रायपुर में दो दिन तक मीट पर पाबंदी: नियम तोड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई, जानें क्या है वजह ?

रायपुर में दो दिन तक मीट पर पाबंदी: नियम तोड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई, जानें क्या है वजह ?

रायपुर: रायपुर में दो महत्वपूर्ण धार्मिक पर्वों पर नगर निगम ने सख्ती दिखाते हुए दो दिनों तक शहरभर में मांस–मटन की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। महापौर मीनल चौबे के निर्देश पर यह आदेश जारी किया गया है।

  • 18 दिसंबर—गुरु घासीदास जयंती
  • 19 दिसंबर—संत तारण तरण जयंती

इन दोनों दिनों में रायपुर नगर पालिक निगम के पूरे क्षेत्र में सभी मांस–मटन की दुकानें, होटल और पशुवध गृह पूरी तरह बंद रहेंगे।

स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर
संत तारण तरण जयंती के निर्देशों के अनुपालन में, निगम के स्वास्थ्य विभाग ने आदेश जारी करते हुए स्पष्ट किया है कि शहर के प्रत्येक वार्ड में विशेष टीमें पेट्रोलिंग करेंगी। जोन स्वास्थ्य अधिकारी और स्वच्छता निरीक्षक लगातार निगरानी करके सुनिश्चित करेंगे कि:

Read More आरक्षक भर्ती में दौड़ के अंक घटाने पर हाई कोर्ट सख्त, अभ्यर्थी को सीसीटीवी फुटेज देखने की अनुमति

  • कोई भी मीट की दुकान खुली न मिले
  • होटलों में मांस–मटन परोसा न जाए
  • किसी भी तरह की बिक्री तुरंत रोकी जाए
  • उल्लंघन पर होगी जप्ती और कड़ी कार्रवाई

महापौर के स्पष्ट निर्देश हैं कि आदेश का उल्लंघन करने पर:

Read More सूरजपुर में चोर का अनोखा जुगाड़! चादर से चेहरा ढका, पेड़ में ठोकी लकड़ियां और बाउंड्री पार कर घर में घुसा; CCTV ने खोली पोल

  • दुकान या होटल से मीट तुरंत जप्त किया जाएगा
  • जिम्मेदार व्यक्ति के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी

नगर निगम का कहना है कि ये पावन पर्व शहर की सामाजिक और धार्मिक सौहार्द के प्रतीक हैं, इसलिए दो दिनों की यह पाबंदी पूरी सख्ती के साथ लागू की जाएगी।

Error on ReusableComponentWidget
Tags:

Latest News

करनाल में हर्ष एनकाउंटर को लेकर सड़क पर उतरा रोड़ समाज, CBI जांच की मांग पर अड़े प्रदर्शनकारी; शहर में रूट डायवर्ट करनाल में हर्ष एनकाउंटर को लेकर सड़क पर उतरा रोड़ समाज, CBI जांच की मांग पर अड़े प्रदर्शनकारी; शहर में रूट डायवर्ट
रायपुर की ‘खूनी रात’! छेड़खानी से भड़के दो विवाद, दो युवकों की हत्या; 5 आरोपी गिरफ्तार, 2 फरार
मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने सुनी रोने की आवाज, ह्यूम पाइप में मिला नवजात
महासमुंद में गांजा तस्करों पर ‘ट्रिपल स्ट्राइक’! 3 मामलों में 60.920 किलो नशे की खेप जब्त, 6 आरोपी गिरफ्तार
सूरजपुर में चोर का अनोखा जुगाड़! चादर से चेहरा ढका, पेड़ में ठोकी लकड़ियां और बाउंड्री पार कर घर में घुसा; CCTV ने खोली पोल
कवर्धा में पुलिस भर्ती पर हल्लाबोल! गृहमंत्री से तीखी बहस के बाद कार्यालय घेरा, CM साय से सीधी बातचीत पर अड़े अभ्यर्थी
‘महाभारत’ की कृपी अब नहीं रहीं, आशा सिंह जायसवाल का निधन; बेटे ने भावुक पोस्ट लिखकर दी श्रद्धांजलि
अमरावती के जिला महिला अस्पताल में बड़ा हादसा: NICU में आग से 3 नवजातों की मौत, 36 को बचाया; 6 की हालत गंभीर
Aadhaar Update: घर बैठे बदलें आधार का पता, ऑनलाइन ऐसे करें अपडेट
सिर्फ खराब खानपान नहीं, ये 5 वजहें भी बढ़ा सकती हैं वजन; आज ही दें ध्यान
पढ़ाई के 50 दिन बीते, अब मानदेय का नया पेंच: अतिथि व्याख्याताओं को रोज के दो हजार का नियम नहीं आ रहा रास 
पर्यटन के नाम पर ऑनलाइन लूट: 4 FIR के बाद जागा महकमा अधिकृत वेबसाइट से करें बुकिंग