बिलासपुर प्रेस क्लब भवन के जिर्णोद्धार के लिए 30 लाख मंजूर, डिप्टी सीएम अरुण साव ने दी स्वीकृति

बिलासपुर प्रेस क्लब  भवन के  जिर्णोद्धार के लिए  30 लाख मंजूर, डिप्टी सीएम अरुण साव ने दी स्वीकृति

बिलासपुर। बिलासपुर प्रेस क्लब के नए पदाधिकारियों की मेहनत रंग लाई है। सोमवार को उपमुख्यमंत्री अरुण साव से मुलाकात के बाद प्रेस क्लब के अधूरे भवन निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। डिप्टी सीएम ने भवन के लिए 30 लाख रुपये की राशि को मंजूरी दे दी है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि इसी सप्ताह इसकी प्रशासनिक स्वीकृति जारी कर काम शुरू कराया जाए। साव ने यह भी भरोसा दिलाया कि अगर निर्माण के लिए और पैसों की जरूरत पड़ी तो बजट की कमी नहीं होने दी जाएगी।

प्रेस क्लब के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अजीत मिश्रा और सचिव संदीप करिहार समेत अन्य पदाधिकारियों ने सोमवार को डिप्टी सीएम अरुण साव से सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने बताया कि प्रेस क्लब का भवन महीनों से अधूरा पड़ा है। इसके कारण पत्रकारों को अपनी बैठकें करने, प्रेस कॉन्फ्रेंस और अन्य जरूरी काम निपटाने में काफी परेशानी हो रही है। पदाधिकारियों ने भवन पूरा करने के लिए 30 लाख रुपये का प्रस्ताव रखा, जिसे डिप्टी सीएम ने तुरंत स्वीकार कर लिया।

 

Read More 90 करोड़ की सड़क पर पहली परत ही नहीं टिक पाई! डामर उखड़ा तो उठे सवाल, जांच के लिए 4 सदस्यीय कमेटी गठित

पत्रकार हितों के लिए सरकार प्रतिबद्ध: अरुण साव

Read More Surajpur News: घर में बाइबल पाठ के दौरान विरोध, धर्मांतरण के आरोप पर पुलिस ने क्या कहा?

 

मुलाकात के दौरान उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि लोकतंत्र में प्रेस की भूमिका सबसे बड़ी है। पत्रकारों के पास अपना एक सर्वसुविधायुक्त और सम्मानजनक भवन होना चाहिए जहां वे बेहतर ढंग से काम कर सकें। उन्होंने नई कार्यकारिणी को बधाई देते हुए कहा कि राज्य सरकार पत्रकारों की समस्याओं को लेकर गंभीर है और प्रेस क्लब भवन के काम में कोई भी प्रशासनिक अड़चन नहीं आने दी जाएगी।

 

भवन बनेगा संवाद का बड़ा केंद्र

प्रेस क्लब अध्यक्ष अजीत मिश्रा ने इस त्वरित फैसले के लिए आभार जताते हुए कहा कि भवन बनने से पत्रकारों की सक्रियता बढ़ेगी। संदीप करिहार ने इसे बिलासपुर के पत्रकार जगत के लिए बड़ी जीत बताया। उन्होंने कहा कि यह भवन आने वाले समय में पत्रकारों के प्रशिक्षण और सामाजिक कार्यक्रमों का मुख्य केंद्र बनेगा।

IMG-20260106-WA0002

ये रहे मौजूद

इस खास मौके पर प्रेस क्लब के उपाध्यक्ष विजय क्रांति तिवारी, सहसचिव हरिकिशन गंगवानी, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र गहवई, वरिष्ठ पत्रकार मनी शंकर पांडेय, दिलीप अग्रवाल, विनीत चौहान, मोहन हनफ,  जयशंकर पांडेय , अभिजीत पांडेय समेत कई पत्रकार साथी उपस्थित थे।

Tags:

Latest News

कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी
नौकरी की राह में उम्र नहीं बनेगी रोड़ा, हाईकोर्ट ने दिया पुनर्विचार का आदेश, अधूरी भर्ती में भी मिलेगा नई आयु सीमा का लाभ
प्रोफेसर का फिल्मी अंदाज में अपहरण, चाकू की नोक पर लूटे पैसे, 48 घंटे में पुलिस ने किया साजिश का पर्दाफाश चार आरोपी गिरफ्तार
Surajpur News: घर में बाइबल पाठ के दौरान विरोध, धर्मांतरण के आरोप पर पुलिस ने क्या कहा?
Surajpur News: फीस बढ़ोतरी पर छात्रों का फूटा गुस्सा, सिलफिली कॉलेज का घेराव कर विश्वविद्यालय को दी फैसले पर पुनर्विचार की मांग
Delhi News: ‘पूरी दिल्ली को ठप नहीं कर सकते’, मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी; सरकार को दिए निर्देश
बिलासपुर पुलिस का नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, NDPS एक्ट के तहत जब्त मादक पदार्थों का बड़े पैमाने पर नष्टीकरण
दुर्गोत्सव से पहले तोरवा पुलिस का बड़ा एक्शन, 2 स्थायी वारंटियों समेत 11 गिरफ्तार
Dhamtari News: लिनेश साहू आत्महत्या मामले में पत्नी समेत 5 दोषियों को 5-5 साल की सजा, कोर्ट ने लगाया जुर्माना
बिलासपुर एयरपोर्ट पर एक और झटका, इस रूट से भी पीछे हटी अलायंस एयर, अब सिर्फ दिल्ली की फ्लाइट का सहारा
Raipur News: गरबा में जरा-सी लापरवाही पड़ेगी भारी! CCTV से पार्किंग तक की व्यवस्था जरूरी, नियम टूटे तो रद्द होगी अनुमति
Raipur Crime News: खम्हारडीह में 15 ग्राम ड्रग्स मिलने से हड़कंप, तीन युवतियां गिरफ्तार; स्पा सेंटर से जुड़ाव की जांच