शराब पीने के बाद मचा मौत का तांडव, बसपा पार्षद समेत दो की मौत, पुलिस ने शुरू की जांच

शराब पीने के बाद मचा मौत का तांडव, बसपा पार्षद समेत दो की मौत, पुलिस ने शुरू की जांच

बिलासपुर : जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ में देशी शराब पीने के बाद दो लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से हड़कंप मच गया है। मृतकों में बसपा के पार्षद रामखिलावन जांगड़े (55) और निजी क्लिनिक संचालक जोहितराम खरे (52) शामिल हैं। शुक्रवार देर शाम दोनों ने अपने दो अन्य साथियों के साथ देशी शराब का सेवन किया था। कुछ ही देर बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी और सांस लेने में परेशानी होने लगी। हालत गंभीर होने पर दोनों को बिलासपुर रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद शराब में जहरीला पदार्थ मिले होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, मौत की असली वजह अभी स्पष्ट नहीं हुई है। पुलिस पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक जांच के आधार पर मामले की तह तक पहुंचने में जुटी है।

शराब पीने के बाद अचानक बिगड़ी तबीयत

जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर शाम रामखिलावन जांगड़े अपने तीन साथियों के साथ बैठकर देशी शराब पी रहे थे। इस दौरान उनके साथ जोहितराम खरे, कमल नाथ खरे (राजा) और मुकेश कश्यप (गोलू) भी मौजूद थे। शराब पीने के बाद सभी अपने-अपने घर पहुंचे, लेकिन कुछ ही समय में रामखिलावन और जोहितराम की तबीयत बिगड़ने लगी। दोनों को सांस लेने में परेशानी होने लगी। घबराए परिजन उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पामगढ़ लेकर पहुंचे।

Read More Surajpur News: साड़ी खरीदने पहुंचीं, दुकानदार की नजर बचाकर कर गईं खेल! राजस्थान की 10 महिलाओं समेत 12 गिरफ्तार

पामगढ़ से बिलासपुर रेफर, फिर भी नहीं बची जान

Read More Raigarh News: चाकू दिखाकर ट्रेलर चालक को लूटा, फिर 5 लोगों के हाथों बिका मोबाइल; रायगढ़ पुलिस ने 6 को दबोचा

पामगढ़ के अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बिलासपुर रेफर कर दिया। रामखिलावन जांगड़े को सिम्स में भर्ती कराया गया, जबकि जोहितराम खरे का इलाज अपोलो अस्पताल में चल रहा था। तमाम कोशिशों के बावजूद दोनों की जान नहीं बचाई जा सकी। दो लोगों की मौत के बाद पूरे इलाके में घटना को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

तीसरे साथी की तबीयत भी बिगड़ी, चौथे से पूछताछ

घटना में साथ रहे कमल नाथ खरे की शनिवार को तबीयत बिगड़ने की जानकारी सामने आई। उसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। वहीं, शराब सेवन के दौरान मौजूद मुकेश कश्यप को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस अन्य संबंधित लोगों से भी जानकारी जुटा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि शराब कहां से लाई गई थी और सेवन के बाद सभी की तबीयत किन परिस्थितियों में बिगड़ी।

जहरीली शराब या कोई दूसरा कारण? जांच पर जुटी पुलिस

दो लोगों की मौत के बाद शराब में जहरीला पदार्थ मिले होने की आशंका से इनकार नहीं किया जा रहा है, लेकिन बिना जांच इसे मौत का कारण नहीं मन जा सकता। वास्तविक वजह स्पष्ट करने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विसरा जांच अहम हैं। मृतकों के शवों का बिलासपुर में पोस्टमार्टम कराए जाने की जानकारी है। मौत के कारणों की पुष्टि के लिए विसरा सुरक्षित रखकर जांच कराई जाएगी।

एसडीओपी: जांच के बाद स्पष्ट होगा मौत का कारण

एसडीओपी तोपेश वर्मा ने बताया कि दोनों मृतकों ने अपने दो अन्य साथियों के साथ सादी देशी शराब का सेवन किया था। घर पहुंचने के बाद उन्हें सांस लेने में परेशानी हुई और हालत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई। पुलिस घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी जुटा रही है। 

Tags:

Latest News

70 एकड़ जमीन के मालिक की आपत्ति पर निर्माण रोकने का आरोप, नायब तहसीलदार के खिलाफ कलेक्टर से शिकायत, निष्पक्ष जांच की मांग 70 एकड़ जमीन के मालिक की आपत्ति पर निर्माण रोकने का आरोप, नायब तहसीलदार के खिलाफ कलेक्टर से शिकायत, निष्पक्ष जांच की मांग
चोरी की पटकथा लिखती थी युवती, 9 सदस्यीय गिरोह का पर्दाफाश, चार नाबालिग भी शामिल
शराब पीने के बाद मचा मौत का तांडव, बसपा पार्षद समेत दो की मौत, पुलिस ने शुरू की जांच
रेड नदी में मौत का मंजर, नहाने उतरे पांच लोग गहरे पानी में समाए, दो के शव मिले, घाट पर उमड़ी भीड़
अधूरे मकानों ने खोली योजना की पोल, तीन ठेकेदारों पर 7.49 लाख रुपये की कथित धोखाधड़ी का आरोप, FIR दर्ज
शिक्षकों की छुट्टी पर भी डिजिटल पहरा, अब ऑफलाइन आवेदन नहीं होंगे मंजूर
6 मौतों और 37 यात्रियों के घायल होने के बाद शासन का बड़ा एक्शन, कोरिया आरटीओ अमित कश्यप अटैच
बिलासपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल, 10 निरीक्षकों की नई तैनाती, सिविल लाइन से कोतवाली तक बदले प्रभारी
टैक्स चोरी में होटल वेलकम श्री सील होने से बौखलाया हिस्ट्रीशीटर दीपक टंडन।
घुमाने के बहाने पत्नी को ले गया पति, शिवनाथ नदी में मौत, मयूर मेश्राम हिरासत में
86 लाख की आय, 1.90 करोड़ खर्च, लक्ष्मण गाईन पर एसीबी का शिकंजा
वन माफियाओं पर आधी रात दबिश, 12 चक्का ट्रक समेत तीन वाहन जब्त, लकड़ी तस्करी के नेटवर्क की जांच तेज