मैग्नेटो मॉल तोड़फोड़ केस: पुलिस कार्रवाई के विरोध में बजरंग दल का ‘जेल भरो आंदोलन’, थाने पर बढ़ी सुरक्षा

मैग्नेटो मॉल तोड़फोड़ केस: पुलिस कार्रवाई के विरोध में बजरंग दल का ‘जेल भरो आंदोलन’, थाने पर बढ़ी सुरक्षा

रायपुर: मैग्नेटो मॉल तोड़फोड़ मामले में पुलिस की कार्रवाई के विरोध में बजरंग दल ने ‘जेल भरो आंदोलन’ का ऐलान किया है। राजधानी रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र में इसको लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पुलिस प्रशासन किसी भी स्थिति से निपटने के लिए अलर्ट मोड पर है।

दरअसल, 24 दिसंबर को छत्तीसगढ़ बंद के दौरान रायपुर स्थित मैग्नेटो मॉल में भारी हंगामा और तोड़फोड़ की घटना सामने आई थी। इस घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुए थे। CCTV फुटेज और वायरल क्लिप्स के आधार पर पुलिस ने मामले में FIR दर्ज कर कार्रवाई करते हुए एक नाबालिग को हिरासत में लिया, जबकि 6 अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस की इस कार्रवाई से नाराज बजरंग दल ने इसे एकतरफा बताते हुए विरोध प्रदर्शन का फैसला लिया है। संगठन का कहना है कि निर्दोष कार्यकर्ताओं को निशाना बनाया जा रहा है। इसी के विरोध में बजरंग दल के कार्यकर्ता और पदाधिकारी तेलीबांधा थाने में सामूहिक गिरफ्तारी देने की तैयारी कर रहे हैं। जेल भरो आंदोलन की घोषणा के बाद तेलीबांधा थाना परिसर और आसपास के इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। वरिष्ठ अधिकारी मौके पर हालात पर नजर बनाए हुए हैं।

Read More पितृ पक्ष में आज क्यों भूखी-प्यासी रहेंगी माताएं? व्रत के पीछे छिपी है त्याग और बलिदान की ऐसी कथा, जानकर चौंक जाएंगे

गौरतलब है कि 24 दिसंबर को मैग्नेटो मॉल में 30 से 40 लोगों के एक समूह ने लाठी-डंडों के साथ प्रवेश कर क्रिसमस की सजावट को नुकसान पहुंचाया था। आरोप है कि इस दौरान मॉल में मौजूद लोगों से धर्म और जाति को लेकर सवाल भी किए गए। घटना का वीडियो सामने आने के बाद देशभर में इस पर चर्चा हुई।

Read More दशहरा आयोजन को लेकर विवाद, महापौर ने किया टेंडर से इनकार

इस मामले में आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 115(2), 190, 191(2), 324(2) और 331(3) के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि कानून व्यवस्था से कोई समझौता नहीं किया जाएगा और मामले में निष्पक्ष कार्रवाई जारी रहेगी। फिलहाल, राजधानी में स्थिति तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में बताई जा रही है।

Tags:

Latest News

कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी
नौकरी की राह में उम्र नहीं बनेगी रोड़ा, हाईकोर्ट ने दिया पुनर्विचार का आदेश, अधूरी भर्ती में भी मिलेगा नई आयु सीमा का लाभ
प्रोफेसर का फिल्मी अंदाज में अपहरण, चाकू की नोक पर लूटे पैसे, 48 घंटे में पुलिस ने किया साजिश का पर्दाफाश चार आरोपी गिरफ्तार
Surajpur News: घर में बाइबल पाठ के दौरान विरोध, धर्मांतरण के आरोप पर पुलिस ने क्या कहा?
Surajpur News: फीस बढ़ोतरी पर छात्रों का फूटा गुस्सा, सिलफिली कॉलेज का घेराव कर विश्वविद्यालय को दी फैसले पर पुनर्विचार की मांग
Delhi News: ‘पूरी दिल्ली को ठप नहीं कर सकते’, मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी; सरकार को दिए निर्देश
बिलासपुर पुलिस का नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, NDPS एक्ट के तहत जब्त मादक पदार्थों का बड़े पैमाने पर नष्टीकरण
दुर्गोत्सव से पहले तोरवा पुलिस का बड़ा एक्शन, 2 स्थायी वारंटियों समेत 11 गिरफ्तार
Dhamtari News: लिनेश साहू आत्महत्या मामले में पत्नी समेत 5 दोषियों को 5-5 साल की सजा, कोर्ट ने लगाया जुर्माना
बिलासपुर एयरपोर्ट पर एक और झटका, इस रूट से भी पीछे हटी अलायंस एयर, अब सिर्फ दिल्ली की फ्लाइट का सहारा
Raipur News: गरबा में जरा-सी लापरवाही पड़ेगी भारी! CCTV से पार्किंग तक की व्यवस्था जरूरी, नियम टूटे तो रद्द होगी अनुमति
Raipur Crime News: खम्हारडीह में 15 ग्राम ड्रग्स मिलने से हड़कंप, तीन युवतियां गिरफ्तार; स्पा सेंटर से जुड़ाव की जांच