6 मौतों और 37 यात्रियों के घायल होने के बाद शासन का बड़ा एक्शन, कोरिया आरटीओ अमित कश्यप अटैच

6 मौतों और 37 यात्रियों के घायल होने के बाद शासन का बड़ा एक्शन, कोरिया आरटीओ अमित कश्यप अटैच

मनेन्द्रगढ़ : जिले के केल्हारी क्षेत्र में हुए भीषण बस हादसे से छह परिवारों में मातम छा गया। हादसे में छह लोगों की मौत और 37 यात्रियों के घायल होने के बाद अब शासन स्तर पर भी कार्रवाई शुरू हो गई है। परिवहन विभाग के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए कोरिया जिले के आरटीओ अमित प्रकाश कश्यप को अटैच कर दिया गया है। हादसे के बाद हुई इस कार्रवाई को परिवहन व्यवस्था की जवाबदेही तय करने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।

सूत्रों के अनुसार प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्याम बिहारी जायसवाल ने हादसे के बाद परिवहन आयुक्त से चर्चा की थी। इसके बाद विभागीय स्तर पर कार्रवाई करते हुए अमित प्रकाश कश्यप को आरटीओ के पद से जुड़े कार्यभार और अधिकारों से तत्काल प्रभाव से मुक्त कर दिया गया। हालांकि, इस कार्रवाई के पीछे जिम्मेदारी और लापरवाही को लेकर विभागीय जांच के निष्कर्षों की आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है।

मंत्री का नोटिस rto को

Read More Raipur Crime News: 53 लाख की उठाईगिरी के बाद गीजर-टीवी और खिलौनों में छिपाई रकम, हजारों CCTV फुटेज से पकड़े गए दो आरोपी

सेमरमथानी मोड़ पर काल बनी बेकाबू बस

Read More ईयरफोन में खोया रहा, नहीं सुन पाया मौत का हॉर्न, 13 साल के अमन की मौत से घर में पसरा मातम

मनेंद्रगढ़ से 40 से अधिक यात्रियों को लेकर केल्हारी की ओर जा रही यात्री बस सेमरमथानी मोड़ के पास अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस में सवार यात्रियों के बीच चीख-पुकार मच गई। हादसे में तीन पुरुष, दो महिलाएं और एक लड़की की मौत हो गई, जबकि 37 यात्री घायल हो गए। घायलों में चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालने का प्रयास किया गया।

घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार किया गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल रहा। इस दुर्घटना ने यात्री बसों की सुरक्षा, वाहन की स्थिति, चालक की सतर्कता और परिवहन विभाग की निगरानी व्यवस्था पर गंभीर आरोप लगे। हालांकि, बस के अनियंत्रित होने के वास्तविक कारणों और किसी स्तर पर लापरवाही की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

 

Tags:

Latest News

शिक्षकों की छुट्टी पर भी डिजिटल पहरा, अब ऑफलाइन आवेदन नहीं होंगे मंजूर शिक्षकों की छुट्टी पर भी डिजिटल पहरा, अब ऑफलाइन आवेदन नहीं होंगे मंजूर
6 मौतों और 37 यात्रियों के घायल होने के बाद शासन का बड़ा एक्शन, कोरिया आरटीओ अमित कश्यप अटैच
बिलासपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल, 10 निरीक्षकों की नई तैनाती, सिविल लाइन से कोतवाली तक बदले प्रभारी
टैक्स चोरी में होटल वेलकम श्री सील होने से बौखलाया हिस्ट्रीशीटर दीपक टंडन।
घुमाने के बहाने पत्नी को ले गया पति, शिवनाथ नदी में मौत, मयूर मेश्राम हिरासत में
86 लाख की आय, 1.90 करोड़ खर्च, लक्ष्मण गाईन पर एसीबी का शिकंजा
वन माफियाओं पर आधी रात दबिश, 12 चक्का ट्रक समेत तीन वाहन जब्त, लकड़ी तस्करी के नेटवर्क की जांच तेज
रेलवे यात्रियों के लिए बड़ी खबर, नवंबर-दिसंबर में कई ट्रेनें रहेंगी रद्द, उत्कल एक्सप्रेस का बदलेगा रूट, बिलासपुर-दुर्ग सहित इन ट्रेनों पर पड़ेगा असर
बिलासपुर में सजेगा पटाखों का बड़ा बाजार, रिवर व्यू में लगेंगी 140 दुकानें, निगम की तैयारी शुरू
7 साल की मासूम की हत्या से सनसनी, 60 किमी दूर घने जंगल में छिपा मिला आरोपी
मंत्री के गांव में गड्ढों ने ली दो जानें, जर्जर सड़क पर बेकाबू बस बिजली के खंभे से टकराई, आधा दर्जन घायल
शिक्षक की कमी दूर करने डीपीआई का नया फॉर्मूला, अब एक लेक्चरर पढ़ाएंगे दो विषय