राइस मिल में बड़ा हादसा: 75 क्विंटल वजनी चिमनी गिरने से मजदूर की मौत, दो गंभीर घायल

राइस मिल में बड़ा हादसा: 75 क्विंटल वजनी चिमनी गिरने से मजदूर की मौत, दो गंभीर घायल

डोंगरगढ़। राजनांदगांव जिले के चिचोला चौकी अंतर्गत महाराजपुर स्थित श्री जय गुरुदेव राइस मिल में शनिवार शाम एक दर्दनाक औद्योगिक हादसा हो गया। मिल परिसर में स्थापित करीब 75 क्विंटल वजनी चिमनी अचानक भरभराकर गिर पड़ी, जिससे वहां काम कर रहे मजदूरों में अफरा-तफरी मच गई।

यह हादसा शाम करीब 4:30 बजे हुआ, जब चिमनी के आसपास 25 से 30 मजदूर काम में जुटे थे। हादसे में मोतीपुर निवासी मुकेश कुमार कंवर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। अचानक गिरी चिमनी के भारी मलबे ने उसे संभलने तक का मौका नहीं दिया। वहीं गजानंद और रमेश कुमार कंवर गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसे का मंजर बेहद भयावह था। घायल रमेश कंवर का शरीर चिमनी के मलबे और हजारों क्विंटल चावल के नीचे दब गया था। रेस्क्यू के दौरान काफी मशक्कत के बाद उसका ऊपरी हिस्सा बाहर निकाला जा सका और उसे गंभीर हालत में राजनांदगांव जिला अस्पताल भेजा गया। हालांकि उसका एक पैर लंबे समय तक मलबे और चावल के ढेर में दबा रहा, जिसे निकालने में काफी समय लगा। इस दृश्य ने वहां मौजूद लोगों को झकझोर कर रख दिया।BeFunky-design-67-1024x577

Read More शोएब ढेबर तक पुलिस की खबर पहुंचने का शक, दो आरक्षक लाइन अटैच; कई ठिकानों पर दबिश के बाद भी हाथ खाली

घटना की सूचना मिलते ही चिचोला पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची और तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं हादसे के बाद राइस मिल में लगी चिमनी की जर्जर हालत, नियमित तकनीकी निरीक्षण और औद्योगिक सुरक्षा मानकों के पालन को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

Read More CG News: दिव्यांग कल्याण मामले में CBI जांच पूरी होने की चर्चा, 1000 करोड़ के आरोप से 35-40 करोड़ के खर्च तक पहुंची जांच; चार्जशीट का इंतजार

हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत और आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोगों और मजदूरों का कहना है कि यदि उस वक्त मजदूरों की संख्या थोड़ी और अधिक होती, तो यह हादसा और भी भयावह रूप ले सकता था। यह घटना एक बार फिर दर्शाती है कि कई औद्योगिक इकाइयों में आज भी मजदूरों की जान सुरक्षा के अभाव और लापरवाही की भेंट चढ़ रही है। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि इस मौत को केवल एक “दुर्घटना” मानकर छोड़ दिया जाएगा, या फिर जिम्मेदारों पर ठोस कार्रवाई कर औद्योगिक सुरक्षा को लेकर कोई सख्त संदेश दिया जाएगा।

Tags:

Latest News

कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी
नौकरी की राह में उम्र नहीं बनेगी रोड़ा, हाईकोर्ट ने दिया पुनर्विचार का आदेश, अधूरी भर्ती में भी मिलेगा नई आयु सीमा का लाभ
प्रोफेसर का फिल्मी अंदाज में अपहरण, चाकू की नोक पर लूटे पैसे, 48 घंटे में पुलिस ने किया साजिश का पर्दाफाश चार आरोपी गिरफ्तार
Surajpur News: घर में बाइबल पाठ के दौरान विरोध, धर्मांतरण के आरोप पर पुलिस ने क्या कहा?
Surajpur News: फीस बढ़ोतरी पर छात्रों का फूटा गुस्सा, सिलफिली कॉलेज का घेराव कर विश्वविद्यालय को दी फैसले पर पुनर्विचार की मांग
Delhi News: ‘पूरी दिल्ली को ठप नहीं कर सकते’, मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी; सरकार को दिए निर्देश
बिलासपुर पुलिस का नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, NDPS एक्ट के तहत जब्त मादक पदार्थों का बड़े पैमाने पर नष्टीकरण
दुर्गोत्सव से पहले तोरवा पुलिस का बड़ा एक्शन, 2 स्थायी वारंटियों समेत 11 गिरफ्तार
Dhamtari News: लिनेश साहू आत्महत्या मामले में पत्नी समेत 5 दोषियों को 5-5 साल की सजा, कोर्ट ने लगाया जुर्माना
बिलासपुर एयरपोर्ट पर एक और झटका, इस रूट से भी पीछे हटी अलायंस एयर, अब सिर्फ दिल्ली की फ्लाइट का सहारा
Raipur News: गरबा में जरा-सी लापरवाही पड़ेगी भारी! CCTV से पार्किंग तक की व्यवस्था जरूरी, नियम टूटे तो रद्द होगी अनुमति
Raipur Crime News: खम्हारडीह में 15 ग्राम ड्रग्स मिलने से हड़कंप, तीन युवतियां गिरफ्तार; स्पा सेंटर से जुड़ाव की जांच