RAIPUR NEWS: वीडियो वायरल होते ही ऑन-ड्यूटी टीआई पर गिरी गाज, किया गया लाइन अटैच, जाने क्या है मामला

RAIPUR NEWS: वीडियो वायरल होते ही ऑन-ड्यूटी टीआई पर गिरी गाज, किया गया लाइन अटैच, जाने क्या है मामला

रायपुर: बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के रायपुर आगमन के दौरान ऑन-ड्यूटी थाना प्रभारी द्वारा उनके पैर छूने का मामला अब विभागीय कार्रवाई तक पहुंच गया है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस विभाग ने त्वरित कदम उठाते हुए संबंधित टीआई को लाइन अटैच कर दिया है।

घटना स्वामी विवेकानंद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की है, जहां सरकारी विमान से पहुंचे पंडित धीरेंद्र शास्त्री की सुरक्षा और व्यवस्था की जिम्मेदारी टीआई मनीष तिवारी के पास थी। इस दौरान उन्होंने पहले सलामी दी और फिर सार्वजनिक रूप से उनके पैर छू लिए। यह पूरा घटनाक्रम मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति द्वारा रिकॉर्ड कर लिया गया, जो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

वीडियो सामने आने के बाद पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल खड़े हुए, जिसके बाद रायपुर एसएसपी लाल उमेद सिंह ने मामले का संज्ञान लिया। वरिष्ठ अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सेवा नियमों के तहत ड्यूटी पर तैनात वर्दीधारी अधिकारी को तटस्थ और मर्यादित व्यवहार करना अनिवार्य है।

Read More पत्नी से विवाद के बाद ससुराल में खौफनाक हरकत! आधी रात घर में घुसा पति, दादा-पोते पर पेट्रोल डालकर आग लगाने का आरोप

पुलिस विभाग के आचार संहिता के अनुसार, ड्यूटी के दौरान किसी भी प्रकार की धार्मिक, राजनीतिक या व्यक्तिगत आस्था का सार्वजनिक प्रदर्शन नियमों के विरुद्ध माना जाता है। इन्हीं नियमों के उल्लंघन को आधार बनाते हुए टीआई मनीष तिवारी को तत्काल प्रभाव से लाइन अटैच कर दिया गया है। फिलहाल, विभागीय स्तर पर आगे की जांच और प्रक्रिया जारी है।

Read More अफसरशाही का नया 'फैमिली फॉर्मूला': मंत्रालय से PHQ तक 'दो बीवियों' का शगल, IFS की पत्नी ने वीडियो जारी कर खोली पोल

Tags:

Latest News

कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी
नौकरी की राह में उम्र नहीं बनेगी रोड़ा, हाईकोर्ट ने दिया पुनर्विचार का आदेश, अधूरी भर्ती में भी मिलेगा नई आयु सीमा का लाभ
प्रोफेसर का फिल्मी अंदाज में अपहरण, चाकू की नोक पर लूटे पैसे, 48 घंटे में पुलिस ने किया साजिश का पर्दाफाश चार आरोपी गिरफ्तार
Surajpur News: घर में बाइबल पाठ के दौरान विरोध, धर्मांतरण के आरोप पर पुलिस ने क्या कहा?
Surajpur News: फीस बढ़ोतरी पर छात्रों का फूटा गुस्सा, सिलफिली कॉलेज का घेराव कर विश्वविद्यालय को दी फैसले पर पुनर्विचार की मांग
Delhi News: ‘पूरी दिल्ली को ठप नहीं कर सकते’, मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी; सरकार को दिए निर्देश
बिलासपुर पुलिस का नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, NDPS एक्ट के तहत जब्त मादक पदार्थों का बड़े पैमाने पर नष्टीकरण
दुर्गोत्सव से पहले तोरवा पुलिस का बड़ा एक्शन, 2 स्थायी वारंटियों समेत 11 गिरफ्तार
Dhamtari News: लिनेश साहू आत्महत्या मामले में पत्नी समेत 5 दोषियों को 5-5 साल की सजा, कोर्ट ने लगाया जुर्माना
बिलासपुर एयरपोर्ट पर एक और झटका, इस रूट से भी पीछे हटी अलायंस एयर, अब सिर्फ दिल्ली की फ्लाइट का सहारा
Raipur News: गरबा में जरा-सी लापरवाही पड़ेगी भारी! CCTV से पार्किंग तक की व्यवस्था जरूरी, नियम टूटे तो रद्द होगी अनुमति
Raipur Crime News: खम्हारडीह में 15 ग्राम ड्रग्स मिलने से हड़कंप, तीन युवतियां गिरफ्तार; स्पा सेंटर से जुड़ाव की जांच