जिले में बेलगाम अवैध खनन: खनिज माफिया, जनप्रतिनिधि और अफसरों की मिलीभगत से लूट जारी

मंगला-निरतू समेत दर्जनों खदानों पर अवैध खुदाई, खनिज विभाग बना मूकदर्शक

 

बिलासपुर। जिले और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध खनन का कारोबार दिन-ब-दिन बेलगाम होता जा रहा है। रेत, मुरूम और अन्य खनिजों का दोहन खुलेआम जारी है, लेकिन जिम्मेदार विभाग आंख मूंदे बैठा है। नियमों को ताक पर रखकर खदानों से खनिज निकाले जा रहे हैं। खनिज विभाग, जनप्रतिनिधियों और पंचायतों की मिलीभगत से माफिया की चांदी कट रही है।

       मंगला और निरतू की रेत खदानें इसका बड़ा उदाहरण हैं। यहां खनन न तो नियम से हो रहा है, न ही वैध अनुमति के आधार पर। सिर्फ ग्राम पंचायत की एनओसी के आधार पर महीनों से अवैध खुदाई की जा रही है। खनिज विभाग से अनुमति नहीं ली गई, फिर भी अफसर चुप्पी साधे हैं। सवाल यह है कि आखिर क्यों?

Read More Bilaspur News: ई-कॉमर्स वेयरहाउसों से धारदार चाकू जब्त, पुलिस की सख्त कार्रवाई

जिला पंचायत के पदाधिकारी तक स्वीकारते हैं कि खदानों का संचालन अवैध है, फिर भी कार्रवाई नहीं होती। खनिज विभाग के अफसर हर बार वही रटा-रटाया जवाब देते हैं—"शिकायत नहीं मिली है, इसलिए कार्रवाई नहीं की गई।"

Read More जमीन के विवाद ने तोड़ा भाईचारा: छोटे भाई के हाथों बड़े भाई की दर्दनाक मौत, जांच में जुटी पुलिस

 

सूत्रों से जानकारी मिल रही है कि इस अवैध धंधे के पीछे एक जिला पंचायत सदस्य की भूमिका भी सामने आई है, जो खनन माफिया को संरक्षण दे रही है। इतना ही नहीं, कई पंचायत प्रतिनिधि भी माफिया से मिले हुए हैं और अपनी चुप्पी के बदले मोटा मुनाफा कमा रहे हैं।जिले के शायद ही कोई ऐसा ब्लॉक हो जहां अवैध खदानें न चल रही हों। बिना खनिज विभाग की अनुमति के, बड़े पैमाने पर खुदाई हो रही है। विभागीय निरीक्षक और अफसर सब कुछ जानते हुए भी आंखें मूंदे बैठे हैं।

जनता में गुस्सा है, लेकिन डर के कारण कोई खुलकर बोलने को तैयार नहीं। सवाल उठता है कि जब अधिकारी, जनप्रतिनिधि और माफिया एक साथ हों, तो अवैध खनन पर लगाम कौन लगाएगा? क्या जिले की नदियां ऐसे ही लुटती रहेंगी?

 

लेखक के विषय में

मनीशंकर पांडेय Picture

मणिशंकर पांडेय National Jagat Vision के संस्थापक, मालिक एवं मुख्य संपादक हैं। वे निष्पक्ष, सटीक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं। उनका उद्देश्य देश-दुनिया की सच्ची और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना है।

More News

वक्फ बोर्ड का ऐलान: गणतंत्र दिवस पर प्रदेशभर की मस्जिदों और वक्फ कार्यालयों में तिरंगा फहराने के निर्देश

राज्य

ऑस्ट्रेलिया की राह पर आंध्र प्रदेश? 16 साल से कम उम्र के बच्चों पर सोशल मीडिया बैन पर मंथन ऑस्ट्रेलिया की राह पर आंध्र प्रदेश? 16 साल से कम उम्र के बच्चों पर सोशल मीडिया बैन पर मंथन
नई दिल्ली। बच्चों पर सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव को लेकर दुनिया भर में बहस तेज हो गई है। ऑस्ट्रेलिया...
मणिपुर में दिल दहला देने वाली वारदात: मैतेई युवक की गोली मारकर हत्या, उग्रवादियों के सामने मांगता रहा जिंदगी की भीख
माघ मेला में नियम तोड़ने का आरोप, स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को एक और नोटिस, स्थायी प्रतिबंध की चेतावनी
मध्य प्रदेश: बसंत पंचमी पर भोजशाला में साथ-साथ पूजा और नमाज, सुप्रीम कोर्ट ने तय किया समय
किश्तवाड़ के ऊपरी इलाकों में तनाव, आतंकियों के खिलाफ बड़ा सर्च ऑपरेशन तेज