Rajnandgaon News: गोवंश हत्या मामले में बड़ा एक्शन, मुख्य आरोपी नागपुर से गिरफ्तार; पकड़ी गईं दो महिलाएं भी

Rajnandgaon News: गोवंश हत्या मामले में बड़ा एक्शन, मुख्य आरोपी नागपुर से गिरफ्तार; पकड़ी गईं दो महिलाएं भी

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के गौरीनगर में गोवंश की हत्या कर उसका सिर शीतला तालाब और निर्माणाधीन अंडरब्रिज के पास फेंकने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। चिखली पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने फरार चल रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, मुख्य आरोपी एजाज अहमद उर्फ कसाई उर्फ वकील अंसारी को नागपुर से पकड़ा गया, जबकि खैरून निशा (60) और नसीमा बेगम उर्फ रानी (57) को गौरीनगर से गिरफ्तार किया गया है। तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।

नागपुर तक पहुंची पुलिस, मुख्य आरोपी गिरफ्तार
पुलिस के अनुसार, घटना के बाद से ही फरार आरोपियों की तलाश की जा रही थी। चिखली पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम को सूचना मिली कि मामले का मुख्य आरोपी नागपुर में मौजूद है। इसके बाद टीम ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। वहीं, दो महिला आरोपियों को गौरीनगर से पकड़कर पूछताछ की गई। पुलिस का कहना है कि पूछताछ के दौरान तीनों ने पहले गिरफ्तार किए गए आरोपियों के साथ मिलकर अपराध में शामिल होने की बात स्वीकार की।

अब तक 14 आरोपियों की गिरफ्तारी
इस मामले में पुलिस ने 17 अक्टूबर को 10 आरोपियों और एक अपचारी बालिका को गिरफ्तार किया था। इसके बाद 18 अक्टूबर को तीन और आरोपियों की गिरफ्तारी की गई। पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, इस प्रकरण में अब तक कुल 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

Read More Kanker Liquor Case: भानुप्रतापपुर शराब कांड में बड़ा अपडेट, 4 हजार से ज्यादा खाली बोतलें मिलने के मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार

इन धाराओं के तहत दर्ज है मामला
पुलिस ने प्रकरण में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 299, 325, 238 और 3(5) के साथ पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 4, 6 और 10 तथा आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत अपराध दर्ज किया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई नियमानुसार की जा रही है।

Read More फेसबुक पर मोटे मुनाफे का लालच पड़ा भारी, प्रॉपर्टी डीलर के 7.90 लाख पार, पुलिस में दर्ज मामला

पुलिस टीम की रही अहम भूमिका
आरोपियों की तलाश और गिरफ्तारी की कार्रवाई में कोतवाली प्रभारी उपेंद्र शाह, सोमनी प्रभारी एमन साहू, बसंतपुर प्रभारी कौशलेन्द्र देवांगन, चिखली चौकी प्रभारी उप निरीक्षक कैलाश चंद्र मरई, उप निरीक्षक सत्तुलाल कंवर और साइबर सेल की टीम ने भूमिका निभाई। साइबर सेल से निरीक्षक विनय पम्मार सहित अन्य पुलिसकर्मियों ने भी आरोपियों की पतासाजी में सहयोग किया।

Tags:

Latest News

अट्टहास शक्तिपीठ: जहां मां सती के अधर गिरने की है मान्यता, विशाल शिला में पूजी जाती हैं मां फुल्लरा अट्टहास शक्तिपीठ: जहां मां सती के अधर गिरने की है मान्यता, विशाल शिला में पूजी जाती हैं मां फुल्लरा
IND vs NZ 1st T20I: वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा मौका या करना होगा इंतजार? जानिए भारत की संभावित प्लेइंग XI
मातारानी की विदाई पर सिंदूर से रंग जाते हैं चेहरे, जानिए सिंदूर खेला की इस परंपरा का रहस्य
Balodabazar News: घर की रसोई से कार की डिग्गी तक गांजे का जाल! 15.5 किलो गांजा जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार
Raipur News: नौकरी छोड़ने से पहले कैश का हिसाब मांगना पड़ा भारी? रायपुर में कर्मचारी ने मालिक-मैनेजर पर लगाए मारपीट के आरोप
धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़, फेसबुक में पोस्ट कर मचा रहा था बवाल, मोबाइल और सिम सहित आरोपी गिरफ्तार
Rajnandgaon News: गोवंश हत्या मामले में बड़ा एक्शन, मुख्य आरोपी नागपुर से गिरफ्तार; पकड़ी गईं दो महिलाएं भी
शिक्षा विभाग का बड़ा एक्शन, 300 से अधिक शिक्षक-कर्मियों पर गिरेगी गाज, 24 डीईओ को मिला 15 दिन का अल्टीमेटम
Surajpur News: साड़ी खरीदने पहुंचीं, दुकानदार की नजर बचाकर कर गईं खेल! राजस्थान की 10 महिलाओं समेत 12 गिरफ्तार
Ambikapur News: सुरक्षा की जिम्मेदारी भूले खाकीधारी! अंबिकापुर में ASI और आरक्षक कथित नशे में मिले, INSAS राइफल लावारिस
Korba News: धर्मांतरण के आरोपों पर कोरबा में तनाव, बजरंग दल ने दी आंदोलन की चेतावनी; पुलिस जांच में जुटी
Tiger Shroff Firing: टाइगर श्रॉफ की BMW पर चलीं गोलियां, ड्राइवर समेत दो घायल; बिश्नोई गैंग के दावे की जांच शुरू, देखे वीडियो