शपथ से पहले साहिबों की साहबी देखिए, राजकीय गीत बजा पर कुर्सी से चिपके रहे भाजपा नेता

शपथ से पहले साहिबों की साहबी देखिए, राजकीय गीत बजा पर कुर्सी से चिपके रहे भाजपा नेता

बिलासपुर। न्यायधानी के जिला सहकारी बैंक में गुरुवार को नवनियुक्त अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान एक ऐसा नजारा दिखा जिसने छत्तीसगढ़िया स्वाभिमान पर सवाल खड़े कर दिए। मंच सज चुका था और लाउडस्पीकर पर राजकीय गीत 'अरपा पैरी के धार' की गूंज शुरू हुई लेकिन सामने की पहली पंक्ति में बैठे भाजपा जिलाध्यक्ष और उनके साथ आए दिग्गज कार्यकर्ता अपने मोबाइल की दुनिया में ही खोए रहे। किसी ने भी उठकर खड़े होना तो दूर, अपनी बातचीत तक बंद करना मुनासिब नहीं समझा।

घटना नेहरू चौक के पास स्थित बैंक परिसर की है। कार्यक्रम शुरू होने ही वाला था कि तभी राजकीय गीत बजने लगा। नियम और नैतिकता कहती है कि इस गीत के सम्मान में सावधान की मुद्रा में खड़ा होना चाहिए, लेकिन यहां तो सत्ता का रसूख और मोबाइल के नोटिफिकेशन भारी पड़ गए। जिलाध्यक्ष और पार्टी के अन्य पदाधिकारी आपस में गपियाते रहे और स्क्रीन स्क्रॉल करते रहे। ऐसा लग रहा था मानो उनके लिए राजकीय गीत नहीं बल्कि कोई बैकग्राउंड म्यूजिक बज रहा हो।

जब गूंज रहा था अरपा पैरी के धार, तब मोबाइल में बिजी थे जिम्मेदार

Read More कुसमुंडा खदान में फिर बड़ा हादसा! आमने-सामने टकराए दो ट्रेलर, एक ड्राइवर की मौत; मुआवजे को लेकर परिजनों का प्रदर्शन

वीडियो में साफ दिख रहा है कि जब पूरा परिसर राजकीय गीत की धुन से ओतप्रोत था, तब ये खास मेहमान अपनी कुर्सियों से ऐसे चिपके थे जैसे उठने पर कुर्सी छिन जाने का डर हो। छत्तीसगढ़ की नदियों और माटी का गौरव गान होता रहा और ये नेताजी लोग डिजिटल दुनिया में व्यस्त रहे। जो पार्टी हर बात पर संस्कृति और राष्ट्रवाद का पाठ पढ़ाती है, उसके जिम्मेदार चेहरों की यह लापरवाही अब शहर में चर्चा का विषय बनी हुई है।

Read More सस्पेंड साहब 75% पगार लेकर सिर्फ दस्तखत कर रहे, फील्ड में नौसिखियों के भरोसे आबकारी, नतीजा- नकली शराब का फुल नेटवर्क चालू

अधिकारी और स्टाफ देखते रह गए

कार्यक्रम में मौजूद बैंक के एक कर्मचारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि हम तो खड़े हो गए थे, लेकिन जब सामने बैठे बड़े नेताओं को ही फुरसत नहीं थी तो माहौल काफी असहज हो गया। वहीं प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि मंच खाली होने का बहाना बनाकर सम्मान न करना केवल तर्क हो सकता है, जबकि हकीकत में यह अपनी ही माटी के अपमान जैसा है।

छत्तीसगढ़ी अस्मिता से खिलवाड़

राजकीय गीत महज एक गाना नहीं है बल्कि यह छत्तीसगढ़ की आत्मा है। जैसे राष्ट्रगान के समय मर्यादा का पालन होता है, वैसे ही अरपा पैरी के धार के समय भी खड़े होने की परंपरा है। अब सवाल यह उठ रहा है कि जो नेता सार्वजनिक मंचों पर छत्तीसगढ़िया संस्कृति की दुहाई देते नहीं थकते, वे असल मौके पर सम्मान देना क्यों भूल गए? क्या सत्ता की चमक में राजकीय प्रतीकों की अहमियत धुंधली पड़ गई है?

Tags:

Latest News

कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी
नौकरी की राह में उम्र नहीं बनेगी रोड़ा, हाईकोर्ट ने दिया पुनर्विचार का आदेश, अधूरी भर्ती में भी मिलेगा नई आयु सीमा का लाभ
प्रोफेसर का फिल्मी अंदाज में अपहरण, चाकू की नोक पर लूटे पैसे, 48 घंटे में पुलिस ने किया साजिश का पर्दाफाश चार आरोपी गिरफ्तार
Surajpur News: घर में बाइबल पाठ के दौरान विरोध, धर्मांतरण के आरोप पर पुलिस ने क्या कहा?
Surajpur News: फीस बढ़ोतरी पर छात्रों का फूटा गुस्सा, सिलफिली कॉलेज का घेराव कर विश्वविद्यालय को दी फैसले पर पुनर्विचार की मांग
Delhi News: ‘पूरी दिल्ली को ठप नहीं कर सकते’, मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी; सरकार को दिए निर्देश
बिलासपुर पुलिस का नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, NDPS एक्ट के तहत जब्त मादक पदार्थों का बड़े पैमाने पर नष्टीकरण
दुर्गोत्सव से पहले तोरवा पुलिस का बड़ा एक्शन, 2 स्थायी वारंटियों समेत 11 गिरफ्तार
Dhamtari News: लिनेश साहू आत्महत्या मामले में पत्नी समेत 5 दोषियों को 5-5 साल की सजा, कोर्ट ने लगाया जुर्माना
बिलासपुर एयरपोर्ट पर एक और झटका, इस रूट से भी पीछे हटी अलायंस एयर, अब सिर्फ दिल्ली की फ्लाइट का सहारा
Raipur News: गरबा में जरा-सी लापरवाही पड़ेगी भारी! CCTV से पार्किंग तक की व्यवस्था जरूरी, नियम टूटे तो रद्द होगी अनुमति
Raipur Crime News: खम्हारडीह में 15 ग्राम ड्रग्स मिलने से हड़कंप, तीन युवतियां गिरफ्तार; स्पा सेंटर से जुड़ाव की जांच