सीएसएमसीएल की बड़ी कार्रवाई: रक्षक सिक्योरिटी ब्लैकलिस्ट, 2.56 करोड़ की बैंक गारंटी जब्त

सीएसएमसीएल की बड़ी कार्रवाई: रक्षक सिक्योरिटी ब्लैकलिस्ट, 2.56 करोड़ की बैंक गारंटी जब्त

रायपुर | छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड (सीएसएमसीएल) ने टेंडर शर्तों का उल्लंघन करने वाली एजेंसी रक्षक सिक्योरिटीज प्राइवेट लिमिटेड पर कड़ा चाबुक चलाया है। निगम ने न केवल कंपनी का ठेका तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया है, बल्कि उसकी 2,56,63,421 रुपए की बैंक गारंटी भी जब्त कर ली है। नियमों की अनदेखी और वित्तीय अनियमितता के चलते कंपनी को अगले एक साल के लिए ब्लैकलिस्ट कर दिया गया है।

शर्तों का उल्लंघन: काम लेकर दूसरी कंपनी को सौंपा

मामले का खुलासा तब हुआ जब जांच में यह पाया गया कि रक्षक सिक्योरिटीज ने जोन-6 (धमतरी, बस्तर, दंतेवाड़ा, बीजापुर और सुकमा) में मैनपावर सप्लाई का काम खुद करने के बजाय 'सैटर्न ट्रांसमूवर्स प्राइवेट लिमिटेड' को सबलेट (उप-ठेका) कर दिया था। सीएसएमसीएल के टेंडर नियमों के भाग-III की शर्त क्रमांक 4 के अनुसार, कोई भी ठेकेदार किसी भी स्थिति में आवंटित कार्य को दूसरी फर्म को हस्तांतरित या सब-कॉन्ट्रैक्ट नहीं कर सकता।

Read More Korba News: पुलिस की निगरानी पर उठे सवाल, अस्पताल के स्पेशल वार्ड में मोबाइल चलाता मिला दुष्कर्म का आरोपी!

जांच में यह भी सामने आया कि सैटर्न ट्रांसमूवर्स ने 16 अप्रैल 2024 को रक्षक सिक्योरिटी के खाते में 2.56 करोड़ रुपए जमा किए थे, जो वित्तीय साठगांठ की पुष्टि करता है।

Read More जमीन सीमांकन पर राजनीतिक संग्राम, कांग्रेस ने तोड़ी बैरिकेडिंग, वाटर कैनन से रोका प्रदर्शन

बचेली शराब दुकान में 1.52 करोड़ का गबन

सिर्फ सबलेटिंग ही नहीं, बल्कि रक्षक सिक्योरिटीज के प्रबंधन वाली दुकानों में भारी वित्तीय भ्रष्टाचार भी पाया गया है।

  •   दंतेवाड़ा के बचेली स्थित शराब दुकान में ऑडिट के दौरान 1,52,47,774 रुपए की कमी पाई गई।
  •   जांच समिति के अनुसार, स्टॉक रजिस्टर और कैश का मिलान नहीं होने को गंभीर अपराध माना गया है।
  •  सर्वर में स्टॉक पूरा दिखाने के लिए होलोग्राम की पुरानी तस्वीरों का सहारा लिया जा रहा था, जिससे विभाग को करोड़ों का चूना लगा।

अब एफआईआर की तैयारी

सीएसएमसीएल के एमडी पी.एस. एल्मा ने इस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखकर रक्षक सिक्योरिटीज के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। एमडी ने स्पष्ट किया कि निविदा शर्तों का उल्लंघन और सरकारी धन का गबन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

नियमों के विरुद्ध जाकर कार्य का हस्तांतरण करना और वित्तीय गबन करना गंभीर अपराध है। हमने बैंक गारंटी जब्त कर ली है और नई एजेंसी को काम सौंप दिया है ताकि जिलों में सेवाएं प्रभावित न हों।"
 पी.एस. एल्मा, एमडी, सीएसएमसीएल

 

नई एजेंसी को कमान

बस्तर और सुकमा जैसे संवेदनशील क्षेत्रों की शराब दुकानों में मैनपावर की कमी न हो, इसके लिए विभाग ने वैकल्पिक व्यवस्था कर ली है। रक्षक सिक्योरिटी का एमओयू 31 मार्च 2026 तक वैध था, जिसे अब समय से पहले ही समाप्त कर दिया गया है।

 

Tags:

Latest News

फेसबुक पर मोटे मुनाफे का लालच पड़ा भारी, प्रॉपर्टी डीलर के 7.90 लाख पार, पुलिस में दर्ज मामला फेसबुक पर मोटे मुनाफे का लालच पड़ा भारी, प्रॉपर्टी डीलर के 7.90 लाख पार, पुलिस में दर्ज मामला
QR कोड से 5 लाख की साइबर ठगी, चॉइस सेंटर संचालक के खाते हुए होल्ड, हिरासत में दो युवक
व्याख्याता का छात्राओं से गलत संबंध और धर्मांतरण के आरोपों पर मचा बवाल, आंदोलनकारियों का अनिश्चितकालीन धरना
चुनरी यात्रा में उमड़ा मातृशक्ति का जनसैलाब, लेकिन वायरल हो गई हवन कुंड पर बैठ कर पोज वाली फोटो
पैरी प्रोजेक्ट का 2500 करोड़ का ठेका: रातों-रात बदली शर्तें, आधी रात को भोपाल की कंपनी के नाम खुला लिफाफा
छत्तीसगढ़ में बस सफर हुआ महंगा: नई दरें लागू, साधारण से लेकर स्लीपर तक का किराया तय; हड़ताल की चेतावनी के बाद फैसला
डीईओ दफ्तर का 'खेल': ट्रांसफर के आखिरी दिन पूर्व डीईओ ने दिया बैकडेट प्रमोशन, नए अफसर ने आते ही किया निरस्त
चुनाव केस में भूपेश को हाई कोर्ट से झटका, विजय बघेल की याचिका पर आगे बढ़ेगी सुनवाई
Bastar Flood News: बाढ़ में उजड़े घर, मुआवजे से भी कटी लोन की किस्त! तिरपाल के नीचे रहने को मजबूर परिवार
अजगर की दुर्लभ सर्जरी, मुंह से निकाली 200 ग्राम की गांठ, दो घंटे तक चला ऑपरेशन
Delhi Police Crackdown: दिल्ली प्रदर्शन पर फेक पोस्ट के खिलाफ बड़ा एक्शन, 4 FIR दर्ज; 500 से ज्यादा पोस्ट हटाए गए
UPI Payment Charges: दिवाली तक टला MDR चार्ज, व्यापारियों को राहत; जानिए किस पर पड़ेगा असर