BJP मीटिंग : शाह और नड्डा की बैठक में टिकट बंटवारे पर हुआ मंथन 69 शीट हुआ लगभग फाइनल, जल्द आ सकती है बीजेपी की दूसरी सूची

BJP मीटिंग : शाह और नड्डा की बैठक में टिकट बंटवारे पर हुआ मंथन 69 शीट हुआ लगभग फाइनल, जल्द आ सकती है बीजेपी की दूसरी सूची रायपुर : गुरुवार को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की अगुवाई में हुई बैठक में बची हुई सीटों के लिए प्रत्याशी चयन […]


BJP मीटिंग : शाह और नड्डा की बैठक में टिकट बंटवारे पर हुआ मंथन 69 शीट हुआ लगभग फाइनल, जल्द आ सकती है बीजेपी की दूसरी सूची

रायपुर : गुरुवार को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की अगुवाई में हुई बैठक में बची हुई सीटों के लिए प्रत्याशी चयन की कवायद की गई। चर्चा है कि मध्य प्रदेश की तर्ज पर छत्तीसगढ़ में भी कई सांसदों को टिकट दिया जा सकता है. एक अक्टूबर को दिल्ली में होने वाली केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में 69 प्रत्याशियों के नाम पर मुहर लगाई जाएगी। 3 अक्टूबर को जगदलपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा होनी है. ऐसे में माना जा रहा है कि पीएम मोदी की सभा के बाद प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी की जाएगी।

कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में चली मैराथन बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के अलावा प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, सह प्रभारी नितिन नबीन, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, प्रदेश संगठन मंत्री पवन साय, प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह, नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल मौजूद रहे. इस बैठक में तीनों प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप, ओपी चौधरी और विजय शर्मा भी शामिल रहे ।

Read More दिल्ली में चार हत्याओं से सनसनी: पत्नी और तीन बेटियों का गला रेतकर उतारा मौत के घाट, पति फरार, जांच में जुटी पुलिस

बताते हैं कि बैठक में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने पिछली बैठक में दिए गए टास्क की समीक्षा की. साथ ही परिवर्तन यात्रा का फीडबैक लिया. बिलासपुर में होने वाले परिवर्तन यात्रा के समापन कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे की तैयारियों पर भी चर्चा हुई है. समापन कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए बीजेपी पूरी ताकत झोंकने की तैयारी कर रही है। आला नेताओं को इसके निर्देश दिये हैं।

Read More प्रशासनिक फेरबदल: सौरभ श्रीवास्तव मुख्यमंत्री के ओएसडी नियुक्त, पुलक भट्टाचार्य को नगरीय प्रशासन का अतिरिक्त प्रभार

जीतने वाले चेहरे को ही दिया जाएगा टिकट- अरुण साव

मैराथन बैठक खत्म होने के बाद बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने मीडिया से बातचीत में कहा कि राष्ट्रीय नेताओं ने राज्य में चल रहे चुनावी अभियान की समीक्षा की है. पीएम मोदी की होने वाली सभाओं को लेकर बातचीत की गई है. बीजेपी दमदारी से चुनाव लड़ेगी. उन्होंने कहा कि जनता राज्य की सरकार से निजात चाहती है. अत्याचारी भ्रष्टाचारी सरकार से छुटकारा चाहती है. अटल बिहारी वाजपेयी के सपनों को साकार करने की नीति के साथ बीजेपी चुनाव में जाना चाहती है।

प्रत्याशियों की दूसरी सूची को लेकर अरुण साव ने कहा कि बीजेपी जीतने योग्य प्रत्याशी को ही टिकट देगी। जैसे-जैसे सूची जारी होगी पता चलता जाएगा कि कौन-कौन चुनाव लड़ने जा रहा है। ये तय है कि टिकट उन्हीं प्रत्याशियों को मिलेगा जो चुनाव जीतने योग्य होंगे। हर वर्ग के लोग सूची में शामिल होंगे।

साव ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर कहा कि यूपीए की सरकार थी तब इस बिल को लोकसभा में प्रस्तुत ही नहीं किया. बीजेपी ने संविधान में 33 फ़ीसदी आरक्षण पहले से दिया हुआ है. महिलाओं के जीवन में परिवर्तन लाने का काम पीएम मोदी ने किया है. बीजेपी सबका साथ सबका विकास सबका प्रयास के मूलमंत्र के साथ चलेगी।

लेखक के विषय में

मनीशंकर पांडेय Picture

मणिशंकर पांडेय National Jagat Vision के संस्थापक, मालिक एवं मुख्य संपादक हैं। वे निष्पक्ष, सटीक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं। उनका उद्देश्य देश-दुनिया की सच्ची और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना है।

More News

होली पर बिलासपुर पुलिस का सख्त पहरा, 128 बदमाश भेजे गए जेल चप्पे चप्पे पर तैनात है पुलिस बल

राज्य

Britannia Industries को 6.37 करोड़ का GST नोटिस, क्लासिफिकेशन विवाद पर विभाग की कार्रवाई Britannia Industries को 6.37 करोड़ का GST नोटिस, क्लासिफिकेशन विवाद पर विभाग की कार्रवाई
मुंबई/नई दिल्ली। देश की प्रमुख फूड कंपनी Britannia Industries को जीएसटी विभाग ने 6.37 करोड़ रुपये का डिमांड नोटिस जारी...
कमिश्नरी सिस्टम पर कानूनी सवाल: हाईकोर्ट ने गृह सचिव और इंदौर पुलिस आयुक्त को जारी किया नोटिस, जाने क्या है मामला.....
सुप्रीम कोर्ट का स्पष्ट संदेश: देरी की कीमत चुकानी होगी, मुआवजा लेट तो पेनल्टी खुद भरेगा नियोक्ता
School Bomb Threat News: बोर्ड परीक्षाओं के बीच राजधानी के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर
HPV Vaccine India: सर्वाइकल कैंसर से बेटियों की सुरक्षा के लिए केंद्र सरकार का बड़ा कदम, 9–14 साल की लड़कियों को मिलेगा मुफ्त टीका