जबलपुर के करोड़पति आरटीओ संतोष पॉल की 3.38 करोड़ की संपत्ति कुर्क: ईडी के एक्शन से मचा हड़कंप

जबलपुर के करोड़पति आरटीओ संतोष पॉल की 3.38 करोड़ की संपत्ति कुर्क: ईडी के एक्शन से मचा हड़कंप

जबलपुर। भ्रष्टाचार के मामले में फंसे जबलपुर के पूर्व आरटीओ संतोष पॉल और उनकी क्लर्क पत्नी रेखा पॉल पर प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी ने बड़ी स्ट्राइक की है। ईडी ने पॉल दंपत्ति की करीब 3.38 करोड़ रुपये की अचल संपत्तियों को अस्थायी रूप से कुर्क कर लिया है। जांच में सामने आया कि संतोष पॉल ने पद पर रहते हुए अपनी कमाई से कई गुना ज्यादा काली कमाई जमा की और उससे आलीशान मकान, प्लॉट और दुकानें खरीदीं। ईडी की इस कार्रवाई के बाद से परिवहन विभाग के गलियारों में हड़कंप मच गया है।

कमाई 73 लाख और संपत्ति बना ली पौने पांच करोड़ की

ईडी की जांच में जो आंकड़े सामने आए हैं वो चौंकाने वाले हैं। जांच के मुताबिक संतोष पॉल और उनकी पत्नी की वैध स्रोतों से कुल आय महज 73.26 लाख रुपये होनी चाहिए थी। लेकिन जब उनके ठिकानों की जांच हुई तो पता चला कि उन्होंने 4.80 करोड़ रुपये की संपत्ति खड़ी कर ली है। यानी अपनी असली कमाई से करीब 650 प्रतिशत ज्यादा की संपत्ति। भ्रष्टाचार की इस काली कमाई को सफेद करने के लिए पॉल दंपत्ति ने इसे जमीन और मकानों में इन्वेस्ट कर दिया था।

Read More इधर ACB कार्यालय में घुसी, उधर बाबू के घर के पिछले दरवाजे से थैला लेकर फरार हुए संदिग्ध; वायरल वीडियो से हड़कंप

आलीशान घर से लेकर कमर्शियल दुकानों तक पर लगा ताला

Read More मेकाहारा खुद हुआ 'बीमार': रोज आ रहे 3000 मरीज, लेकिन 1204 में से 629 पद खाली, 4 महीने से मंत्रालय में अटकी भर्ती की फाइल

प्रवर्तन निदेशालय के भोपाल जोनल ऑफिस ने मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत यह कार्रवाई की है। कुर्क की गई संपत्तियों में जबलपुर स्थित उनका भव्य निवास, कीमती प्लॉट, खेती की जमीन और कई कमर्शियल दुकानें शामिल हैं। ईडी अब इन संपत्तियों की नीलामी की तैयारी कर रहा है। दरअसल यह पूरा मामला साल 2022 में ईओडब्ल्यू की छापेमारी के बाद शुरू हुआ था। ईओडब्ल्यू ने संतोष पॉल के घर पर दबिश दी थी जिसमें उनकी लग्जरी लाइफस्टाइल और बेहिसाब संपत्ति का खुलासा हुआ था। इसके बाद मनी लॉन्ड्रिंग का मामला बनते ही ईडी ने केस अपने हाथ में ले लिया।

विभाग में चर्चा: क्लर्क पत्नी के साथ मिलकर बनाया था भ्रष्टाचार का किला

सूत्रों के मुताबिक संतोष पॉल ने आरटीओ रहते हुए सिस्टम की कमियों का फायदा उठाया और अपनी पत्नी रेखा पॉल को भी इस खेल में शामिल किया। रेखा पॉल खुद विभाग में हेड क्लर्क थीं। दोनों ने मिलकर अपनी काली कमाई से शहर के प्राइम लोकेशन पर जमीनें खरीदीं। ईओडब्ल्यू की रिपोर्ट को आधार बनाकर अब ईडी ने उनकी कमर तोड़ दी है। विभाग के पुराने कर्मचारी दबी जुबान में कह रहे हैं कि साहब की रईसी के चर्चे तो बहुत थे, लेकिन अब वही ठाट-बाट उनके गले की फांस बन गए हैं।

 

Tags:

Latest News

कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी
नौकरी की राह में उम्र नहीं बनेगी रोड़ा, हाईकोर्ट ने दिया पुनर्विचार का आदेश, अधूरी भर्ती में भी मिलेगा नई आयु सीमा का लाभ
प्रोफेसर का फिल्मी अंदाज में अपहरण, चाकू की नोक पर लूटे पैसे, 48 घंटे में पुलिस ने किया साजिश का पर्दाफाश चार आरोपी गिरफ्तार
Surajpur News: घर में बाइबल पाठ के दौरान विरोध, धर्मांतरण के आरोप पर पुलिस ने क्या कहा?
Surajpur News: फीस बढ़ोतरी पर छात्रों का फूटा गुस्सा, सिलफिली कॉलेज का घेराव कर विश्वविद्यालय को दी फैसले पर पुनर्विचार की मांग
Delhi News: ‘पूरी दिल्ली को ठप नहीं कर सकते’, मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी; सरकार को दिए निर्देश
बिलासपुर पुलिस का नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, NDPS एक्ट के तहत जब्त मादक पदार्थों का बड़े पैमाने पर नष्टीकरण
दुर्गोत्सव से पहले तोरवा पुलिस का बड़ा एक्शन, 2 स्थायी वारंटियों समेत 11 गिरफ्तार
Dhamtari News: लिनेश साहू आत्महत्या मामले में पत्नी समेत 5 दोषियों को 5-5 साल की सजा, कोर्ट ने लगाया जुर्माना
बिलासपुर एयरपोर्ट पर एक और झटका, इस रूट से भी पीछे हटी अलायंस एयर, अब सिर्फ दिल्ली की फ्लाइट का सहारा
Raipur News: गरबा में जरा-सी लापरवाही पड़ेगी भारी! CCTV से पार्किंग तक की व्यवस्था जरूरी, नियम टूटे तो रद्द होगी अनुमति
Raipur Crime News: खम्हारडीह में 15 ग्राम ड्रग्स मिलने से हड़कंप, तीन युवतियां गिरफ्तार; स्पा सेंटर से जुड़ाव की जांच