पीएससी की गड़बड़ियों को लेकर शिकायत मिलने पर कार्यवाही की बात कह बघेल फिर से झूठ परोस रहे हैं छत्तीसगढ़ की जनता को : भाजपा

पीएससी की गड़बड़ियों को लेकर शिकायत मिलने पर कार्यवाही की बात कह बघेल फिर से झूठ परोस रहे हैं छत्तीसगढ़ की जनता को : भाजपा

पीएससी की गड़बड़ियों को लेकर शिकायत मिलने पर कार्यवाही की बात कह बघेल फिर से झूठ परोस रहे हैं छत्तीसगढ़ की जनता को : भाजपा रायपुर : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री ओ.पी. चौधरी ने कहा है कि पीएससी की गड़बड़ियों को लेकर शिकायत मिलने पर कार्यवाही करने की बात कहकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल […]

पीएससी की गड़बड़ियों को लेकर शिकायत मिलने पर कार्यवाही की बात कह बघेल फिर से झूठ परोस रहे हैं छत्तीसगढ़ की जनता को : भाजपा

रायपुर : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री ओ.पी. चौधरी ने कहा है कि पीएससी की गड़बड़ियों को लेकर शिकायत मिलने पर कार्यवाही करने की बात कहकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल फिर से एक बार छत्तीसगढ़ की जनता को झूठ परोस रहे हैं और प्रदेश को गुमराह कर रहे हैं। जबकि शिकायत 19/9/2023को हो चुकी है और हम पावती भी लगा रहे हैं। दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पीएससी मामले में जाँच कर दोषियों पर सख्त कार्यवाही की गारंटी के बाद मुख्यमंत्री बघेल विचलित हो गये हैं और अब फिर शिकायत नहीं मिलने की बात कर रहे हैं। श्री चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री बघेल को लगातार झूठ बोलने की इतनी बुरी लत लग चुकी है ।

कि अब वह कांग्रेस के केंद्रीय नेताओं से भी झूठ बोलने में जरा भी नहीं हिचकिचा रहे हैं। भाजपा प्रदेश महामंत्री ने कहा कि छात्रों ने भूपेश बघेल के राज में छत्तीसगढ़ के पीएससी घोटाले की पोल उनके नेता राहुल गांधी के सामने खोल कर रख दी लेकिन अपने पापों पर परदा डालते मुख्यमंत्री बघेल झूठ का ढोल पीटने से बाज नहीं आये कि उन्हें कोई शिकायत नहीं मिली, जबकि सत्य यह है कि उनके निवास कार्यालय में लिखित शिकायत देकर पीएससी घोटाले की सारी जानकारी दी गई थी और इसकी पावती इस बात की गवाही दे रही है कि भूपेश बघेल मुख्यमंत्री के पद पर बैठकर सरासर झूठ बोलते हैं। उन्होंने सत्यनिष्ठा की शपथ की हर मामले में धज्जियां उड़ाई हैं। भूपेश विशुद्ध रूप से हर मामले में झूठ बोलते हैं। वे झूठ के सिवाय कुछ नहीं बोलते। उनके नेता राहुल गांधी को अब समझ में आ जाना चाहिए कि किस झूठेश की बातों में आकर वे भी झूठ परोसने लग जाते हैं। श्री चौधरी ने पूछा कि पीएससी मामले में जब उच्च न्यायालय ने 18 लोगों की नियुक्ति पर रोक लगाकर इस पूरे मामले की जाँच का आदेश दे दिया है तो फिर मुख्यमंत्री बघेल को अब कार्रवाई करने में क्यों दिक्कत हो रही है? इसी प्रकार पीएससी की गड़बड़ी के एक ताजा मामले के खुलासे में यह आईने की तरह साफ नजर आ रहा है कि गलत उत्तर देने वाले अभ्यर्थियों को या तो पूरे या फिर सही उत्तर देने वाले अभ्यर्थी से अधिक अंक दिए गए हैं। भाजपा प्रदेश महामंत्री ने कहा कि भाजपा और अन्याय पीड़ित युवाओं ने बार-बार प्रदेश सरकार से इस पर ध्यान आकृष्ट कराया है, लेकिन मुख्यमंत्री बघेल मुँह में दही जमाए बैठे हैं। पीएससी की गड़बड़ियों को लेकर प्रदेश के पीड़ित युवाओं ने राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे तक से शिकायत की, लेकिन मुख्यमंत्री बघेल के झूठ के आगे कांग्रेस के केंद्रीय नेताओं के मुँह से एक बोल तक नहीं फूटा और दोनों नेता इस मुद्दे पर खामोशी ओढ़कर लौट गए। श्री चौधरी ने कहा कि अब भाजपा और अन्याय पीड़ित युवाओं के दबाव में मुख्यमंत्री बघेल कार्रवाई की बात तो कह रहे हैं लेकिन इससे पहले ही वे पीएससी घोटाले जिम्मेदारों को क्लीन चिट दे देते हैं। मुख्यमंत्री बघेल अफसरों-कांग्रेस नेताओं के बेटे-बेटियों की नियुक्ति पर उठाए जा रहे सवाल को लेकर विचलित क्यों हैं? आखिर एक ही परिवार से पाँच-पाँच लोगों की नियुक्ति पर सवाल उठने तो लाजिमी हैं।

Read More नक्सल नेटवर्क को बड़ा झटका: PLGA का आखिरी बटालियन कमांडर सोढी केशा 42 साथियों संग सरेंडर, दक्षिण बस्तर में नक्सलवाद लगभग खत्म

Tags:

Latest News

बिलासपुर में रेत माफिया का नया ठिकाना अब गांव बने डंपिंग यार्ड आखिर किसके संरक्षण में चल रहा अरपा नदी में अवैध खनन का खेल बिलासपुर में रेत माफिया का नया ठिकाना अब गांव बने डंपिंग यार्ड आखिर किसके संरक्षण में चल रहा अरपा नदी में अवैध खनन का खेल
शिकायत सही मिली अब, ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल की मान्यता खत्म करने की सिफारिश
बिलासपुर भाजपा दफ्तर में बवाल मेयर और पार्षदों में तीखी नोकझोंक एक दूसरे को बताया कांग्रेसी
दलालों के इशारे पर पास हुए करोड़ों के बिल जल संसाधन विभाग के ईएनसी उइके के घोटालों की सीबीआई जांच की उठी मांग
स्कूल बस पर कहर बनकर टूटा ट्रक: खरोरा में बच्चों से भरी बस को मारी टक्कर, गेट उखड़ा, ड्राइवर फरार
अब आत्मानंद स्कूलों में ‘फ्री एजुकेशन’ नहीं: 9वीं–12वीं के छात्रों से सालाना फीस वसूली का फैसला
भिलाई में नशे का बड़ा नेटवर्क ध्वस्त: पंजाब से हेरोईन लाकर खपाने की साजिश नाकाम, किराए के मकान से 18.69 लाख की ड्रग्स संग 4 तस्कर गिरफ्तार
परिवार बना ‘ड्रग कार्टेल’: दो बेटियों के साथ मिलकर चलाती थी नशे का साम्राज्य, 250 CCTV खंगालने के बाद दिल्ली पुलिस ने कुसुम को दबोचा
समानता की ओर बड़ा कदम: सुप्रीम कोर्ट ने ट्रांसवुमेन को सरकारी शिक्षक भर्ती में आवेदन की दी अनुमति, अब अलग भर्ती नीति पर भी मंथन
पश्चिम बंगाल के भवानीपुर जिले में साधु-संतों से कथित मारपीट पर घमासान, Suvendu Adhikari का TMC पर सीधा हमला, दोनों पक्ष आमने-सामने
चुनावी घमासान के बीच ED का बड़ा एक्शन: शिक्षक भर्ती घोटाले में पूर्व मंत्री Partha Chatterjee के घर छापा, फिर तेज हुई जांच की रफ्तार
यमुना में मौत का मंजर: मथुरा नाव हादसे के बाद रेस्क्यू तेज, 20 मोटरबोट के साथ जारी तलाश, 7 श्रद्धालु अब भी लापता, 10 शव पंजाब रवाना