आंधी-तूफान से अनिरुद्धाचार्य का पंडाल तहस-नहस, श्रद्धालुओं में मची अफरा-तफरी...

Bilaspur/  छत्तीसगढ़ में अगले कुछ दिनों तक लोगों को मौसम को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है। बिलासपुर में शुक्रवार को आए आंधी-तूफान ने अनिरुद्धाचार्य महाराज के कथा पंडाल को पूरी तरह तहस-नहस कर दिया। आज (19 अप्रैल) से सीपत में उनकी कथा शुरू होने वाली थी, लेकिन तूफान के चलते बड़ा हादसा होते-होते टल गया। घटना के वक्त पंडाल खाली था, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। स्थानीय प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम में सतर्क रहने की अपील की है।

क तरफ लू जैसी गर्मी परेशान करेगी, तो दूसरी तरफ बादल गरजेंगे और कहीं-कहीं बारिश भी होगी। शुक्रवार को राज्य के कई हिस्सों में तापमान में इजाफा दर्ज किया गया। सबसे ज्यादा तापमान बिलासपुर और रायपुर में 41.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

बीते 24 घंटों में राजधानी रायपुर में तापमान 2.2 डिग्री बढ़ा, वहीं सरगुजा में 2.1 डिग्री का इजाफा हुआ। जबकि सबसे ठंडा रहा अंबिकापुर, जहां रात का न्यूनतम तापमान 21.7 डिग्री सेल्सियस रहा। बीते 24 घंटे में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई और गरज-चमक भी देखने को मिली।

Read More राष्ट्रीय जगत विजन के प्रधान संपादक ने दिल्ली में लोकसभा की कार्रवाई देखी

लेखक के विषय में

More News

अपडेट...बोदरी नगर पंचायत में नक्शा पास करने के नाम पर वसूली, एसीबी ने सीएमओ भारती साहू और बाबू को दबोचा

राज्य

गुजरात में प्रेम विवाह पर सख्ती की तैयारी, माता-पिता की सहमति अनिवार्य करने के लिए अध्यादेश लाएगी सरकार गुजरात में प्रेम विवाह पर सख्ती की तैयारी, माता-पिता की सहमति अनिवार्य करने के लिए अध्यादेश लाएगी सरकार
अहमदाबाद। गुजरात सरकार प्रेम विवाह से जुड़े मामलों में नया अध्यादेश लाने की तैयारी कर रही है, जिसके तहत लड़की...
देवरिया प्लॉट घोटाला केस: अमिताभ ठाकुर की जमानत पर नहीं हुई पैरवी, कोर्ट ने याचिका की खारिज
वेब सीरीज से प्रेरित होकर छात्रों ने घर पर छापे नकली नोट, इंदौर पुलिस ने किया खुलासा...
GST चोरी के संदेह में कटनी में BJP नेता के घर आयकर विभाग की दबिश, जबलपुर-मॉडल का इस्तेमाल
अहमदाबाद और कलोल के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क