बिलासपुर से बेंगलुरु का सफर हुआ आसान, नई साप्ताहिक ट्रेन से मिली सीधी रेल सेवा  

बिलासपुर से बेंगलुरु का सफर हुआ आसान, नई साप्ताहिक ट्रेन से मिली सीधी रेल सेवा  

बिलासपुर : बेंगलुरु जाने वाले बिलासपुर और आसपास के यात्रियों के लिए लंबे समय से चली आ रही परेशानी अब काफी हद तक दूर होने जा रही है। दपूमरे ने बिलासपुर से यलहंका (बेंगलुरु) के बीच नई साप्ताहिक एक्सप्रेस शुरू की है। बुधवार को केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री एवं बिलासपुर सांसद तोखन साहू ने बिलासपुर रेलवे स्टेशन से ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

अब ट्रेन बदलने की जरूरत होगी कम

बेंगलुरु जाने के लिए अब तक बिलासपुर से कोरबा-यशवंतपुर एक्सप्रेस ही प्रमुख सीधी ट्रेन थी। सीमित फेरों के कारण इसमें सीट मिलना यात्रियों के लिए मुश्किल होता था। कई बार यात्रियों को नागपुर, सिकंदराबाद, हैदराबाद, गोंदिया या बल्लारशाह पहुंचकर दूसरी ट्रेन पकड़नी पड़ती थी। इस पूरी कवायद में कई घंटे अतिरिक्त लग जाते थे। नई ट्रेन शुरू होने से खासकर बेंगलुरु में नौकरी करने वाले लोगों, आईटी क्षेत्र से जुड़े युवाओं, विद्यार्थियों और व्यापारियों को राहत मिलेगी। यात्रियों को अब कनेक्टिंग ट्रेन के भरोसे नहीं रहना पड़ेगा।

Read More बिलासपुर पुलिस के निःशुल्क दंत चिकित्सा शिविर में 95 लोगों ने कराया जांच, पुलिस परिवार कल्याण चिकित्सालय की पहल

बुधवार को बिलासपुर से रवाना होगी

गाड़ी संख्या 18261 बिलासपुर-यलहंका साप्ताहिक एक्सप्रेस प्रत्येक बुधवार दोपहर 2 बजे बिलासपुर से रवाना होगी। करीब 29 घंटे का सफर पूरा करने के बाद यह ट्रेन अगले दिन शाम 7 बजे यलहंका पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 18262 यलहंका-बिलासपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस प्रत्येक गुरुवार रात 9.30 बजे यलहंका से चलेगी और शनिवार तड़के करीब 3.30 बजे बिलासपुर पहुंचेगी।

Read More भेष बदलकर हो रही थी गांजे की तस्करी, दो आरोपी चढ़े आरपीएफ के हत्थे

पांच राज्यों से होकर गुजरेगी

नई ट्रेन करीब 1,589 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। इसके सफर में छत्तीसगढ़ के अलावा महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के प्रमुख स्टेशन शामिल हैं। कुल 27 प्रमुख स्टेशनों पर ट्रेन का ठहराव रखा गया है। इससे रास्ते में आने वाले शहरों के यात्रियों को भी सीधी रेल सुविधा का लाभ मिलेगा।

20 कोच की ट्रेन

बिलासपुर-यलहंका एक्सप्रेस में 20 कोच हैं। इनमें 2 एसएलआरडी, 4 सामान्य श्रेणी, 10 स्लीपर और 4 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के कोच शामिल हैं। संभावित किराया स्लीपर में करीब 870 रुपए, तृतीय एसी में लगभग 2,155 रुपए और द्वितीय एसी में करीब 2,990 रुपए बताया गया है।

हवाई सफर के मुकाबले किफायती विकल्प

बेंगलुरु जाने के लिए रायपुर से सीधी हवाई सेवा का विकल्प जरूर है, लेकिन विमान से यात्रा का खर्च कई यात्रियों के बजट से बाहर हो जाता है। वहीं ट्रेन बदलकर जाने में 36 से 42 घंटे तक का अतिरिक्त समय लग जाता था। नई साप्ताहिक ट्रेन यात्रियों को कम खर्च में अपेक्षाकृत सुविधाजनक और सीधा विकल्प देगी।

बिलासपुर से बेंगलुरु के बीच यह रेल सेवा केवल एक नई ट्रेन का जुड़ना नहीं है, बल्कि शिक्षा, रोजगार और व्यापार के लिए दोनों शहरों के बीच संपर्क मजबूत होने की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

 

Error on ReusableComponentWidget
Tags:

Latest News

बिलासपुर से बेंगलुरु का सफर हुआ आसान, नई साप्ताहिक ट्रेन से मिली सीधी रेल सेवा   बिलासपुर से बेंगलुरु का सफर हुआ आसान, नई साप्ताहिक ट्रेन से मिली सीधी रेल सेवा  
42 लाख के मेडिकल बिल का खेल: पिता पेंशनर, फिर भी बेटे के आश्रित; और शिकायत की जांच भी खुद आरोपी अफसर के पास
राज्यपाल के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट, दो को सशर्त राहत, सोशल मीडिया से विवादित सामग्री हटाने का निर्देश
बाल संप्रेक्षण गृहों की सुरक्षा होगी अब और मजबूत, पूर्व सैनिकों की तैनाती की तैयारी
बिलासपुर के मॉल में 'वेलनेस' के नाम पर देह व्यापार का खेल: रुकी सैलरी मांगने पर युवती से मारपीट, स्पा संचालक भाइयों पर अपराध दर्ज 
प्रशासन को ठेंगा: मगरपारा में बिना रेरा 22 टुकड़ों में बंटी नजूल जमीन, अधिकारी बोले अब हर प्लॉट की होगी जांच
तखतपुर के सरकारी स्कूल की प्रभारी प्राचार्य ने किया कमाल, किशोरों के पोषण पर लिख डाली किताब, यूनिसेफ ने माना मॉडल 
रायपुर में भाजपा की बैठक: संगठन के सामने खुला शिकायतों का पिटारा, जामवाल बोले मंत्री आप हैं या विधायक जी- प्रभार बदलना पड़ेगा क्या?
ओडिशा-छत्तीसगढ़ बॉर्डर पर माओवादियों के ठिकाने पर बड़ा एक्शन, जंगल से हथियार-विस्फोटकों का जखीरा बरामद
मानहानि मामले में वन अधिकारी को हाई कोर्ट से राहत, कार्यवाही पर रोक
CGPSC केस के बीच टामन सोनवानी की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती; हार्ट की समस्या के बाद पेसमेकर लगाया
इंदौर में रफ्तार का कहर: बेकाबू इनोवा ने 5 वाहनों को मारी टक्कर, घायलों को 200 फीट तक घसीटने का आरोप