Jagdalpur Kidnapping: 16 घंटे में पुलिस का बड़ा एक्शन, 4 साल की मासूम बरामद; नाकाबंदी देख बच्ची को छोड़कर भागा आरोपी

Jagdalpur Kidnapping: 16 घंटे में पुलिस का बड़ा एक्शन, 4 साल की मासूम बरामद; नाकाबंदी देख बच्ची को छोड़कर भागा आरोपी

जगदलपुर। बस्तर जिले के जगदलपुर में 4 वर्षीय मासूम बच्ची के अपहरण मामले में पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए महज 16 घंटे के भीतर बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया गया है। पुलिस की सख्त नाकाबंदी और लगातार दबिश से घबराकर आरोपी बच्ची को मार्केल इलाके में छोड़कर फरार हो गया। फिलहाल पुलिस उसकी तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।

संजय बाजार से हुआ था मासूम का अपहरण
यह मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। शुक्रवार शाम जगदलपुर के संजय बाजार से 4 वर्षीय बच्ची का अपहरण कर लिया गया था। घटना के बाद परिजनों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पूरे जिले में अलर्ट जारी कर विशेष सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया।

CCTV फुटेज से मिला अहम सुराग
जांच के दौरान पुलिस ने संजय बाजार और आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। फुटेज में बच्ची आरोपी के साथ दिखाई दी, जिसके आधार पर पुलिस ने उसकी तलाश तेज कर दी। लगातार 16 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद बच्ची को नगरनार थाना क्षेत्र के मार्केल गांव से सुरक्षित बरामद कर लिया गया। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, पुलिस की नाकाबंदी और दबिश बढ़ने पर आरोपी बच्ची को वहीं छोड़कर मौके से फरार हो गया।

Read More NSUI प्रदेश अध्यक्ष पर 29 लाख से ज्यादा की ठगी का आरोप, रेत खदान और कैंटीन ठेका दिलाने के नाम पर रकम लेने की शिकायत

आरोपी की पहचान, गिरफ्तारी के लिए छापेमारी
पुलिस ने अपहरण करने वाले आरोपी की पहचान कर ली है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी आदतन अपराधी है और चोरी के कई मामलों में पहले भी गिरफ्तार हो चुका है। उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है।

Read More ‘पुष्पा’ स्टाइल में सागौन तस्करी का खेल! नदी के बहाव से ओडिशा भेज रहे थे बेशकीमती लकड़ी, 3 तस्कर गिरफ्तार; 3 फरार

सीएसपी बोले- जल्द होगा आरोपी गिरफ्तार
जगदलपुर के सीएसपी सुमीत कुमार ने बताया कि बच्ची पूरी तरह सुरक्षित है और उसे परिजनों को सौंप दिया गया है। उन्होंने कहा कि आरोपी की पहचान हो चुकी है और उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मामले की हर पहलू से जांच जारी है।

पुलिस की तत्परता से टला बड़ा हादसा
इस मामले में पुलिस की त्वरित कार्रवाई और सीसीटीवी नेटवर्क की मदद से मासूम को सुरक्षित बचा लिया गया। घटना ने एक बार फिर सार्वजनिक स्थानों पर बच्चों की सुरक्षा को लेकर सतर्क रहने की जरूरत को उजागर किया है।

Tags:

Latest News

रायपुर-बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग की स्थिति पर हाई कोर्ट सख्त, एनएचएआई से मांगा जवाब रायपुर-बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग की स्थिति पर हाई कोर्ट सख्त, एनएचएआई से मांगा जवाब
म्यूल बैंक खातों के जरिए करोड़ों की साइबर ठगी का नेटवर्क बेनकाब, 11 राज्यों से जुड़े तार, छह गिरफ्तार
ट्रांसफर आदेश नहीं माना, फिर भी मिला राज्यपाल पुरस्कार, शिकायत के महीनों बाद जागा विभाग, व्याख्याता पर जांच शुरू
CG News: सुकमा में मेडिकल रिपोर्ट ने बदल दी मरीज की पहचान! उम्र से लेकर लिंग तक गलत दर्ज, मौत के बाद परिवार ने मांगी जांच
CG News: धमतरी में मवेशियों के अवैध परिवहन का पर्दाफाश, पुलिस की घेराबंदी में पकड़ी गई पिकअप; चार मवेशियों के साथ तीन आरोपी दबोचे गए
CG News: खैरागढ़ में चाकू-छुरी पर पुलिस की पैनी नजर, रखने वाले ही नहीं बेचने और धार लगाने वालों पर भी होगी कार्रवाई
CG News: नर्सिंग कर्मचारियों का सरकार के खिलाफ मोर्चा, पदोन्नति वाले पदों पर संविदा नियुक्ति का विरोध; 15 हजार स्टाइपेंड की मांग
ट्रंप सरकार का AI पोस्टर बना विवाद की वजह, ‘Mr. Singh’ के नाम पर भारतीय-अमेरिकी समुदाय ने जताई नाराजगी
Red Fort Blast: लाल मंदिर पर नहीं मिली जगह तो लाल किले की ओर मुड़ी कार, NIA चार्जशीट में साजिश की पूरी टाइमलाइन का खुलासा
Bihar News: हाजीपुर में निर्माणाधीन फोरलेन पुल का स्ट्रक्चर भरभराकर गिरा, 7 मजदूर घायल; लोहे के मलबे में फंसे मजदूर को निकालने की कोशिश
Sagar Liquor Tragedy: खेत में नकली शराब की ‘फैक्ट्री’, बोतल पर ‘सागर गोल्ड’ का लेबल और गांवों में मौतें! अब न्यायिक जांच खोलेगी नेटवर्क का राज
CG News: घर में फंदे से लटकी मिली 26 वर्षीय शिक्षिका, आत्मानंद स्कूल में थी पदस्थ; मौत की वजह अब भी अनसुलझी