मोहला में घरेलू विवाद ने लिया खौफनाक रूप, पत्नी ने कुल्हाड़ी से हमला कर पति की हत्या; गिरफ्तार

मोहला में घरेलू विवाद ने लिया खौफनाक रूप, पत्नी ने कुल्हाड़ी से हमला कर पति की हत्या; गिरफ्तार

मोहला। छत्तीसगढ़ के मोहला जिले से घरेलू विवाद में हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। खड़गांव थाना क्षेत्र के सिवनी बाजोपारा गांव में पति-पत्नी के बीच लंबे समय से चल रहे विवाद का अंत एक दर्दनाक घटना के रूप में हुआ। शराब के नशे में आए दिन होने वाली कथित मारपीट से परेशान पत्नी ने अपने पति पर कुल्हाड़ी से हमला कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है।

मृतक की पहचान कारजू राम पुरामे (30 वर्ष) के रूप में हुई है, जबकि आरोपी पत्नी का नाम मालती पुरामे (27 वर्ष) बताया गया है। पुलिस के अनुसार, दंपती के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि कारजू राम शराब के नशे में अक्सर घर में विवाद करता था और अपनी पत्नी के साथ मारपीट भी करता था। इसी पारिवारिक तनाव के बीच घटना वाली रात भी दोनों के बीच विवाद हुआ था।

नशे में सो गया पति, पत्नी ने कर दिया हमला

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, घटना की रात पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था। इसके बाद कारजू राम शराब के नशे में सो गया। इसी दौरान मालती ने घर में रखी कुल्हाड़ी से पति पर हमला कर दिया। हमले में कारजू राम की मौके पर ही मौत हो गई।

Read More महासमुंद जिला जेल सुरक्षा में सेंध: मास्टरमाइंड पंचराम गिरफ्तार, NDPS एक्ट के 3 कैदियों की तलाश में पुलिस की ताबड़तोड़ दबिश

घर पहुंची मां तो सामने आया खौफनाक मंजर

घटना का खुलासा उस समय हुआ, जब मृतक की मां जांगय बाई अपनी बेटी और दामाद के साथ घर पहुंचीं। वहां उन्होंने कारजू राम को परछी में खाट पर मृत अवस्था में पाया। घटनास्थल पर खून के निशान भी मौजूद थे। इसके बाद परिजनों ने तत्काल खड़गांव पुलिस को सूचना दी।

Read More मस्जिद में छिपा लश्कर कमांडर लतीफ भट ढेर, सुरक्षाबलों ने दिया था सरेंडर का मौका

पुलिस ने कुल्हाड़ी जब्त कर आरोपी पत्नी को किया गिरफ्तार

सूचना मिलते ही खड़गांव थाना प्रभारी सुशील कुमार त्रिपाठी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर हत्या में इस्तेमाल की गई कुल्हाड़ी जब्त की। इसके बाद आरोपी महिला मालती पुरामे को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।

थाना प्रभारी के अनुसार, पूछताछ के दौरान महिला ने अपना अपराध स्वीकार किया है। पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। फिलहाल पुलिस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

तीन मासूम बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

इस पूरी घटना का सबसे दुखद पहलू दंपती के तीन छोटे बच्चों का भविष्य है। घरेलू विवाद और हिंसा के बीच अब बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया है, वहीं मां भी जेल पहुंच गई है। ऐसे में तीनों बच्चों के सामने परवरिश और भविष्य को लेकर गंभीर संकट खड़ा हो गया है।

यह घटना एक बार फिर घरेलू हिंसा और पारिवारिक विवादों के गंभीर परिणामों को सामने लाती है। समय रहते पारिवारिक तनाव का समाधान नहीं होने पर परिस्थितियां कितनी भयावह हो सकती हैं, मोहला की यह घटना इसका दुखद उदाहरण है।

Tags:

Latest News

मोहला में घरेलू विवाद ने लिया खौफनाक रूप, पत्नी ने कुल्हाड़ी से हमला कर पति की हत्या; गिरफ्तार मोहला में घरेलू विवाद ने लिया खौफनाक रूप, पत्नी ने कुल्हाड़ी से हमला कर पति की हत्या; गिरफ्तार
सोनिया गांधी की किताब पर सियासी संग्राम: शिंदे गुट ने फाड़े पन्ने, बैन की मांग; YSRCP और BRS ने भी उठाए सवाल
छत्तीसगढ़ में VIP सुरक्षा पर बड़ा फैसला: बस्तर के 47 नेताओं की सुरक्षा खत्म, 100 से अधिक की घटाई गई सिक्योरिटी
अलाव के लिए लकड़ी फोड़ने पर खूनी संघर्ष, 19 साल के मयंक की मौत, दो पक्षों में जमकर चलीं लाठियां और धारदार हथियार
DMF घोटाले में अनिल टूटेजा की मुश्किलें बरकरार, हाई कोर्ट ने अग्रिम जमानत पर फैसला रखा सुरक्षित
पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, एसपी जारी किया आदेश, 3 एएसआई, 3 प्रधान आरक्षक और 20 आरक्षकों को मिली नई जिम्मेदारी
रेलवे से चोरी, चार मामलों में सजा, फिर भी नहीं सुधरा आरोपी, हाईकोर्ट ने जमानत ठुकराई
लौटें रहे हैं सचिव जी, फिर जमेगी फुलेरा की चौपाल, बनराकस और क्रांति देवी के हाथों में होगी गांव की सत्ता, रिलीज होगा ‘पंचायत 5’
छत्तीसगढ़ में 10वीं-12वीं की प्रायोगिक परीक्षाएं 1 जनवरी से, 20 जनवरी तक होंगे एग्जाम; 31 जनवरी तक अपलोड करने होंगे अंक
छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले: ग्रामीणों को मिलेगा शुद्ध पेयजल, अबूझमाड़ के विद्यार्थियों की उच्च शिक्षा के लिए 40.98 करोड़ मंजूर
मस्जिद में छिपा लश्कर कमांडर लतीफ भट ढेर, सुरक्षाबलों ने दिया था सरेंडर का मौका
सोनिया गांधी की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, वोटर लिस्ट विवाद में राउज एवेन्यू कोर्ट ने दिल्ली पुलिस से मांगी एक्शन टेकन रिपोर्ट