छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का देश के गृहमंत्री अमित शाह पर पलटवार, कहा- 5 साल केंद्र और राज्य में ‌भाजपा की सरकार, तब क्यों नहीं बजाई चुटकी, तब क्यों नहीं किया नक्सल वाद का सफाया……

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का देश के गृहमंत्री अमित शाह पर पलटवार, कहा- 5 साल केंद्र और राज्य में ‌भाजपा की सरकार, तब क्यों नहीं बजाई चुटकी, तब क्यों नहीं किया नक्सल वाद का सफाया……

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का देश के गृहमंत्री अमित शाह पर पलटवार, कहा- 5 साल केंद्र और राज्य में ‌भाजपा की सरकार, तब क्यों नहीं बजाई चुटकी, तब क्यों नहीं किया नक्सल वाद का सफाया…… रायपुर : जीएसटी की राशि नहीं दे रहे हैं। 5 साल तक कंपनसेशन जारी रखने की बात हुई थी। […]

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का देश के गृहमंत्री अमित शाह पर पलटवार, कहा- 5 साल केंद्र और राज्य में ‌भाजपा की सरकार, तब क्यों नहीं बजाई चुटकी, तब क्यों नहीं किया नक्सल वाद का सफाया……


रायपुर : जीएसटी की राशि नहीं दे रहे हैं। 5 साल तक कंपनसेशन जारी रखने की बात हुई थी। जीएसटी क्षतिपूर्ति जून-2022 से बंद कर दिया गया है


केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के छत्तीसगढ़ में सरकार बदलने के बाद चुटकी में नक्सलवाद खत्म करने के बयान पर पलटवार करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि 15 साल प्रदेश में भाजपा की सरकार थी तब आपने चुटकी बजाते नक्सलवाद खत्म क्यों नहीं किया। केंद्र और राज्य में 5 सालों तक भाजपा की सरकार थी, तब नक्सलवाद चरम पर था। वही समय था जब झीरम घाटी में हमला हुआ था। हमारे नेता और जवान आम नागरिक मारे गए तब आपने चुटकी बजाकर नक्सल वाद का खात्मा क्यों नहीं किया। आज हमारी नीति है। विकास, विश्वास और सुरक्षा इस नीति को लेकर हम चल रहे हैं, जिससे नक्सलवाद पीछे हट गया है। आपकी सरकार थी तब चुटकी क्यों नहीं बजाई।

Read More Poco X8 5G Launched: 9,000mAh बैटरी और 120Hz AMOLED डिस्प्ले से लैस POCO X8, ₹29,999 से शुरू हुई कीमत

दरअसल, रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल पर लिखी पुस्तक मोदी@2.0 के सेमिनार में गृहमंत्री आए थे। अमित शाह कहा था कि जब से देश में मोदी सरकार आई है। वामपंथी उग्रवाद की घटनाओं में लगातार कमी आई है। मैं आपको कहना चाहता हूं कि आप छत्तीसगढ़ में सरकार बदल दो चुटकियों में नक्सलवाद खत्म हो जाएगा। बालोद रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गृहमंत्री के बयान पर पलटवार किया। झारखंड के सियासी संकट पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि चुनाव आयोग ने राज्यपाल को चिट्ठी भेजी है। राजभवन में उसको खोला ही नहीं जा रहा है। चार-पांच दिन हो गए राजभवन में है। इलेक्शन कमीशन ने क्या लिखा है जो इतनी गोपनीयता बरती जा रही है। आखिर खोला क्यों नहीं जा रहा है? आखिर मामला क्या है।

Read More Jagdalpur News: निर्माणाधीन बिल्डिंग में मजदूरी कर रही थीं 8 नाबालिग बच्चियां, संयुक्त टीम ने मारा छापा; मौके से कराया रेस्क्यू

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि जीएसटी की राशि नहीं दे रहे हैं। 5 साल तक कंपनसेशन जारी रखने की बात हुई थी। जीएसटी क्षतिपूर्ति जून-2022 से बंद कर दिया गया है, जिससे राज्य सरकार को 5 हजार करोड़ का नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा उज्जवला गैस कनेक्शन 33 लाख 80 हजार गरीब परिवारों को दिया गया, लेकिन आम लोग गैस कनेक्शन होने के बावजूद सिलेंडर नहीं भरवा पा रहे है। बढ़ती महंगाई से गैस के दाम आसमान छू रहे हैं। लोगों ने गैस सिलेंडर का उपयोग करना ही बंद कर दिया है। केंद्र में जब कांग्रेस की सरकार थी, तब गैस सिलेंडर की कीमत 200 बढ़ा तब खूब हल्ला करते थे। भाजपा सरकार में गैस के दाम 8 साल में ही 800 बढ़ गए। पेट्रोल-डीजल कीमत भी बढ़ गई।

प्रदर्शन करने दिल्ली जाएंगे प्रदेश के कार्यकर्ता

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि 4 सितंबर को हजारों की संख्या में कार्यकर्ता छत्तीसगढ़ से दिल्ली जाएंगे। महंगाई से आम जनता त्रस्त है। बेतहाशा मूल्य में वृद्धि हुई है। घरेलू उपयोग की चीजें हो या चाहे रसोई गैस, डीजल, पेट्रोल समेत सभी के दाम लगातार बढ़ते जा रहे हैं। राहुल गांधी के नेतृत्व में रामलीला मैदान में बड़ा प्रदर्शन होगा। उन्होंने कहा कि महंगाई को काबू में करने मोदी सरकार असफल रहे हैं। कोयला परिवहन के लिए पैसेंजर ट्रेनों को बंद कर दिया जा रहा है । यहां के भाजपा सांसद भी दिल्ली में कुछ नहीं बोलते। पैसेंजर ट्रेनों को बंद करने से आम जनता परेशान हो रहे है।

Tags:

Latest News

छत्तीसगढ़ में देर रात दो सड़क हादसे, कहीं पुलिया पर पलटा सीमेंट लदा ट्रक तो कहीं कार की टक्कर से साइकिल सवार की मौत छत्तीसगढ़ में देर रात दो सड़क हादसे, कहीं पुलिया पर पलटा सीमेंट लदा ट्रक तो कहीं कार की टक्कर से साइकिल सवार की मौत
मरवाही में हाथियों की आहट से ग्रामीण सतर्क, 7 जगह फसलों को नुकसान… वन विभाग ने बढ़ाई निगरानी
गिरफ्तारी के बाद हाईकोर्ट पहुंचे स्वतंत्र भारद्वाज, लेकिन सुनवाई से पहले ही 14 दिन की न्यायिक हिरासत
स्वतंत्रता दिवस के दिन औरापानी पर्यटन स्थल से चोरी हुई बाइक बरामद, पुलिस की पकड़ में एक नाबालिग
हाईकोर्ट में बदली न्यायिक व्यवस्था, 8 सितंबर से लागू हुआ नया रोस्टर, जानिए किस बेंच में होगी किस मामले की सुनवाई
स्कूल में शराब के नशे में पहुंचे व्याख्याता पर गिरी गाज, बिना अनुमति गैरहाजिरी भी पड़ी भारी; शिक्षा विभाग ने किया निलंबित
अब सरकारी दफ्तर भी नहीं बचेंगे! बिजली बिल बकाया तो कटेगी सप्लाई, रायपुर में 441 कनेक्शन निशाने पर
तहसील के चक्कर खत्म! अब घर बैठे होगा जमीन का सीमांकन, 7 दिन में शुरू होगी ऑनलाइन व्यवस्था
OnePlus N6 Lite: 20 हजार से कम में आ सकता है नया फोन, इसी महीने लॉन्च की चर्चा
झारसुगुड़ा से ट्रॉली बैग में लेकर आ रहा था गांजा, मुखबिर की सूचना पर 6.396 किलो गांजा के साथ युवक गिरफ्तार
Acidity Relief: बार-बार होती है एसिडिटी? रोजमर्रा की ये 3 आदतें दे सकती हैं राहत
प्रमोशन में बड़ा फर्जीवाड़ा: पुरानी सीआर का मूल्यांकन बदलकर अफसर ने हथिया लिया उच्च पद