एयरपोर्ट पर रोकते ही उड़ गए अधिकारियों के होश, यात्री की बेल्ट और पैंट से निकले 115 गोल्ड बिस्किट

एयरपोर्ट पर रोकते ही उड़ गए अधिकारियों के होश, यात्री की बेल्ट और पैंट से निकले 115 गोल्ड बिस्किट

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने अंतरराष्ट्रीय सोना तस्करी नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिक को गिरफ्तार किया है। आरोपी सैन फ्रांसिस्को से दिल्ली पहुंचा था और बेहद शातिर तरीके से अपने कपड़ों में छिपाकर करीब 3.5 किलो सोना भारत लाने की कोशिश कर रहा था। एयर इंटेलिजेंस यूनिट की सतर्कता और खुफिया इनपुट के आधार पर की गई इस कार्रवाई में कुल 115 गोल्ड बिस्किट बरामद किए गए हैं, जिनकी बाजार कीमत करोड़ों रुपये बताई जा रही है।

कस्टम अधिकारियों के अनुसार आरोपी 15 जुलाई को एयर इंडिया की फ्लाइट AI-4174 से दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचा था। इंटरनेशनल अराइवल टर्मिनल पर वह ग्रीन चैनल पार कर बिना जांच बाहर निकलने की कोशिश कर रहा था। हालांकि पहले से अलर्ट पर मौजूद एयर इंटेलिजेंस यूनिट की टीम ने उसकी गतिविधियों को संदिग्ध पाया और तत्काल रोककर पूछताछ शुरू की। शुरुआती जांच में यात्री घबराया हुआ नजर आया, जिसके बाद अधिकारियों ने उसकी गहन तलाशी लेने का फैसला किया।

तलाशी के दौरान अधिकारियों के भी होश उड़ गए। आरोपी ने विशेष रूप से तैयार की गई बेल्ट और ट्राउजर की अंदरूनी गुप्त जेबों में 24 कैरेट शुद्धता वाले 115 गोल्ड बार छिपा रखे थे। कस्टम विभाग के मुताबिक सभी गोल्ड बिस्किट 999.9 प्योरिटी के हैं। इतनी बड़ी मात्रा में सोना बेहद प्रोफेशनल तरीके से छिपाया गया था, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि आरोपी किसी संगठित अंतरराष्ट्रीय तस्करी गिरोह से जुड़ा हो सकता है। एजेंसियां आरोपी के संपर्कों और उसके नेटवर्क की जांच में जुट गई हैं।

Read More Flydubai Flight Chaos: हवा में मचा हड़कंप! Flydubai के कॉकपिट में कैप्टन पर हमला, खून से लथपथ पायलट का वीडियो आया सामने

कस्टम विभाग ने बरामद सोने को कस्टम एक्ट 1962 की धारा 110 के तहत जब्त कर लिया है, जबकि आरोपी को धारा 104 के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि एयरपोर्ट्स के जरिए हो रही गोल्ड स्मगलिंग पर लगातार नजर रखी जा रही है और आने वाले दिनों में इस तरह के नेटवर्क के खिलाफ अभियान और तेज किया जाएगा। यह मामला एक बार फिर साबित करता है कि अंतरराष्ट्रीय तस्कर अब तकनीकी और आधुनिक तरीकों का इस्तेमाल कर सुरक्षा एजेंसियों को चुनौती देने की कोशिश कर रहे हैं।

Latest News

डायरी से अदालत तक पहुंची कोल लेवी की कड़ी, देवेंद्र यादव को ईओडब्ल्यू का नोटिस, इस दिन विशेष अदालत में पेश होने के निर्देश डायरी से अदालत तक पहुंची कोल लेवी की कड़ी, देवेंद्र यादव को ईओडब्ल्यू का नोटिस, इस दिन विशेष अदालत में पेश होने के निर्देश
Facebook पर दोस्ती, शादी का वादा और फिर इनकार! युवती की शिकायत के बाद युवक गिरफ्तार, पुलिस जांच में जुटी
Goldy Brar के नाम पर रंगदारी का खेल! दुबई से आती थी धमकी भरी कॉल, दिल्ली पुलिस ने मास्टरमाइंड समेत 4 को दबोचा
Tarantaran BSF Action: सीमा पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, तरनतारन सेक्टर में दो संदिग्ध पाकिस्तानी नागरिक मारे गए
जो जानकारी रिकॉर्ड में ही नहीं, उसे देने का आदेश नहीं दिया जा सकता: हाईकोर्ट, तय की आरटीआई की सीमा
मुगलसराय का ‘नन्हा’ बच्चा, जो अंग्रेजी हुकूमत के सामने कभी नहीं झुका
हाईकोर्ट: पुराने मामलों पर नहीं चलेगा नया नियम, स्टडी लीव बढ़ाने की याचिकाएं खारिज
आत्महत्या मानने को तैयार नहीं परिवार! SF-6 जवान की मौत पर सड़क पर रखा शव, हत्या की आशंका से गरमाया मामला
रात में बिस्तर से गायब हुई तीन माह मासूम, सुबह पानी के ड्रम में मिली लाश, पुलिस जांच में खुला मौत का खौफनाक राज
हॉस्टल की रसोई में बड़ा हादसा! गर्म दाल की चपेट में आए दो छात्र, परीक्षा भी छूटी; परिजनों ने उठाए व्यवस्था पर सवाल
स्कूल पहुंचे बच्चे, लेकिन गुरुजी रहे गायब, डिजिटल निगरानी में 1618 शिक्षक गैरहाजिर
पत्नी से विवाद के बाद ससुराल में खौफनाक हरकत! आधी रात घर में घुसा पति, दादा-पोते पर पेट्रोल डालकर आग लगाने का आरोप