्टर सस्पेंड

गरियाबंद। गरियाबंद जिले के मैनपुर में सांस्कृतिक कार्यक्रम के नाम पर परोसी गई अश्लीलता अब प्रशासनिक अधिकारियों पर भारी पड़ने लगी है। रायपुर संभाग आयुक्त ने बड़ी कार्रवाई करते हुए डिप्टी कलेक्टर तुलसीदास मरकाम को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। 

Sdm पर आरोप है कि उन्होंने नियमों को ताक पर रखकर कार्यक्रम की अनुमति दी और खुद वहां मौजूद रहने के बाद भी अश्लील डांस को नहीं रुकवाया। 

क्या है पूरा मामला 

Read More Dhamtari Court News: धमतरी कोर्ट का डबल फैसला: पत्नी की हत्या में पति को जिंदगीभर जेल, बिजली हादसे में भी दोषियों को सजा

मामला मैनपुर ब्लॉक के ग्राम उसमाल का है। बीते 5 से 10 जनवरी तक ओपरा यानी नाटक और संगीत का कार्यक्रम आयोजित करने की अनुमति दी गई थी। तत्कालीन एसडीएम तुलसीदास मरकाम ने इसे सांस्कृतिक गतिविधि मानकर परमिशन दी थी। मगर 9 जनवरी की रात जो हुआ उसने प्रशासन की साख पर सवाल खड़े कर दिए। मंच पर फूहड़ और अश्लील डांस हुआ अश्लीलता परोसी है जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुए 

Read More दिल्ली से रायपुर तक कुर्सी की भूख या देशहित से खिलवाड़: 1946 की अड़ंगेबाजी से लेकर आज की सियासी रार का पूरा कच्चा-चिट्ठा

जांच में हुआ खुलासा।

अपर कलेक्टर ने इस मामले की बारीकी से जांच की और 14 जनवरी को कलेक्टर को रिपोर्ट सौंपी। जांच रिपोर्ट में कुछ गंभीर बातें सामने आई हैं

  •  29 दिसंबर को जो अनुमति दी गई थी वह कानूनी रूप से सही नहीं थी।
  •  नियमों को ताक पर रख कर कार्यक्रम को हरी झंडी दी गई।
  •   9 जनवरी की रात जब अश्लीलता की हदें पार हो रही थीं तब डिप्टी कलेक्टर खुद वहां मौजूद थे।
  •   प्रशासन की छवि खराब होने के बावजूद मौके पर मौजूद अधिकारी ने इसे रोकने की कोई कोशिश नहीं की।

SDM का स्पष्टीकरण खारिज....

कलेक्टर गरियाबंद ने 11 जनवरी को मरकाम को कारण बताओ नोटिस जारी किया। SDM ने 14 जनवरी को अपना स्पष्टीकरण पेश किया लेकिन प्रशासन ने उसे असंतोषजनक और गोलमोल माना। रिपोर्ट में ये कहा गया कि उनका यह व्यवहार छत्तीसगढ़ सिविल सेवा नियम के खिलाफ है और पद की गरिमा के अनुकूल नहीं है।

अब बलौदाबाजार होगा नया मुख्यालय

रायपुर संभाग आयुक्त ने निलंबन आदेश जारी करते हुए तुलसीदास मरकाम का मुख्यालय जिला कार्यालय बलौदाबाजार-भाटापारा तय किया है। सस्पेंशन के दौरान उन्हें सिर्फ जीवन निर्वाह भत्ता मिलेगा। 

Tags:

Latest News

Oppo Find X10 Series: 22 अक्टूबर को भारत में लॉन्च होंगे नए फ्लैगशिप फोन, 200MP कैमरा और बड़े ऑफर्स पर नजर Oppo Find X10 Series: 22 अक्टूबर को भारत में लॉन्च होंगे नए फ्लैगशिप फोन, 200MP कैमरा और बड़े ऑफर्स पर नजर
पैंट की जेब में मोबाइल, गोद में लैपटॉप! क्या आपकी ये आदत स्पर्म क्वालिटी को कर सकती है प्रभावित? जानें सच
10वां चालान , शराब घोटाला: 27 हजार पन्नों की चार्जशीट में 42 नए आरोपी, 22 कंपनियों पर भी शिकंजा: इधर गिरफ्तारी के बिना सीधे चालान पेश करने पर उठे गंभीर सवाल; क्या एजेंसियों की मर्जी से चल रहा है कानून?
300 करोड़ स्वाहा, फिर भी पर्यटक नदारद: बाघ-शेर पालने अब उद्योगपतियों के आगे हाथ फैलाएगा वन विभाग
कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी की 2008 वाली शिक्षक भर्ती का मामला राजभवन पहुंचा; सांसद तनुज पुनिया ने राज्यपाल से मांगी दोषियों पर कार्रवाई, पूर्व कुलपति सच्चिदानंद जोशी और सिलेक्शन कमेटी पर लटकी तलवार
Tula Sankranti 2026: तुला संक्रांति पर क्यों किया जाता है गंगा स्नान? जानें पूजा विधि और पुण्य काल
छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: ED ने पेश की 29,800 पन्नों की फाइनल चार्जशीट, 42 लोग आरोपी
नीले ड्रम हत्याकांड में बड़ा फैसला: मुस्कान-साहिल को फांसी, कोर्ट ने महाभारत का दिया हवाला
CM हेल्पलाइन की शिकायत पर नहीं हुई कार्रवाई, शिक्षा विभाग की लापरवाही, दो अधिकारियों को नोटिस जारी
छत्तीसगढ़ के इस आईएएस को केंद्र में मिली बड़ी जिम्मेदारी, गृह मंत्रालय में बने डिप्टी सेक्रेटरी
पहचान पत्र के बिना दिया कमरा तो मकान मालिक पर होगा केस, किराएदार रखने से पहले थाने को देनी होगी पूरी कुंडली
ममता हुई शर्मसार, मां ने किया 1.80 लाख में 9 महीने के बच्चे का सौदा, पुलिस ने पश्चिम बंगाल से किया बरामद