बिलासपुर: PDS घोटाले में बड़ी कार्रवाई, राशन विक्रेता संघ अध्यक्ष की दुकान निलंबित, चावल के बदले पैसे देने का वीडियो हुआ था वायरल

बिलासपुर: PDS घोटाले में बड़ी कार्रवाई, राशन विक्रेता संघ अध्यक्ष की दुकान निलंबित, चावल के बदले पैसे देने का वीडियो हुआ था वायरल

बिलासपुर में राशन विक्रेता संघ अध्यक्ष की दुकान सस्पेंड, चावल के बदले पैसे देने का वीडियो वायरल होने पर खाद्य विभाग ने की कार्रवाई।

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में उचित मूल्य राशन दुकान विक्रेता संघ के अध्यक्ष ऋषि उपाध्याय की दुकान को सस्पेंड कर दिया गया है। यह कार्रवाई उस वीडियो के वायरल होने के बाद की गई जिसमें अध्यक्ष द्वारा सरकारी चावल के बदले कार्डधारियों को पैसे दिए जा रहे थे। इस मामले ने सोशल मीडिया पर जोर पकड़ लिया था, जिसके बाद खाद्य विभाग ने जांच कर अनियमितताओं की पुष्टि की और संबंधित विक्रेता को नोटिस जारी किया गया।

यह दुकान वार्ड क्रमांक-23, मदर टेरेसा नगर, मगरपारा में जय महालक्ष्मी महिला स्व-सहायता समूह द्वारा संचालित की जा रही थी। दुकान का आईडी नंबर 401001096 है। बताया जा रहा है कि 7 जून 2025 को खाद्य विभाग की टीम ने दुकान में जांच की।जांच में यह स्पष्ट हुआ कि कार्डधारियों को राशन सामग्री की जगह नगद पैसे दिए जा रहे थे। टीम को दुकान में विस्तृत अनियमितताएं और नियमों का उल्लंघन भी मिला था।

16 जून को खाद्य विभाग ने समूह के अध्यक्ष, सचिव और विक्रेता को शोकॉज नोटिस जारी किया था। लेकिन उनके जवाब को असंतोषजनक मानते हुए सार्वजनिक वितरण प्रणाली आदेश 2016 की कंडिका 16 के तहत दुकान को सस्पेंड कर दिया गया।

Read More रायगढ़ में सनसनीखेज हत्या: खेत में मिला युवक का खून से लथपथ शव, धारदार हथियार से वार की आशंका

खाद्य नियंत्रक अमृत कुजूर ने बताया कि सस्पेंड की गई दुकान को आदर्श प्राथमिक उपभोक्ता भंडार से अटैच कर दिया गया है। अब वार्ड में ही एक वैकल्पिक स्थान पर दुकान खोली जाएगी, जहां कार्डधारियों को नियमित रूप से राशन वितरण जारी रहेगा। सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) आदेश 2016 के अनुसार, उचित मूल्य की दुकानों पर अनियमितता पाए जाने पर नोटिस के बाद जवाब संतोषजनक न होने की स्थिति में दुकान को निलंबित या निरस्त किया जा सकता है।

Read More सीएसएमसीएल की बड़ी कार्रवाई: रक्षक सिक्योरिटी ब्लैकलिस्ट, 2.56 करोड़ की बैंक गारंटी जब्त

लेखक के विषय में

मनीशंकर पांडेय Picture

मणिशंकर पांडेय National Jagat Vision के संस्थापक, मालिक एवं मुख्य संपादक हैं। वे निष्पक्ष, सटीक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं। उनका उद्देश्य देश-दुनिया की सच्ची और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना है।

More News

कोटा बीईओ कार्यालय में 29.62 लाख का वेतन घोटाला: चपरासी बना 'मास्टरमाइंड', अफसरों की आईडी से खुद ही पास किए बिल

राज्य

Britannia Industries को 6.37 करोड़ का GST नोटिस, क्लासिफिकेशन विवाद पर विभाग की कार्रवाई Britannia Industries को 6.37 करोड़ का GST नोटिस, क्लासिफिकेशन विवाद पर विभाग की कार्रवाई
मुंबई/नई दिल्ली। देश की प्रमुख फूड कंपनी Britannia Industries को जीएसटी विभाग ने 6.37 करोड़ रुपये का डिमांड नोटिस जारी...
कमिश्नरी सिस्टम पर कानूनी सवाल: हाईकोर्ट ने गृह सचिव और इंदौर पुलिस आयुक्त को जारी किया नोटिस, जाने क्या है मामला.....
सुप्रीम कोर्ट का स्पष्ट संदेश: देरी की कीमत चुकानी होगी, मुआवजा लेट तो पेनल्टी खुद भरेगा नियोक्ता
School Bomb Threat News: बोर्ड परीक्षाओं के बीच राजधानी के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर
HPV Vaccine India: सर्वाइकल कैंसर से बेटियों की सुरक्षा के लिए केंद्र सरकार का बड़ा कदम, 9–14 साल की लड़कियों को मिलेगा मुफ्त टीका