खबर का असर: ड्राइवर से गाली-गलौज और अफसरों पर अशोभनीय टिप्पणी पड़ी भारी, EE शशांक सिंह सस्पेंड... देखें आदेश

खबर का असर: ड्राइवर से गाली-गलौज और अफसरों पर अशोभनीय टिप्पणी पड़ी भारी, EE शशांक सिंह सस्पेंड... देखें आदेश

रायपुर 17 मई 2026। नेशनल जगत विजन की खबर का बड़ा असर हुआ है। खबर चलाए जाने के बाद छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में सोशल मीडिया पर वायरल ऑडियो क्लिप कांड में राज्य सरकार ने बड़ी और सख्त कार्रवाई की है। हसदेव नहर जल प्रबंध संभाग के कार्यपालन अभियंता (EE) शशांक सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। उन पर अपने ही कार्यालय के वाहन चालक के साथ फोन पर अभद्र भाषा का प्रयोग करने और जिले के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी करने का आरोप था, जो प्रारंभिक जांच में पूरी तरह से सही पाया गया है।

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के मुताबिक, हसदेव नहर जल प्रबंध संभाग जांजगीर में पदस्थ कार्यपालन अभियंता शशांक सिंह और उनके कार्यालय में वाहन चालक के रूप में कार्यरत शशिकांत साहू के बीच 12 मई 2026 को मोबाइल फोन पर बातचीत हुई थी। इस बातचीत के दौरान ईई ने अपना आपा खो दिया और चालक से गाली-गलौज करते हुए बेहद आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया। इसी बातचीत का एक ऑडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मामला तब और गरमा गया जब 13 मई 2026 को मीडिया ने इसे प्रमुखता से प्रकाशित किया और सरकारी अधिकारियों के रवैये पर आम जनता की तीखी प्रतिक्रियाएं आने लगीं।

Read More नौगई हत्याकांड से गरमाई सियासत: करणी सेना ने सरकार को दी चेतावनी, CBI जांच और गृह मंत्री के इस्तीफे की मांग

ADM की जांच में हुई पुष्टि

Read More सड़क की मांग पर पामगढ़ में चक्काजाम: 5वें दिन भी युवाओं का आमरण अनशन जारी, व्यापारियों ने बंद रखीं दुकानें

मामले की गंभीरता और सोशल मीडिया पर हो रही किरकिरी को देखते हुए प्रशासन ने तत्काल एक्शन लिया। अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी (ADM) को जांच का जिम्मा सौंपा गया। एडीएम ने दोनों पक्षों (ईई और वाहन चालक) को तलब कर उनके बयान दर्ज किए। जांच प्रतिवेदन में यह स्पष्ट रूप से सामने आया कि कार्यपालन अभियंता शशांक सिंह ने न केवल अपने अधीनस्थ कर्मचारी के साथ गाली-गलौज की, बल्कि बातचीत के दौरान जिले के उच्च प्रशासनिक अधिकारियों के प्रति भी अशोभनीय और अमर्यादित टिप्पणियां की थीं।

प्रशासनिक छवि हुई धूमिल, नियमों के तहत गिरी गाज

जांच रिपोर्ट में इस बात का विशेष उल्लेख किया गया कि एक जिम्मेदार अधिकारी के इस प्रकार के अमर्यादित व्यवहार से जिले की प्रशासनिक छवि को गहरा धक्का लगा है। शासन ने इसे गंभीरता से लेते हुए छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के तहत घोर कदाचार की श्रेणी में माना है।

राज्य सरकार ने अधिकारी को प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम 9(1)(क) का प्रयोग करते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

नवा रायपुर किए गए अटैच

आदेश के मुताबिक, निलंबन अवधि के दौरान शशांक सिंह का मुख्यालय प्रमुख अभियंता, जल संसाधन विभाग, शिवनाथ भवन, नवा रायपुर निर्धारित किया गया है। इस अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।

इस बड़ी कार्रवाई के बाद पूरे प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है। सरकार ने इस एक्शन के जरिए यह कड़ा संदेश दे दिया है कि अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ अभद्र व्यवहार, गाली-गलौज और प्रशासनिक मर्यादा का उल्लंघन अब किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शासन का यह कदम प्रशासनिक अनुशासन बनाए रखने की दिशा में एक अहम नजीर माना जा रहा है।

Tags:

Latest News

6 साल बाद दर्ज रेप केस में आरोपी को राहत, ट्रायल कोर्ट की कार्रवाई  पर हाईकोर्ट  का रोक 6 साल बाद दर्ज रेप केस में आरोपी को राहत, ट्रायल कोर्ट की कार्रवाई पर हाईकोर्ट का रोक
वासेपुर का असली गैंगस्टर अंबिकापुर से फरार: 13 साल से पहचान छिपाकर रह रहा था शब्बीर आलम, धनबाद पुलिस के छापे में भीड़ का फायदा उठाकर भागा
19 से 26 जुलाई तक होगा राष्ट्रीय सांस्कृतिक महोत्सव “हमार छत्तीसगढ़ – द कल्चर ऑफ आर्ट”, टीवी इंडस्ट्री से जुड़े सेलिब्रिटी भी होंगे शामिल
कुल्हाड़ी से पत्नी की हत्या कर फांसी पर लटका मिला पति , कमरे में बंद मिले दो मासूम बच्चे
पेंड्रारोड स्टेशन पर दर्दनाक हादसा: मालगाड़ी के नीचे से गुजरना पड़ा भारी, अधेड़ की मौके पर मौत
सड़क किनारे खडी शिक्षिका को बुलेरो ने मारी जोरदार टक्कर , शिक्षिका गंभीर रूप से घायल , चालक फरार
संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से: सरकार-विपक्ष आमने-सामने, कई अहम विधेयकों पर रहेगी नजर
रिसाली में प्रॉपर्टी डीलर पर जानलेवा हमला: महादेव सट्टा नेटवर्क से जुड़े सौरभ चंद्राकर के भांजे पर FIR
TMC में मचा सियासी भूचाल! ममता की करीबी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने छोड़े सभी संगठनात्मक पद
बिजली व्यवस्था सुधारने चेयरमैन सुबोध सिंह एक्शन मोड में : तुरंत दिए 10 करोड़, मंगला और कोनी में बनेंगे नए जोन
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में बड़ा खुलासा: चांदी की जगह बांटे गए नकली मंगलसूत्र, कलेक्टर जांच में शिकायत पाया गया सही, वित्तीय अनियमितताओं की भी पुष्टि
बड़ा फैसला: NHM के DTC की बर्खास्तगी रद्द, हाईकोर्ट ने कहा- प्राकृतिक न्याय और विभागीय प्रक्रिया का पालन जरूरी