कोरबा के एसएस प्लाजा में आग का तांडव, कई दुकानें जलकर खाक, 14 दमकल वाहन और 3 पानी टैंकर मौके पर, आग बुझाने में जुटी टीमें

कोरबा के एसएस प्लाजा में आग का तांडव, कई दुकानें जलकर खाक, 14 दमकल वाहन और 3 पानी टैंकर मौके पर, आग बुझाने में जुटी टीमें

कोरबा। शहर के व्यस्त इलाके स्थित एसएस प्लाजा में सोमवार सुबह अचानक लगी भीषण आग से हड़कंप मच गया। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में पद्मिनी ज्वैलर्स, बालाजी स्टील सहित कई दुकानें इसकी चपेट में आ गईं। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

सूचना मिलते ही कोतवाली थाना क्षेत्र में स्थित एसएस प्लाजा के लिए दमकल विभाग की टीमें रवाना की गईं। अब तक 14 दमकल गाड़ियां और 3 पानी टैंकर आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटे हुए हैं, लेकिन आग की भयावहता के चलते अब तक पूरी तरह नियंत्रण नहीं हो सका है।

सबसे ज्यादा नुकसान की आशंका
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पद्मिनी ज्वैलर्स और बालाजी स्टील को सबसे अधिक नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। आग की लपटें ऊपरी मंजिल तक फैल गईं, जिससे आसपास की दुकानों और इमारतों को भी खतरा बना रहा।

Read More किराए के घर में मासूम से हैवानियत का आरोप! 6 साल की बच्ची की हालत बिगड़ी तो खुला मामला, 45 वर्षीय मकान मालिक हिरासत में

आग बुझाने में आ रही दिक्कतें
आग पर काबू पाने में आ रही कठिनाइयों को देखते हुए प्रशासन ने मौके पर जेसीबी और हाइड्रा मशीनें भी बुला ली हैं। इनकी मदद से आग की चपेट में आए दुकानों के प्रथम तल के हिस्से को तोड़ा जा रहा है, ताकि आग को फैलने से रोका जा सके। वहीं नगर निगम द्वारा लगातार जल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए अतिरिक्त पानी टैंकर मौके पर भेजे गए हैं।

Read More वर्दी में झाड़ू लगाती महिला आरक्षक का वीडियो वायरल… पुलिस लाइन में मचा हड़कंप, आरआई पर लगाए गंभीर आरोप

आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं
फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। प्रशासन और दमकल विभाग की टीमें स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। आग पर पूरी तरह काबू पाने के बाद ही नुकसान का आकलन और आग के कारणों की जांच की जाएगी।

Tags:

Latest News

कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी
नौकरी की राह में उम्र नहीं बनेगी रोड़ा, हाईकोर्ट ने दिया पुनर्विचार का आदेश, अधूरी भर्ती में भी मिलेगा नई आयु सीमा का लाभ
प्रोफेसर का फिल्मी अंदाज में अपहरण, चाकू की नोक पर लूटे पैसे, 48 घंटे में पुलिस ने किया साजिश का पर्दाफाश चार आरोपी गिरफ्तार
Surajpur News: घर में बाइबल पाठ के दौरान विरोध, धर्मांतरण के आरोप पर पुलिस ने क्या कहा?
Surajpur News: फीस बढ़ोतरी पर छात्रों का फूटा गुस्सा, सिलफिली कॉलेज का घेराव कर विश्वविद्यालय को दी फैसले पर पुनर्विचार की मांग
Delhi News: ‘पूरी दिल्ली को ठप नहीं कर सकते’, मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी; सरकार को दिए निर्देश
बिलासपुर पुलिस का नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, NDPS एक्ट के तहत जब्त मादक पदार्थों का बड़े पैमाने पर नष्टीकरण
दुर्गोत्सव से पहले तोरवा पुलिस का बड़ा एक्शन, 2 स्थायी वारंटियों समेत 11 गिरफ्तार
Dhamtari News: लिनेश साहू आत्महत्या मामले में पत्नी समेत 5 दोषियों को 5-5 साल की सजा, कोर्ट ने लगाया जुर्माना
बिलासपुर एयरपोर्ट पर एक और झटका, इस रूट से भी पीछे हटी अलायंस एयर, अब सिर्फ दिल्ली की फ्लाइट का सहारा
Raipur News: गरबा में जरा-सी लापरवाही पड़ेगी भारी! CCTV से पार्किंग तक की व्यवस्था जरूरी, नियम टूटे तो रद्द होगी अनुमति
Raipur Crime News: खम्हारडीह में 15 ग्राम ड्रग्स मिलने से हड़कंप, तीन युवतियां गिरफ्तार; स्पा सेंटर से जुड़ाव की जांच