बिलासपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल, 10 निरीक्षकों की नई तैनाती, सिविल लाइन से कोतवाली तक बदले प्रभारी

बिलासपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल, 10 निरीक्षकों की नई तैनाती, सिविल लाइन से कोतवाली तक बदले प्रभारी

बिलासपुर : जिले की पुलिसिंग में कसावट लाने और थानों की कमान नए हाथों में सौंपने के लिए एसएसपी रजनेश सिंह ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। जारी आदेश में 10 निरीक्षकों के तबादले और नई पदस्थापनाएं की गई हैं। शहर के महत्वपूर्ण सिविल लाइन, सिरगिट्टी, तारबाहर और कोतवाली थानों के प्रभारी बदल दिए गए हैं। वहीं, रक्षित केंद्र में आमद देने वाले निरीक्षकों को भी मैदानी जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस फेरबदल में सबसे ज्यादा चर्चा सिविल लाइन थाने की कमान बदलने को लेकर है।

सिविल लाइन की कमान रविशंकर तिवारी को

सिविल लाइन थाना प्रभारी किशोर केंवट को एक बार फिर सिरगिट्टी थाने भेज दिया गया है। कुछ महीने पहले ही उन्हें सिरगिट्टी से हटाकर सिविल लाइन की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। अब उनकी जगह तारबाहर थाना प्रभारी रविशंकर तिवारी को सिविल लाइन की कमान दी गई है। वहीं, जीपीएम जिले से बिलासपुर आए निरीक्षक सनीप रात्रे को तारबाहर थाने का प्रभारी बनाया गया है। सनीप रात्रे इससे पहले भी बिलासपुर जिले में पदस्थ रह चुके हैं। उस दौरान वे सिविल लाइन, तोरवा और सरकंडा जैसे महत्वपूर्ण थानों की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। जिले की पुलिसिंग और स्थानीय परिस्थितियों से उनका पुराना परिचय उनकी नई पदस्थापना को अहम बनाता है।

Read More 19 सूत्रीय मांगपत्र लेकर छत्तीसगढ़ प्राचार्य मंच पहुंचे डीईओ कार्यालय, कार्यों में पारदर्शिता और परीक्षा व्यवस्था में सुधार की उठाई मांग

तोपसिंह नवरंग बनेंगे नगर कोतवाल

Read More Chhattisgarh News: परीक्षा में नकल और धांधली पर छत्तीसगढ़ सरकार सख्त, 3 स्पेशल फास्ट-ट्रैक कोर्ट में होगी सुनवाई, रायपुर-बिलासपुर और बैकुंठपुर में व्यवस्था

कोतवाली थाने की जिम्मेदारी निरीक्षक तोपसिंह नवरंग को सौंपी गई है। वर्तमान में बिल्हा थाना प्रभारी नवरंग सरकंडा, कोटा और एसीसीयू में भी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। कोतवाली प्रभारी देवेश सिंह राठौर का सरगुजा तबादला होने के बाद यह बदलाव किया गया है। इधर, निरीक्षक विवेक पांडे को तोरवा थाना प्रभारी बनाया गया है। तोरवा के मौजूदा प्रभारी रजनीश सिंह को रक्षित केंद्र भेज दिया गया है। रजनीश सिंह इससे पहले हिर्री थाने की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं।

बिल्हा, चकरभाठा और सिरगिट्टी में भी नई तैनाती

निरीक्षक अजय साहू को बिल्हा थाना प्रभारी बनाया गया है। वहीं, सिरगिट्टी थाना प्रभारी वाय पी सिंह को जिला विशेष शाखा भेजा गया है। उनकी जगह एएसआई शोभनाथ यादव को विशेष शाखा से सिरगिट्टी थाने की जिम्मेदारी दी गई है। समंस-वारंट शाखा में पदस्थ निरीक्षक अनिल अग्रवाल को चकरभाठा थाना प्रभारी बनाया गया है। वे इससे पहले तखतपुर, तारबाहर और कोटा थानों के अलावा बेलगहना चौकी प्रभारी की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। चकरभाठा के मौजूदा थाना प्रभारी भावेश शेंडे को समंस-वारंट शाखा भेजा गया है।

देखें सूची:-

TI transfer

 

Tags:

Latest News

6 मौतों और 37 यात्रियों के घायल होने के बाद शासन का बड़ा एक्शन, कोरिया आरटीओ अमित कश्यप अटैच 6 मौतों और 37 यात्रियों के घायल होने के बाद शासन का बड़ा एक्शन, कोरिया आरटीओ अमित कश्यप अटैच
बिलासपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल, 10 निरीक्षकों की नई तैनाती, सिविल लाइन से कोतवाली तक बदले प्रभारी
टैक्स चोरी में होटल वेलकम श्री सील होने से बौखलाया हिस्ट्रीशीटर दीपक टंडन।
घुमाने के बहाने पत्नी को ले गया पति, शिवनाथ नदी में मौत, मयूर मेश्राम हिरासत में
86 लाख की आय, 1.90 करोड़ खर्च, लक्ष्मण गाईन पर एसीबी का शिकंजा
वन माफियाओं पर आधी रात दबिश, 12 चक्का ट्रक समेत तीन वाहन जब्त, लकड़ी तस्करी के नेटवर्क की जांच तेज
रेलवे यात्रियों के लिए बड़ी खबर, नवंबर-दिसंबर में कई ट्रेनें रहेंगी रद्द, उत्कल एक्सप्रेस का बदलेगा रूट, बिलासपुर-दुर्ग सहित इन ट्रेनों पर पड़ेगा असर
बिलासपुर में सजेगा पटाखों का बड़ा बाजार, रिवर व्यू में लगेंगी 140 दुकानें, निगम की तैयारी शुरू
7 साल की मासूम की हत्या से सनसनी, 60 किमी दूर घने जंगल में छिपा मिला आरोपी
मंत्री के गांव में गड्ढों ने ली दो जानें, जर्जर सड़क पर बेकाबू बस बिजली के खंभे से टकराई, आधा दर्जन घायल
शिक्षक की कमी दूर करने डीपीआई का नया फॉर्मूला, अब एक लेक्चरर पढ़ाएंगे दो विषय
20 लाख के कर्ज ने बनाया कातिल, पैसे देने से किया इनकार, तो टीचर और बेटे को उतरा मौत के घाट