बड़ी ख़बर : आईएएस रानू साहू को ईडी ने लिया हिरासत में

बड़ी ख़बर : आईएएस रानू साहू को ईडी ने लिया हिरासत में

बड़ी ख़बर : आईएएस रानू साहू को ईडी ने लिया हिरासत में रायपुर : ईडी ने आईएएस रानू साहू को हिरासत में ले लिया है। उन पर गिरफ़्तारी की तलवार लटक रही है।ईडी ने शुक्रवार की सुबह रानू साहू के देवेंद्र नगर स्थित सरकारी बंगले पर छापा मारा था। लंबी पूछताछ के बाद उन्हें हिरासत […]

फ़ोटो फाईल चित्र

बड़ी ख़बर : आईएएस रानू साहू को ईडी ने लिया हिरासत में

रायपुर : ईडी ने आईएएस रानू साहू को हिरासत में ले लिया है। उन पर गिरफ़्तारी की तलवार लटक रही है।
ईडी ने शुक्रवार की सुबह रानू साहू के देवेंद्र नगर स्थित सरकारी बंगले पर छापा मारा था। लंबी पूछताछ के बाद उन्हें हिरासत में लेकर ईडी दफ़्तर लाया गया है। सूत्रों के मुताबिक़ उन्हें गिरफ़्तार किया जा सकता है। वहीं छापे के दौरान ईडी को अंबिकापुर में एक व्यापारी के ठिकाने से बड़ी मात्रा में नक़द रक़म, ज़ेवरात और अचल संपत्ति के काग़ज़ात मिले हैं।
राजधानी में कांग्रेस कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल व उनके बेटे छापे के बावजूद नहीं मिल पाये। वे घर पर नहीं मिले। पिछली दफे भी छापे के दौरान वे घर पर नहीं थे। सूत्रों का कहना है कि उन्हें छापे की जानकारी पहले से ही मिल गई थी।

इसके अलावा ईडी की टीमें कोरबा निगम के कमिश्नर और ऑडिटर सीए अनूप गुप्ता, बालाजी स्टील और टीआर सिंह कमल विहार और ऋषभ सोनी देवपुरी के घर ईडी पहुंची थी। राज्य के बड़े ठेकेदार सुनील रामदास अग्रवाल के रायपुर, बिलासपुर और रायगढ़ स्थित मकान व दफ्तर में छापा मारा गया है। अंबिकापुर में अशोक अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल, नीमचंद अग्रवाल और बिलासपुर के संजय शिंदे तथा राजनांदगांव में ट्राइबल अफसर श्रीकांत के घर जांच चल रही है।

Read More Drug Case: नशे की बड़ी खेप पर पुलिस का शिकंजा! 8-10 लाख की अफीम बरामद, सोनीपत के दो आरोपी गिरफ्तार

सूत्रों से मिली जानकारी से ऐसा प्रतीत होता है कि आज कई लोगो की ईडी गिरफ्तारी कर सकती है।काफी समय से ईडी की कार्यवाही प्रदेश में चल रही है।कोल सहित कई मामलों को लेकर ईडी की जांच चल रही है।कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल सहित कई लोगो की गिरफ्तारी होने की चर्चा बनी हुई है।

Read More पुराना बस स्टैंड में घंटों चला हाई-वोल्टेज ड्रामा, नीचे पुलिस-प्रशासन की भीड़… ऊपर तेज हवा में बेखौफ खड़ी रही महिला

Tags:

Latest News

धू-धूकर जला दो करोड़ का वाहन, चालक ने कूदकर बचाई जान, शॉर्ट सर्किट की आशंका धू-धूकर जला दो करोड़ का वाहन, चालक ने कूदकर बचाई जान, शॉर्ट सर्किट की आशंका
खेत में टूटा था बिजली का तार, करंट की चपेट में आया कोटवार; 5 दिन तक खेत में पड़ा रहा शव
Bhilai Nagar Nigam Scam: पेवर ब्लॉक कामों में 12.66 करोड़ की गड़बड़ी की जांच, 9 अफसरों को नोटिस; 33 फाइलें जांच के घेरे में
GPM News: जिला अस्पताल के महिला टॉयलेट में नवजात का शव मिलने से हड़कंप, CCTV से तलाशे जा रहे सुराग
22 साल से संतान का इंतजार, उम्र बनी बाधा तो हाईकोर्ट ने दी राहत, 47 वर्षीय पत्नी को IVF की मिली अनुमति
‘केके’ टैटू ने खोला हत्या का राज, प्रेमिका को पत्थर से कुचलने वाले प्रेमी को उम्रकैद
पुराना बस स्टैंड में घंटों चला हाई-वोल्टेज ड्रामा, नीचे पुलिस-प्रशासन की भीड़… ऊपर तेज हवा में बेखौफ खड़ी रही महिला
कैमरे के सामने बेबाकी पड़ी भारी! सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो गिरफ्तार, मेडिकल जांच के बाद कोर्ट में किया पेश
Surguja Crime: कार्यक्रम देखने निकली नाबालिग के साथ कथित गैंगरेप, एक नाबालिग समेत 3 आरोपी पकड़े गए
CM Sai Singapore Visit: 43,600 करोड़ के निवेश प्रस्तावों के साथ रायपुर लौटे सीएम साय, AI Data Center से Green Energy तक बड़े प्रोजेक्ट
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: सुप्रीम कोर्ट ने दिखाई सख्ती, ₹2 करोड़ जमा करने का निर्देश; भुगतान में देरी पर बढ़ी मुश्किल
Surajpur Crime: पति की जमानत का झांसा पड़ा भारी, महिला की शिकायत पर आरोपी गिरफ्तार; न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल