अतिक्रमण हटाने पहुंची निगम की टीम से भिड़ गया दुकानदार, बलिदानी स्मारक के पास हंगामा

अतिक्रमण हटाने पहुंची निगम की टीम से भिड़ गया दुकानदार, बलिदानी स्मारक के पास हंगामा

बिलासपुर : त्योहारी सीजन में शहर की सड़कों को जाममुक्त करने नगर निगम और यातायात पुलिस ने अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। रविवार को देवकीनंदन चौक से शनिचरी बाजार होते हुए गांधी चौक तक अभियान चलाया गया। सड़क पर दुकान का सामान फैलाकर कारोबार करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए निगम की टीम ने एक ट्राली सामान जब्त किया। वहीं, पुराना बस स्टैंड स्थित बलिदानी स्मारक के पास अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम को एक दुकानदार के विरोध का सामना करना पड़ा। मूर्तियां और दुकान की सामग्री हटाने को लेकर विवाद बढ़ा और मौके पर काफी देर तक गहमागहमी बनी रही।

सड़क पर सजाया सामान, निगम ने किया जब्त

नगर निगम और यातायात पुलिस का संयुक्त अमला लगातार दूसरे दिन सड़कों पर उतरा। रविवार सुबह देवकीनंदन चौक से कार्रवाई शुरू हुई। शनिचरी बाजार और गांधी चौक तक दुकानों के बाहर रखे लोहे के रैक और अन्य सामान को हटाया गया। जिन दुकानदारों ने सड़क तक सामान फैलाकर रखा था, उनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए सामग्री जब्त कर निगम मुख्यालय भेज दी गई। निगम की इस कार्रवाई का मकसद बाजारों में आवागमन के लिए पर्याप्त जगह उपलब्ध कराना और त्योहारों के भीड़ के बीच यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखना है।

Read More Chhattisgarh TB News: एक तरफ TB मरीजों की जांच का दबाव, दूसरी तरफ एक्सपायरी की कगार पर करोड़ों का Cy-Tb स्टॉक

मूर्तियां हटाने पर बलिदानी स्मारक के पास विवाद

Read More जल संसाधन में 3 से 4% चढ़ावे के फेर में तीसरी तिमाही का आबंटन अटका: बिलासपुर से बस्तर तक भुगतान के लिए भटक रहे ठेकेदार, अरपा से हसदेव तक निर्माण की रफ्तार थमी

कार्रवाई के दौरान पुराना बस स्टैंड स्थित बलिदानी स्मारक के पास स्थिति तनावपूर्ण हो गई। यहां एक दुकानदार ने स्मारक के नजदीक मूर्तियां और अन्य सामग्री रखकर दुकान सजा रखी थी। निगम का अमला जब रास्ते से सामान हटाने पहुंचा, तो दुकानदार ने इसका विरोध शुरू कर दिया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस होने लगी और धक्का-मुक्की जैसी स्थिति बन गई। मौके पर मौजूद पुलिस बल ने हस्तक्षेप कर हालात संभाले।

सड़क बन गई पार्किंग, रास्ता हो गया संकरा

बलिदानी स्मारक के आसपास अतिक्रमण की समस्या लंबे समय से यातायात के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। कहीं सड़क पर वाहन खड़े कर दिए जाते हैं, तो कहीं दुकानों का सामान रास्ते तक फैला रहता है। कबाड़ और मूर्तियों का कारोबार करने वाले कुछ दुकानदारों द्वारा भी सड़क के हिस्से पर कब्जा कर सामग्री रखे जाने की शिकायत है। इससे स्मारक के पास की सड़क का बड़ा हिस्सा घिर गया है और आवागमन के लिए बची जगह संकरी हो गई है। सार्वजनिक सड़क और स्मारक के आसपास की जगह पर कब्जे आखिर कब तक चलेंगे।

दोबारा कब्जा किया, तो होगी कार्रवाई

नगर निगम आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे ने कहा कि प्रमुख बाजारों में यातायात को सुगम और सुरक्षित बनाना निगम की प्राथमिकता है। बलिदानी स्मारक सहित प्रमुख सड़कों और सार्वजनिक स्थलों पर किसी भी तरह का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सभी व्यापारी अपनी दुकान की निर्धारित सीमा में रहकर कारोबार करें। सरकारी कार्य में बाधा डालने या दोबारा अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ सामान जब्त करने के साथ नियमानुसार कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Tags:

Latest News

डाइट से हटाने का आदेश हाई कोर्ट ने किया रद्द, सहायक ग्रेड-3 को बड़ी राहत, पकड़ी विभागीय आदेश की खामी डाइट से हटाने का आदेश हाई कोर्ट ने किया रद्द, सहायक ग्रेड-3 को बड़ी राहत, पकड़ी विभागीय आदेश की खामी
अतिक्रमण हटाने पहुंची निगम की टीम से भिड़ गया दुकानदार, बलिदानी स्मारक के पास हंगामा
किडनी ट्रांसप्लांट के बाद इलाज की मजबूरी बनी तबादले का आधार, हाई कोर्ट ने दी एडीएम को दी अंतरिम राहत
LPU Violence Case: हाई कोर्ट की पंजाब पुलिस को फटकार, आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश
Sahibganj News: बांग्लादेशी युवक के पास पाकिस्तान-नेपाल की मुद्रा मिलने से जांच तेज, रांची ATS ने संभाली पड़ताल
Kanker Liquor Case: भानुप्रतापपुर शराब कांड में बड़ा अपडेट, 4 हजार से ज्यादा खाली बोतलें मिलने के मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार
अनुकंपा नौकरी पर छिड़ा विवाद, हाई कोर्ट ने मां के दावे को दी प्राथमिकता
Pendra News: केंदा घाटी के अंधे मोड़ पर दो भारी वाहन दुर्घटनाग्रस्त, खाई में लटका ट्रक और पलटा ट्रेलर
Dalli Rajhara News: स्टेशन पर छूटा नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग, RPF ने सुरक्षित लौटाकर पेश की मिसाल
खुले आसमान के नीचे विराजती हैं शिकारी माता, मंदिर पर आज तक नहीं टिक सकी छत, पांडवों से जुड़ी है मंदिर की मान्यता
3 जिले में चोरी की 10 वारदातों का हुआ खुलासा, दिन में सूने मकानों की रेकी, फिर ताला तोड़कर करते थे चोरी, तीन आरोपी गिरफ्तार
वारली कला के रंगों में सजी रेल क्लब, बच्चों से लेकर बड़ों तक ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा, नई पीढ़ी ने सीखी पारंपरिक कला