जस्टिस कृष्ण राम महापात्र होंगे छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के नए सीजे, सोमवार को होगा शपथ ग्रहण समारोह

जस्टिस कृष्ण राम महापात्र होंगे छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के नए सीजे, सोमवार को होगा शपथ ग्रहण समारोह

बिलासपुर : केंद्र सरकार के विधि मंत्रालय ने छत्तीसगढ़ और राजस्थान हाई कोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीशों की नियुक्ति संबंधी अधिसूचना जारी कर दी है। ओडिशा हाई कोर्ट के वरिष्ठ न्यायाधीश जस्टिस कृष्ण राम महापात्र को छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। वहीं, छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश जस्टिस संजय के. अग्रवाल को राजस्थान हाई कोर्ट का मुख्य न्यायाधीश बनाया गया है।

26 वर्षो का वकालत अनुभव

जस्टिस कृष्ण राम महापात्र के पास सिविल, पारिवारिक, आपराधिक, सेवा और संवैधानिक कानून के क्षेत्र में करीब 26 वर्षों का अनुभव है। उन्हें 17 अप्रैल 2015 को ओडिशा हाई कोर्ट का न्यायाधीश नियुक्त किया गया था। न्यायिक सेवा के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण मामलों में फैसले दिए हैं।

Read More हाई कोर्ट: पूर्व सीएम भूपेश बघेल के सीडी कांड केस में सुनवाई टली, इस दिन की तय हुई तारीख तय, सीबीआई ने की थी जल्द सुनवाई की मांग

कई अहम फैसलों के लिए रहे चर्चित

Read More मलाई की भूख...मुख्य अभियंता से सेवानिवृत्त हुए अफसर 6 साल से निचले पद पर जमे, 18 पदोन्नत इंजीनियरों की पोस्टिंग अटकी

जस्टिस महापात्र ने कोविड-19 में जान गंवाने वाले पुलिसकर्मी की विधवा को 50 लाख रुपये मुआवजा और पारिवारिक पेंशन देने का महत्वपूर्ण फैसला सुनाया था। वैवाहिक विवाद के एक मामले में महत्वपूर्ण तथ्य छिपाने पर उन्होंने याचिकाकर्ता पर 50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया था। सड़क की बदहाली से जुड़े मामले में उन्होंने प्रशासन को फटकार लगाते हुए कहा था कि अच्छी सड़कें नागरिकों के जीवन और सुरक्षित आवागमन के लिए बेहद जरूरी हैं। वे न्यायपालिका के आधुनिकीकरण, पेपरलेस कोर्ट और मध्यस्थता व्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए भी सक्रिय रहे हैं।

नवनियुक्त मुख्य न्यायाधीश के शपथ ग्रहण के बाद उनके छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट पहुंचकर कार्यभार संभालने की संभावना है।

Error on ReusableComponentWidget
Tags:

Latest News

इस विभाग के अधिकार क्षेत्र की हाई कोर्ट ने तय की सीमा, सिंगल बेंच के आदेश को रखा बरकरार इस विभाग के अधिकार क्षेत्र की हाई कोर्ट ने तय की सीमा, सिंगल बेंच के आदेश को रखा बरकरार
जस्टिस कृष्ण राम महापात्र होंगे छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के नए सीजे, सोमवार को होगा शपथ ग्रहण समारोह
Jagdalpur News: निर्माणाधीन बिल्डिंग में मजदूरी कर रही थीं 8 नाबालिग बच्चियां, संयुक्त टीम ने मारा छापा; मौके से कराया रेस्क्यू
IGKV Paper Leak: पेपर लीक के बाद कल से दोबारा परीक्षा, अब ई-मेल से आएंगे प्रश्नपत्र; पासवर्ड के बिना नहीं खुलेगा पेपर
US Plane Crash: कैलिफोर्निया में एयरपोर्ट के पास धड़ाम हुआ छोटा विमान, 2 की मौत; दो घायल, जांच शुरू
बिलासपुर में संदिग्ध दस्तावेजों पर पुलिस का शिकंजा, 23 लोगों को भेजा रायपुर होल्डिंग सेंटर; पश्चिम बंगाल तक पहुंची जांच टीम
शराब पीते ही बिगड़ी तबीयत, फिर मौतों का सिलसिला… सागर में 9 मौतों से मचा हड़कंप, 25 से अधिक मरीज अस्पताल में भर्ती
झीरम घाटी कांड: भूपेश बघेल पर BJP नेता नरेश चंद्र का वार; पूछा- NIA अदालत का आदेश आ गया, आपकी जेब का साक्ष्य कहां है?
जल संसाधन विभाग बना घोटालों का गढ़: बिना टेंडर और एग्रीमेंट के 24 घंटे में निकाल लिए 1.89 करोड़ रुपए
कांग्रेस में बड़ा बदलाव 6 राज्यों में बदले प्रभारी, सचिन पायलट को पंजाब तो भूपेश बघेल को असम की कमान
छग में मंत्रियों की संख्या पर फिर फंसा मामला, 14वें मंत्री की नियुक्ति को हाई कोर्ट में चुनौती
बुरखे में लूट की साजिश, पिस्टल तानकर रेलवे कर्मचारी से लूट और घर में डकैती का खुलासा, 6 आरोपी गिरफ्तार