होर्मुज तनाव के बीच भारत को बड़ी राहत: 20 हजार टन LPG लेकर गुजरात पहुंचा ‘सिमी’ टैंकर

होर्मुज तनाव के बीच भारत को बड़ी राहत: 20 हजार टन LPG लेकर गुजरात पहुंचा ‘सिमी’ टैंकर

कच्छ: पश्चिम एशिया में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और होर्मुज स्ट्रेट पर मंडरा रहे खतरे के बीच भारत के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। 20 हजार टन एलपीजी लेकर चला गैस कैरियर ‘सिमी’ सुरक्षित रूप से गुजरात के दीनदयाल पोर्ट पहुंच गया। यह जहाज 13 मई को रणनीतिक रूप से बेहद संवेदनशील होर्मुज स्ट्रेट को पार कर भारत पहुंचा, जिसे मौजूदा हालात में ऊर्जा आपूर्ति के लिहाज से बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। जहाज पर कुल 21 क्रू सदस्य सवार थे, जिनमें यूक्रेन और फिलीपींस के नागरिक शामिल हैं।

अधिकारियों के अनुसार, मौजूदा निगरानी अभियान के दौरान होर्मुज पार करने वाला ‘सिमी’ 11वां एलपीजी टैंकर था। जहाज की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए Directorate General of Shipping, विदेश मंत्रालय, रक्षा मंत्रालय और पेट्रोलियम मंत्रालय के बीच लगातार समन्वय बनाए रखा गया। सुरक्षा एजेंसियों ने समुद्री मार्गों की निगरानी बढ़ाई थी, ताकि भारतीय ऊर्जा आपूर्ति प्रभावित न हो। इस सफल ऑपरेशन को भारत की रणनीतिक तैयारी और समुद्री सुरक्षा तंत्र की बड़ी कामयाबी माना जा रहा है।symi-vessel-1778992856216_v

यह घटनाक्रम ऐसे समय में सामने आया है जब पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के कारण वैश्विक ऊर्जा बाजार में अस्थिरता बढ़ती जा रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पिछले कुछ महीनों में भारत के कच्चे तेल भंडार में करीब 15 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। कमोडिटी एनालिटिक्स फर्म के आंकड़ों के अनुसार, फरवरी के अंत में जहां देश के पास 107 मिलियन बैरल कच्चे तेल का भंडार था, वहीं अब यह घटकर करीब 91 मिलियन बैरल रह गया है। इससे ऊर्जा सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ने लगी है।

Read More Flydubai FZ1073 में अचानक मचा कोहराम, कैप्टन पर हमला; 14 हजार फीट नीचे आया विमान, फिर ऐसे टला बड़ा हादसा

विशेषज्ञों का मानना है कि भारतीय रिफाइनरियां सामान्य स्तर पर काम कर रही हैं, लेकिन यदि पश्चिम एशिया में तनाव लंबा खिंचता है और सप्लाई चेन प्रभावित होती है, तो आने वाले समय में ईंधन उत्पादन और प्रोसेसिंग पर असर पड़ सकता है। ऐसे में भारत के लिए वैकल्पिक ऊर्जा आपूर्ति मार्ग, रणनीतिक भंडारण और समुद्री सुरक्षा पहले से कहीं ज्यादा महत्वपूर्ण हो गए हैं।

Read More पहले सेवा समाप्ति, फिर 24 घंटे में बहाली… AIIMS भोपाल में 260 कर्मचारियों के साथ क्या हुआ?

Latest News

Rahu Gochar 2026: दिसंबर में राहु बदलेंगे राशि, इन 3 राशियों के लिए बनेंगे तरक्की के योग Rahu Gochar 2026: दिसंबर में राहु बदलेंगे राशि, इन 3 राशियों के लिए बनेंगे तरक्की के योग
अफसरशाही का नया 'फैमिली फॉर्मूला': मंत्रालय से PHQ तक 'दो बीवियों' का शगल, IFS की पत्नी ने वीडियो जारी कर खोली पोल
डायरी से अदालत तक पहुंची कोल लेवी की कड़ी, देवेंद्र यादव को ईओडब्ल्यू का नोटिस, इस दिन विशेष अदालत में पेश होने के निर्देश
Facebook पर दोस्ती, शादी का वादा और फिर इनकार! युवती की शिकायत के बाद युवक गिरफ्तार, पुलिस जांच में जुटी
Goldy Brar के नाम पर रंगदारी का खेल! दुबई से आती थी धमकी भरी कॉल, दिल्ली पुलिस ने मास्टरमाइंड समेत 4 को दबोचा
Tarantaran BSF Action: सीमा पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, तरनतारन सेक्टर में दो संदिग्ध पाकिस्तानी नागरिक मारे गए
जो जानकारी रिकॉर्ड में ही नहीं, उसे देने का आदेश नहीं दिया जा सकता: हाईकोर्ट, तय की आरटीआई की सीमा
मुगलसराय का ‘नन्हा’ बच्चा, जो अंग्रेजी हुकूमत के सामने कभी नहीं झुका
हाईकोर्ट: पुराने मामलों पर नहीं चलेगा नया नियम, स्टडी लीव बढ़ाने की याचिकाएं खारिज
आत्महत्या मानने को तैयार नहीं परिवार! SF-6 जवान की मौत पर सड़क पर रखा शव, हत्या की आशंका से गरमाया मामला
रात में बिस्तर से गायब हुई तीन माह मासूम, सुबह पानी के ड्रम में मिली लाश, पुलिस जांच में खुला मौत का खौफनाक राज
हॉस्टल की रसोई में बड़ा हादसा! गर्म दाल की चपेट में आए दो छात्र, परीक्षा भी छूटी; परिजनों ने उठाए व्यवस्था पर सवाल