छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय : बिल्डर को पाया रेप का आरोपी, कोर्ट ने खारिज की याचिका, जानिए क्या है मामला

छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय : बिल्डर को पाया रेप का आरोपी, कोर्ट ने खारिज की याचिका, जानिए क्या है मामला

छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय : बिल्डर को पाया रेप का आरोपी, कोर्ट ने खारिज की याचिका, जानिए क्या है मामला बिलासपुर : बलात्कार के आरोपी बिल्डर की याचिका खारिज करते हुए हाईकोर्ट ने विशेष न्यायाधीश एट्रोसिटी को गुण दोष के आधार पर प्रकरण में निर्णय करने का आदेश दिया है। याचिकाकर्ता आशुतोष पांडेय के खिलाफ रायपुर […]

छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय : बिल्डर को पाया रेप का आरोपी, कोर्ट ने खारिज की याचिका, जानिए क्या है मामला

बिलासपुर : बलात्कार के आरोपी बिल्डर की याचिका खारिज करते हुए हाईकोर्ट ने विशेष न्यायाधीश एट्रोसिटी को गुण दोष के आधार पर प्रकरण में निर्णय करने का आदेश दिया है।

याचिकाकर्ता आशुतोष पांडेय के खिलाफ रायपुर पुलिस ने एट्रोसिटी एवं दुष्कर्म के मामले में अपराध दर्ज किया है। पीड़िता ने अपनी रिपोर्ट में कही है कि आरोपी अविनाश आशियाना अपार्टमेंट् का मालिक और व वह किरायदार थी। आरोपी ने उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। बदनाम करने की धमकी देकर मई 2020 से सितंबर 2020 तक कई बार संबंध बनाया। गर्भ ठहरने पर गर्भ गिराने की दवा दी थी। इसके अलावा जातिगत गाली देने के आरोप भी लगाए गए। पुलिस ने जांच उपरांत आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इस कार्रवाई को रद्द करने की मांग को लेकर उसने हाईकोर्ट में याचिका दायर की। याचिका में कहा गया कि पीड़िता ने पहले भी लिखित शिकायत की थी। बाद में 20 हजार रुपए लेकर समझौता की। इसके बाद उसने फिर से दूसरी शिकायत की है। याचिकाकर्ता का कहना था कि उसे झूठे मामले में फसाया गया है। पीड़िता की ओर से अधिवक्ता अभिनव श्रीवास्तव ने याचिका का विरोध करते हुए कहा कि आरोपी ने युवती को कई बार डरा धमका कर रेप किया। उनकी बातचीत और वाट्सएप मैसेज भी कोर्ट में प्रस्तुत किए गए। कोर्ट ने सुनवाई उपरांत याचिका को खारिज करते हुए विशेष न्यायाधीश को मामले में गुण दोष के आधार पर निर्णय करने का निर्देश दिया है।

Read More जिस हाथ में होनी चाहिए थी किताब, उसी हाथ में थमा दी पानी से भरी बाल्टी

Tags:

Latest News

Supreme Court का बड़ा फैसला: अवैध गिरफ्तारी के बाद पुलिस सीधे नहीं कर सकेगी दोबारा अरेस्ट, मजिस्ट्रेट की मंजूरी अनिवार्य Supreme Court का बड़ा फैसला: अवैध गिरफ्तारी के बाद पुलिस सीधे नहीं कर सकेगी दोबारा अरेस्ट, मजिस्ट्रेट की मंजूरी अनिवार्य
मंत्रालय का रौब, सरकारी मकान का सपना और 9 लाख की ठगी! धमतरी में महिला समेत दो आरोपी गिरफ्तार
मायके नहीं पहुंची बहन तो खुला खौफनाक राज! सेप्टिक टैंक में मिला संतोषी का शव; लिव-इन पार्टनर पर हत्या का आरोप
भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की सियासी एंट्री को लेकर अटकलें तेज, जयंत चौधरी संग तस्वीर ने बढ़ाई हलचल
NHM कर्मचारियों के मुद्दे पर J&K विधानसभा में बवाल! वेल में उतरे BJP विधायक, मार्शलों से धक्का-मुक्की; सदन स्थगित
अवैध रेत पर कार्रवाई के बीच बवाल! वन विभाग की टीम से गाली-गलौज का आरोप, जब्त 2 ट्रैक्टर छुड़ाकर ले गए लोग
सड़क पर दिखा हाथियों का कुनबा, शावकों संग निकला जंगल की ओर काफिला; वन अमले ने थामा ट्रैफिक
जगदलपुर में बैठने की जगह पर खूनी संघर्ष! सीने में हार्ट के पास घोंपा चाकू, इलाज के दौरान 27 वर्षीय युवक की मौत
बिल के विवाद ने पकड़ा तूल! बिलासपुर के होटल के बाहर युवती का हंगामा, बाउंसरों से विवाद का VIDEO वायरल
Smartphone Security: फोन में पड़ी ये फाइलें बन सकती हैं हैकिंग की वजह! एक क्लिक में खतरे में आ सकता है आपका निजी डेटा
कन्हर प्रोजेक्ट में 18 करोड़ का घोटाला: मुख्य अभियंता की सिफारिश के बावजूद फाइल दबाई गई
Women’s Health: महिलाओं की सेहत और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड, एक्सपर्ट ने बताए फायदे