छत्तीसगढ़ बोर्ड में कॉपी जांच का बड़ा खेल उजागर: 79 शिक्षक ब्लैकलिस्ट, छात्रों को 50 नंबर तक गलत अंक देने का खुलासा

छत्तीसगढ़ बोर्ड में कॉपी जांच का बड़ा खेल उजागर: 79 शिक्षक ब्लैकलिस्ट, छात्रों को 50 नंबर तक गलत अंक देने का खुलासा

रायपुर: CBSE ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की उत्तरपुस्तिका जांच में गंभीर लापरवाही सामने आने के बाद बड़ा एक्शन लिया है। मूल्यांकन प्रक्रिया में भारी गड़बड़ी पाए जाने पर 79 शिक्षकों को ब्लैकलिस्ट कर दिया गया है। जांच में खुलासा हुआ कि कई कॉपियों में 20 से लेकर 50 अंकों तक की गलतियां की गई थीं, जिससे छात्रों के रिजल्ट और भविष्य पर बड़ा असर पड़ सकता था। बोर्ड ने इन शिक्षकों को 3 से 6 साल तक सभी बोर्ड कार्यों से प्रतिबंधित कर दिया है।

मामले की जांच में पता चला कि प्रदेश के 36 मूल्यांकन केंद्रों पर कॉपी जांच के दौरान गंभीर त्रुटियां हुईं। कार्रवाई की जद में आए शिक्षकों में 10वीं के 49 और 12वीं के 30 शिक्षक शामिल हैं। हिंदी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, राजनीति विज्ञान, लेखाशास्त्र और जीवविज्ञान जैसे विषयों में सबसे ज्यादा गड़बड़ियां सामने आईं। बोर्ड अधिकारियों के अनुसार कुछ मामलों में छात्रों को वास्तविक अंक से बेहद कम या ज्यादा अंक दिए गए थे, जो मूल्यांकन प्रणाली पर सवाल खड़े करता है।

माध्यमिक शिक्षा मंडल ने गलती की गंभीरता के आधार पर शिक्षकों को तीन श्रेणियों में बांटकर दंड तय किया है। 20 से 40 अंक तक की गलती करने वालों पर 3 साल का प्रतिबंध लगाया गया है, जबकि 41 से 49 अंकों तक की गड़बड़ी करने वाले शिक्षकों को 5 साल तक बोर्ड कार्यों से बाहर रखा जाएगा। वहीं 50 या उससे अधिक अंकों की चूक करने वाले शिक्षकों पर सबसे कड़ी कार्रवाई करते हुए 6 साल का बैन लगाया गया है। इसके साथ ही संबंधित शिक्षकों की एक वार्षिक वेतन वृद्धि रोकने की भी अनुशंसा की गई है।

Read More जल संसाधन विभाग में संविदा अफसर की मनमानी: रिटायरमेंट के बाद 4 साल से कुर्सी पर जमे, 2003 बैच के इंजीनियरों का नियमितीकरण रोका, 42 लाख के घोटाले की फाइल भी दबाई

बोर्ड ने इस कार्रवाई की जानकारी School Education Department Chhattisgarh, जिला शिक्षा अधिकारियों और कलेक्टरों को भेज दी है, ताकि आगे विभागीय कार्रवाई भी की जा सके। इस पूरे मामले ने बोर्ड परीक्षा मूल्यांकन प्रक्रिया की पारदर्शिता और गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। शिक्षा जगत में इस कार्रवाई को अब तक का सबसे बड़ा अनुशासनात्मक कदम माना जा रहा है।

Read More आरंग में जमीन का ‘खेल’! 68 साल के बुजुर्ग की पुश्तैनी जमीन पर कब्जे की कोशिश का आरोप, ढाई साल से दफ्तरों में भटक रहा किसान

Latest News

बिलासपुर का पॉवर सेंटर: अमर के जन्मदिन वाले पोस्टर 'गुमशुदा', आखिर निगम चला रहा किसके इशारे पर कैंची? बिलासपुर का पॉवर सेंटर: अमर के जन्मदिन वाले पोस्टर 'गुमशुदा', आखिर निगम चला रहा किसके इशारे पर कैंची?
गुटखा फैक्ट्री पर सेंट्रल जीएसटी इंटेलिजेंस का छापा, दो मशीनें और 30 बोरा माल जब्त कर रायपुर हुए रवाना
बिश्नोई गैंग के नाम पर फोन में ढेबर परिवार से 50 करोड़ की रंगदारी, शिकायत पर पुलिस ने शुरू की जांच
संतान पालन अवकाश पर नियमों की अनदेखी, राज्य सरकार ने बिल्हा के तत्कालीन बीईओ और शिक्षिका पर बैठाई विभागीय जांच
16 पुलिसकर्मियों का तबादला, एसएसपी ने दिए तत्काल नई पदस्थापना संभालने के निर्देश
खबर का असर: अमवार परियोजना घोटाले पर ईई ने जांच के आदेश दिए
छत्तीसगढ़ में काले धन की 'पार्किंग' करने वालों की उड़ी नींद, तैयार हो गया कच्चा चिट्ठा!
उच्च शिक्षा विभाग के अपर संचालक डॉ. तपेश को मिला राष्ट्रीय 'गुरु विशिष्ट' सम्मान, अमेरिका से लेकर भूटान तक मनवा चुके हैं लोहा
75 साल की उम्र में भी नहीं मिली राहत, 1998 के दुष्कर्म मामले में हाई कोर्ट ने ठुकराई जमानत, लंबे समय तक फरार रहने के तथ्य को माना अहम
सूने मकान की छत से घुसे चोर, नकदी-चांदी के बर्तन, एसी समेत ₹42 हजार का माल पार, मुख्य आरोपी समेत 3 खरीदार गिरफ्तार
इंस्टाग्राम पर चाकू दिखाकर लोगों में फैला रहा था दहशत, युवक गिरफ्तार
पुरानी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला, तीन आरोपी गिरफ्तार, लोहे के पाइप समेत अन्य हथियार जब्त