घुमाने के बहाने पत्नी को ले गया पति, शिवनाथ नदी में मौत, मयूर मेश्राम हिरासत में

घुमाने के बहाने पत्नी को ले गया पति, शिवनाथ नदी में मौत, मयूर मेश्राम हिरासत में

राजनांदगांव : छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में शिवनाथ नदी के पुराने पुल पर एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। स्टेशन पारा निवासी 21 वर्षीय नीलम मेश्राम का शव गुरुवार सुबह करीब 11:30 बजे नदी से बरामद किया गया। मृतका के 24 वर्षीय पति मयूर मेश्राम पर उसे घुमाने के बहाने बाइक से ले जाकर नदी में धक्का देने का गंभीर आरोप लगा है। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। हालांकि, घटना की वास्तविक परिस्थितियों और मौत के कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई हैं।

घुमाने के बहाने घर से ले गया, पुराने पुल पर हुआ विवाद

मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार रात करीब 8 बजे मयूर मेश्राम अपनी पत्नी नीलम को बाइक पर बैठाकर घर से निकला था। दोनों शिवनाथ नदी के पुराने पुल के पास पहुंचे, जहां किसी बात को लेकर उनके बीच विवाद होने की बात सामने आई है। आरोप है कि विवाद के दौरान मयूर ने नीलम को नदी में धक्का दे दिया, जिसके बाद वह गहरे पानी में डूब गई। मामले की सूचना मिलते ही बसंतपुर थाना पुलिस सक्रिय हुई और गोताखोरों की मदद से नदी में तलाश अभियान शुरू किया गया।

Read More खाते में थे सिर्फ 181 रुपये, फिर कैसे हुआ 1.12 करोड़ का लेनदेन? मोबाइल गुम होने के बाद सामने आया मामला

रातभर तलाश, गुरुवार सुबह नदी से निकाला गया शव

Read More दशहरा के बाद मंगला में खूनी संघर्ष, घर में घुसकर महिलाओं पर बरसाए डंडे, बुजुर्ग को घसीटकर पीटा

बुधवार रात अंधेरा अधिक होने के कारण रेस्क्यू टीम को महिला की खोजबीन काफी दिक्कतें हुई। इसके बाद गुरुवार सुबह दोबारा खोजबीन शुरू की गई। लगातार तलाश के बाद सुबह करीब 11:30 बजे गोताखोरों ने नीलम का शव नदी से बरामद कर लिया। शव मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि घटना के समय पति-पत्नी के बीच किस बात को लेकर विवाद हुआ था और नीलम नदी में किन परिस्थितियों में पहुंची।

आए दिन होता था विवाद, परिजनों ने किया दावा

मृतका के परिजनों के अनुसार, नीलम और मयूर के बीच पारिवारिक विवाद होते रहते थे। परिजनों का दावा है कि पिछले कुछ दिनों से दोनों के बीच तनाव बढ़ गया था। उन्होंने आशंका जताई है कि घरेलू विवाद ही इस घटना की वजह हो सकता है। वहीं, नीलम के मानसिक रूप से अस्वस्थ होने की बात भी सामने आई है। पुलिस इन परिस्थितियों और परिजनों के बयानों को ध्यान में रखते हुए मामले की पड़ताल कर रही है।

चार साल पुराना मामला भी चर्चा में

इस घटना के बीच करीब चार साल पुरानी एक घटना का भी जिक्र सामने आया है। बताया जा रहा है कि उस समय मयूर मेश्राम पर नीलम के साथ दुष्कर्म का आरोप लगा था। कथित तौर पर स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ लिया था। इसके बाद सामाजिक और पारिवारिक स्तर पर समझाइश के बाद दोनों की शादी हुई थी। हालांकि, पुराने मामले और मौजूदा घटना के बीच कोई सीधा संबंध है या नहीं, यह अभी स्पष्ट नहीं है। इसकी पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी।

पति हिरासत में, हर पहलू से हो रही जांच

बसंतपुर थाना पुलिस ने आरोपी पति मयूर मेश्राम को हिरासत में लिया है। उससे घटना की परिस्थितियों, विवाद की वजह और नीलम के नदी में गिरने से जुड़े घटनाक्रम को लेकर पूछताछ की जा रही है। मौत की वास्तविक वजह और घटना की पूरी सच्चाई जांच पूरी होने के बाद ही सामने आ सकेगी।

Tags:

Latest News

घुमाने के बहाने पत्नी को ले गया पति, शिवनाथ नदी में मौत, मयूर मेश्राम हिरासत में घुमाने के बहाने पत्नी को ले गया पति, शिवनाथ नदी में मौत, मयूर मेश्राम हिरासत में
86 लाख की आय, 1.90 करोड़ खर्च, लक्ष्मण गाईन पर एसीबी का शिकंजा
वन माफियाओं पर आधी रात दबिश, 12 चक्का ट्रक समेत तीन वाहन जब्त, लकड़ी तस्करी के नेटवर्क की जांच तेज
रेलवे यात्रियों के लिए बड़ी खबर, नवंबर-दिसंबर में कई ट्रेनें रहेंगी रद्द, उत्कल एक्सप्रेस का बदलेगा रूट, बिलासपुर-दुर्ग सहित इन ट्रेनों पर पड़ेगा असर
बिलासपुर में सजेगा पटाखों का बड़ा बाजार, रिवर व्यू में लगेंगी 140 दुकानें, निगम की तैयारी शुरू
7 साल की मासूम की हत्या से सनसनी, 60 किमी दूर घने जंगल में छिपा मिला आरोपी
मंत्री के गांव में गड्ढों ने ली दो जानें, जर्जर सड़क पर बेकाबू बस बिजली के खंभे से टकराई, आधा दर्जन घायल
शिक्षक की कमी दूर करने डीपीआई का नया फॉर्मूला, अब एक लेक्चरर पढ़ाएंगे दो विषय
20 लाख के कर्ज ने बनाया कातिल, पैसे देने से किया इनकार, तो टीचर और बेटे को उतरा मौत के घाट
तीसरे युवक से बातचीत बनी नाबालिग के मौत की वजह, पांच साल के प्रेम संबंध का हुआ अंत, प्रेमी और साथी गिरफ्तार
जिन्होंने संगठन को किनारे किया, हाईकमान ने उन्हें ही लगा दिया किनारे!
डॉ. गहवई पर गिरी गाज से चिकित्सा जगत में आक्रोश, लामबंद हुए डॉक्टर