बिलासपुर में कार से 245 किलो गांजा जब्त, 1.22 करोड़ की खेप पकड़ी, ओडिशा से एमपी सप्लाई का नेटवर्क बेनकाब

बिलासपुर में कार से 245 किलो गांजा जब्त, 1.22 करोड़ की खेप पकड़ी, ओडिशा से एमपी सप्लाई का नेटवर्क बेनकाब

बिलासपुर: बिलासपुर में नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एसीसीयू और रतनपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने नेशनल हाईवे पर एक कार से 245 किलो गांजा बरामद किया है, जिसकी बाजार कीमत करीब 1.22 करोड़ रुपये आंकी गई है। मुखबिर की सटीक सूचना पर की गई घेराबंदी के दौरान संदिग्ध कार ने पुलिस को देखकर यू-टर्न लेकर भागने की कोशिश की, जिसके बाद टीम ने फिल्मी अंदाज में पीछा कर वाहन को रोक लिया। कार्रवाई भेड़ी मुड़ा-नवापारा चौक के पास हुई, जहां से एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया, जबकि उसका साथी मौके से फरार हो गया।

तलाशी के दौरान कार के काले शीशों के पीछे छिपाकर रखे गए गांजे के पैकेट बरामद हुए। पुलिस ने वाहन समेत करीब 1.30 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त कर ली है और आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। प्रारंभिक पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी ने जानकारी छिपाने की कोशिश की, लेकिन बाद में खुलासा हुआ कि यह खेप ओडिशा से लाकर मध्य प्रदेश के शहडोल क्षेत्र में खपाने की तैयारी थी।image-13_1776492999

जांच में यह भी सामने आया है कि तस्करी के लिए दो वाहनों का इस्तेमाल किया जा रहा था, जिनमें से एक कार पुलिस के हत्थे चढ़ गई, जबकि दूसरी गाड़ी फरार हो गई। पुलिस अब फरार आरोपियों और इस नेटवर्क के मास्टरमाइंड की तलाश में जुटी है, साथ ही ओडिशा और मध्य प्रदेश कनेक्शन की गहराई से जांच की जा रही है। इस कार्रवाई के बाद वरिष्ठ अधिकारियों ने टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है, वहीं क्षेत्र में नशा तस्करी के खिलाफ सख्ती और बढ़ा दी गई है।

Read More नवजात के अपहरण की कहानी में हो गया खेल, सुन पुलिस भी रह गई दंग

Latest News

सुबह की सैर बन गई जिंदगी की आखिरी यात्रा, मॉर्निंग वॉक पर निकले विधायक के भाई समेत तीन की मौत, पिकअप की टक्कर से उजड़ा परिवार, हादसे से क्षेत्र में मातम सुबह की सैर बन गई जिंदगी की आखिरी यात्रा, मॉर्निंग वॉक पर निकले विधायक के भाई समेत तीन की मौत, पिकअप की टक्कर से उजड़ा परिवार, हादसे से क्षेत्र में मातम
CG News: पैर में रॉड, निगरानी में दो जवान… फिर भी अस्पताल से भाग निकला तस्करी का आरोपी
CG News: श्रीराम की मूर्ति बदलेगी या नहीं, फैसला सरकार के हाथ में; चंदखुरी मंदिर की बदहाल व्यवस्थाओं पर भी उठे सवाल
Reservation News: धर्म परिवर्तन के बाद BC (Muslim) आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट की मुहर, जानें किस मामले में आया फैसला
दीपावली में स्कूलों की छुट्टी बढ़ी, अब 11 नवंबर तक स्कूल बंद
वैवाहिक कलह को नहीं मान सकते क्रूरता, पति की याचिका खारिज, बच्चों की गवाही ने खोली पिता के दावे की पोल
धर्म परिवर्तन के बाद नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा मद्रास हाईकोर्ट का फैसला
CG News: जिस अस्पताल में मिलना था इलाज, उसी के बंद गेट पर हुआ प्रसव; नवजात की मौत के बाद दो स्वास्थ्यकर्मियों पर गिरी गाज
CG News: डिजिटल पेमेंट के नाम पर नकदी की ठगी! ₹25 लाख तक की धोखाधड़ी का अनुमान, कार-स्कूटी समेत दो गिरफ्तार
CG News: ₹182.98 करोड़ के मैनपावर भुगतान मामले में पूरक चालान, अरुणपति त्रिपाठी और बीआर लोहिया के खिलाफ कार्रवाई
Nuh Encounter: नूंह में तड़के पुलिस मुठभेड़, वांटेड शाहिद की अस्पताल में मौत; कई मामलों में तलाश रही थी पुलिस
Dhamtari Leopard Attack: धमतरी में तेंदुए का खौफ! घर के अंदर घुसकर तीन लोगों को किया घायल, ग्रामीणों में डर का माहौल