केंद्रीय कार्य समिति: कांग्रेस को नया अध्यक्ष मिलने की तारीख पर कल होगा मंथन,सी डब्लू सी की बैठक में होगा फैसला

केंद्रीय कार्य समिति: कांग्रेस को नया अध्यक्ष मिलने की तारीख पर कल होगा मंथन,सी डब्लू सी की बैठक में होगा फैसला

केंद्रीय कार्य समिति: कांग्रेस को नया अध्यक्ष मिलने की तारीख पर कल होगा मंथन,सी डब्लू सी की बैठक में होगा फैसला दिग्गज कांग्रेसी नेता गुलाम नबी आजाद के इस्तीफे के बाद उठ रहे कांग्रेस के भविष्य और उसके अगले अध्यक्ष के सवालों के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। सूत्रों के मुताबिक,रविवार को कांग्रेस […]

केंद्रीय कार्य समिति: कांग्रेस को नया अध्यक्ष मिलने की तारीख पर कल होगा मंथन,सी डब्लू सी की बैठक में होगा फैसला

दिग्गज कांग्रेसी नेता गुलाम नबी आजाद के इस्तीफे के बाद उठ रहे कांग्रेस के भविष्य और उसके अगले अध्यक्ष के सवालों के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। सूत्रों के मुताबिक,रविवार को कांग्रेस पार्टी की केंद्रीय कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक होगी

बैठक में कांग्रेस पार्टी के नए अध्यक्ष और पार्टी के अगले अध्यक्ष के चुनाव की तारीखों पर मंथन होगा। सूत्रों का ये भी कहना है कि बैठक के बाद तिथियों की घोषणा की भी संभावना है।

Read More 11 हजार करोड़ खर्च, फिर भी अधूरा 'हर घर जल' का सपना! CAG रिपोर्ट में जल जीवन मिशन की कई बड़ी खामियां उजागर

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, सोनिया गांधी वर्चुअली रूप से शामिल होकर इस बैठक की अध्यक्षता करेंगी। गौरतलब है कि सोनिया गांधी इस समय मेडिकल चेकअप के लिए विदेश दौरे पर हैं और राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी उनके साथ हैं। सूत्रों ने बताया कि रविवार को होने वाली सीडब्ल्यूसी की बैठक का एजेंडा कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के शेड्यूल पर चर्चा करना मात्र है, लेकिन इसमें गुलाम नबी आजाद के इस्तीफा देने पर भी चर्चा हो सकती है।

Read More टॉयलेट में पड़े नोट बने सबसे बड़ा सुराग! ऐसे खुला राम मंदिर के चढ़ावे की कथित चोरी का राज, 17 घंटे में 81 लाख बरामद

कांग्रेस के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने ट्वीट करके इस मीटिंग के बारे में जानकारी दी है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि ‘कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव की तारीख के सटीक शेड्यूल को मंजूरी देने के लिए सीडब्ल्यूसी की एक वर्चुअल बैठक 28 अगस्त 2022 को दोपहर 3:30 बजे आयोजित की जाएगी। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी सीडब्ल्यूसी की बैठक की अध्यक्षता करेंगी।’ बता दें कि वरिष्ठ कांग्रेसी नेता गुलाम नबी आजाद के इस्तीफे के बाद होने वाली यह बैठक बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

गौरतलब है कि कांग्रेस ने कुछ ही दिन पहले नए अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया को टाल दिया था। कांग्रेस ने पिछले साल अक्टूबर में घोषणा की थी कि पार्टी के नए अध्यक्ष का चुनाव इस साल 21 अगस्त से 20 सितंबर के बीच होगा। सीडब्ल्यूसी ने फैसला किया था कि 16 अप्रैल से 31 मई तक ब्लॉक समितियों और राज्य कांग्रेस इकाइयों के एक सदस्य के लिए चुनाव होंगे। इसके बाद जिला समिति के प्रमुखों का चुनाव 1 जून से 20 जुलाई के बीच और राज्य प्रमुखों और एआईसीसी सदस्यों का चुनाव 21 जुलाई से 20 अगस्त के बीच होगा। वहीं, एआईसीसी अध्यक्ष का चुनाव 21 अगस्त से 20 सितंबर के बीच होगा।

सूत्रों ने यह भी कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव में कुछ हफ्तों की देरी होने की संभावना भी है क्योंकि पार्टी का ध्यान कन्याकुमारी से कश्मीर तक ‘भारत जोड़ो यात्रा’ पर है जो 7 सितंबर से शुरू हो रही है।

यह बैठक राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित कई नेताओं द्वारा सार्वजनिक रूप से राहुल गांधी से दोबारा कांग्रेस के अध्यक्ष बनने का आग्रह किया था। हालांकि इस मुद्दे पर अनिश्चितता और सस्पेंस बरकरार है। वहीं, पार्टी के कई अंदरूनी सूत्रों का कहना है कि राहुल गांधी अपने रुख पर कायम हैं कि वह एआईसीसी अध्यक्ष नहीं होंगे। 2019 में संसदीय चुनावों में पार्टी को लगातार दूसरी हार का सामना करने के बाद राहुल गांधी ने कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में इस्तीफा दे दिया था।

Tags:

Latest News

बिहार में फिर मिला कोरोना का मामला: भागलपुर में 65 वर्षीय बुजुर्ग संक्रमित, दो डोज लेने के बावजूद रिपोर्ट पॉजिटिव; स्वास्थ्य विभाग सतर्क बिहार में फिर मिला कोरोना का मामला: भागलपुर में 65 वर्षीय बुजुर्ग संक्रमित, दो डोज लेने के बावजूद रिपोर्ट पॉजिटिव; स्वास्थ्य विभाग सतर्क
NH-49 जाम करने वालों पर पुलिस सख्त! चक्काजाम के बाद 5 नामजद समेत कई लोगों पर केस दर्ज
CJP संसद मार्च के दौरान जंतर-मंतर पर तनाव, बैरिकेडिंग के पास प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की; कई हिरासत में
1000 करोड़ के कथित घोटाले में बड़ा एक्शन! कारोबारी महेंद्र गोयनका गिरफ्तार, 10 दिन की रिमांड
Sonam Wangchuk Demand: भूख हड़ताल खत्म करने के लिए सोनम वांगचुक ने सरकार के सामने रखीं तीन शर्तें, अस्पताल से किया बड़ा दावा
पुराना फोन बेचने से पहले सिर्फ Factory Reset न करें! ये 6 जरूरी स्टेप्स भूल गए तो डेटा हो सकता है लीक
बिस्तर पर जाते ही उड़ जाती है नींद? एक्सपर्ट्स की ये आसान ट्रिक्स दिला सकती हैं सुकून भरी नींद
गाड़ियों की डिलीवरी के लिए 1 महीने की वेटिंग, 4 महीने में ही कम पड़ गया सब्सिडी का 100 करोड़ का बजट
अफसरशाही की लेटलतीफी: अनुबंध रिन्यू नहीं होने से कबाड़ बनीं फूड टेस्टिंग वैन, 33 जिलों में मिलावटखोरों पर कार्रवाई ठप
राजधानी के 4 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में रामभरोसे चल रहीं सर्जरी: ऑपरेशन के दौरान खून की जरूरत पड़े तो रेफर करने के अलावा कोई विकल्प नहीं
गश्त छोड़ 'चुस्की' में मस्त हैं साहब, सिरगिट्टी में अपराधियों की मौज: सटोरिया सरेआम कह रहा- 'दोनों साहब को जाता है महीने का चढ़ावा'
कर्मचारियों के नाम पर 172 करोड़ की हेराफेरी: पूर्व आबकारी एमडी त्रिपाठी गिरफ्तार, 20 जुलाई तक रिमांड पर; रामगोपाल अग्रवाल से होगी पूछताछ