45 IAS के विरुद्ध 73 शिकायतें लंबित, याचिका पर छग सरकार ने हाईकोर्ट में पेश किया शपथ पत्र

45 IAS के विरुद्ध 73 शिकायतें लंबित, याचिका पर छग सरकार ने हाईकोर्ट में पेश किया शपथ पत्र बिलासपुर : एक महत्वपूर्ण जनहित याचिका पर सुनवाई के दौरान छग प्रदेश के मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने शपथ पत्र प्रस्तुत करते हुए माननीय न्यायालय को बताया की राज्य में 45 आईएएस अधिकारियों के विरुद्ध कुल 73 […]

45 IAS के विरुद्ध 73 शिकायतें लंबित, याचिका पर छग सरकार ने हाईकोर्ट में पेश किया शपथ पत्र

बिलासपुर : एक महत्वपूर्ण जनहित याचिका पर सुनवाई के दौरान छग प्रदेश के मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने शपथ पत्र प्रस्तुत करते हुए माननीय न्यायालय को बताया की राज्य में 45 आईएएस अधिकारियों के विरुद्ध कुल 73 शिकायतें लंबित थीं। इसमें से 62 का निराकरण कर लिया गया है। शेष 11 शिकायतें अब भी लंबित हैं। उन्होंने यह भी बताया की चीफ जस्टिस की युगल पीठ ने शेष 11 शिकायतों का निराकरण करने के लिए 3 महीने का समय निर्धारित किया है।

दरअसल चिरमिरी निवासी आरटीआई कार्यकर्ता राजकुमार मिश्रा ने हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर किया है। याचिका में बताया है कि छत्तीसगढ़ राज्य में 45 आईएएस अधिकारियों के विरुद्ध कई वर्षों से लंबित शिकायतों का निराकरण करने के लिए हाईकोर्ट दिशा निर्देश जारी करे। जनहित याचिका पर 24 अप्रैल 2023 को सुनवाई हुई थी।

Read More Chaitra Month 2026: चैत्र में एकादशी, अमावस्या, पूर्णिमा किस तारीख को, नोट कर लें पूजा-पाठ का शुभ मुहूर्त

याचिका के अनुसार 16 दिसंबर 2015 को छत्तीसगढ़ विधानसभा में एक प्रश्न विधायक देवजी भाई पटेल के द्वारा पूछा गया था कि 17 नवम्बर 2015 तक भारतीय प्रशासनिक सेवा के किन-किन अधिकारियों के विरुद्ध शिकायती प्रकरण लंबित है? उनके नाम पदस्थापना सहित ब्यौरा दें। इस प्रश्न का उत्तर तात्कालिक मुख्यमंत्री ने बताया था कि 17 नवम्बर 2015 तक भारतीय प्रशासनिक सेवा के 45 अधिकारियों के खिलाफ शिकायत लंबित हैं। इसमें 45 अधिकारियों के नाम भी बताए गए थे।

Read More चलते समय सांस फूलना हो सकता है हार्ट की बीमारी का संकेत, समय रहते कराएं जांच

नियमानुसार उक्त 45 अधिकारियों के विरुद्ध लंबित शिकायती प्रकरणों में राज्य सरकार को अब तक निर्णय ले लेना चाहिए था कि उनके विरुद्ध जांच करना है अथवा नहीं। इन अधिकारियों के विरुद्ध शिकायतें गंभीर प्रकृति की हैं। जनहित याचिका पर पूर्व सुनवाई में छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा जवाब प्रस्तुत कर बताया गया कि 45 आईएएस अधिकारियों के विरुद्ध किस प्रकार की शिकायतें लंबित है। जनहित याचिका पर 17 जनवरी 2023 को हुई सुनवाई में राज्य सरकार के मुख्य सचिव को शपथपत्र प्रस्तुत करने का आदेश किया गया था। इस पर ही मुख्य सचिव ने शपथपत्र प्रस्तुत कर कार्रवाई की जानकारी दी है।

लेखक के विषय में

मनीशंकर पांडेय Picture

मणिशंकर पांडेय National Jagat Vision के संस्थापक, मालिक एवं मुख्य संपादक हैं। वे निष्पक्ष, सटीक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं। उनका उद्देश्य देश-दुनिया की सच्ची और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना है।

More News

Chaitra Navratri 2026: मां बम्लेश्वरी दर्शन के लिए रेलवे की बड़ी तैयारी, डोंगरगढ़ में 10 अतिरिक्त एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव

राज्य

सिंगरौली के अडानी पावर प्लांट में फिर हादसा: ऊंचाई से गिरकर मजदूर की मौत, गुस्साए श्रमिकों ने की तोड़फोड़ सिंगरौली के अडानी पावर प्लांट में फिर हादसा: ऊंचाई से गिरकर मजदूर की मौत, गुस्साए श्रमिकों ने की तोड़फोड़
सिंगरौली। मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले में स्थित अडानी पावर प्लांट में एक बार फिर बड़ा हादसा सामने आया है। प्लांट...
पुलिस लाइन में फूड प्वाइजनिंग का मामला: 100 से ज्यादा जवान बीमार, अस्पताल में मचा हड़कंप
अलविदा जुमे की नमाज पर यूपी में हाई अलर्ट: ड्रोन से निगरानी, कमांडो और PAC तैनात, चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा
दूध बेचने के लिए अब लाइसेंस अनिवार्य: मिलावट पर लगाम के लिए FSSAI की सख्ती, बिना रजिस्ट्रेशन कारोबार पर होगी कार्रवाई
अनिल अंबानी के रिलायंस समूह पर ED का बड़ा एक्शन: 581 करोड़ की संपत्तियां जब्त, कई राज्यों में जमीन कुर्क