ACB के 9 अफसरों ने आबकारी अधिकारी के सरकारी आवास में तड़के सुबह मारा छापा

ACB के 9 अफसरों ने आबकारी अधिकारी के सरकारी आवास में तड़के सुबह मारा छापा

ACB के 9 अफसरों ने आबकारी अधिकारी के सरकारी आवास में तड़के सुबह मारा छापा कोरबा : आबकारी विभाग के सहायक आयुक्त सौरभ बक्शी के घर पर एंटी करप्शन ब्यूरो ने दबिश दी है। दो वाहन में 9 सदस्य तड़के सुबह सहायक आयुक्त के सरकारी घर पर पहुंचे। टीम घर के अंदर तमाम दस्तावेज खंगाल […]

ACB के 9 अफसरों ने आबकारी अधिकारी के सरकारी आवास में तड़के सुबह मारा छापा

कोरबा : आबकारी विभाग के सहायक आयुक्त सौरभ बक्शी के घर पर एंटी करप्शन ब्यूरो ने दबिश दी है। दो वाहन में 9 सदस्य तड़के सुबह सहायक आयुक्त के सरकारी घर पर पहुंचे। टीम घर के अंदर तमाम दस्तावेज खंगाल रही है। घर के बाहर पुलिस के जवान को तैनात किया गया है। सिविल लाइन थाना और कोतवाली थाना पुलिस को भी मौके पर तैनात किया गया है। बता दें कि ACB-EOW ने बिलासपुर के सरगांव स्थित भाटिया डिस्टलरी और कोटा स्थित वेलकम डिस्टलरी में कल सुबह 6 बजे दबिश दी। इधर, दुर्ग के कुम्हारी दुर्ग स्थित केडिया डिस्टलरी, रायपुर में अनवर ढेबर, पूर्व मुख्य सचिव विवेक ढांड समेत रिटायर्ड IAS के ठिकानों पर जांच जारी है। इन सभी के नाम ED की चार्ज शीट में भी हैं। EOW ने 2 दिन पहले ही कानूनी जानकारी के साथ FIR की गहन समीक्षा की थी। सूत्रों का कहना है कि शराब केस में आरोपी बनाए गए पूर्व IAS अफसरों, कारोबारियों को पहले ही छापे की भनक लग चुकी थी। दो सप्ताह पहले ACB ने FIR दर्ज की थी। इसके बाद से ही आरोपी सर्तक हो चुके थे। इसके बाद विशेष अदालत में 24 फरवरी ACB ने वारंट की मांग की। हाईप्रोफाइल लोगों को इसकी भी खबर थी। इसलिए कुछ लोगों के द्वारा न्यायालय में अग्रिम जमानत की भी अर्जी लगाया गया है, जिसमें अभी सुनवाई अभी होनी है। साथ ही एफआईआर को रद्द करने के लिए सुप्रीम कोर्ट में भी मामला लगाया गया है जिसकी भी सुनवाई आज होंनी है जिसमें एसीबी और ईओडब्ल्यू जवाब प्रस्तुत करेगी उसके बाद कल सुनवाई होनी है।



मुख्यमंत्री के बयान के बाद ईओडब्ल्यू और एसीबी की टीम शराब घोटालों की जांच में तेज गति से काम करने में लग गयी है।पूर्ववर्ती सरकार में शराब का बड़ा खेल किया गया था।करीब 2000 करोड़ का घोटाला सामने आया था।

Read More  छत्तीसगढ़ में काले धन की 'पार्किंग' करने वालों की उड़ी नींद, तैयार हो गया कच्चा चिट्ठा!

आबकारी अधिकारी के घर के बाहर पुलिस के जवान को तैनात किया गया है। सिविल लाइन थाना और कोतवाली थाना पुलिस को भी मौके पर तैनात किया गया है।चर्चा यह भी है कि अभी बड़ी संख्या में आबकारी के अफसरों के यहाँ बड़ी कार्यवाही जांच एजेंसी के द्वारा की जाएगी।

Read More साइड लाइन..लाल बत्ती का सपना टूटा: छत्तीसगढ़ में दलबदलू नेताओं की लंबी फेहरिस्त उपेक्षित

Tags:

Latest News

CG School Holiday 2026: दशहरा से दिवाली तक छुट्टियों का कैलेंडर जारी! छत्तीसगढ़ के स्कूलों में 15 दिन रहेगी छुट्टी, देखें पूरा शेड्यूल CG School Holiday 2026: दशहरा से दिवाली तक छुट्टियों का कैलेंडर जारी! छत्तीसगढ़ के स्कूलों में 15 दिन रहेगी छुट्टी, देखें पूरा शेड्यूल
Gujarat Bomb Threat: सोमनाथ मंदिर से BJP दफ्तरों तक धमकी भरा ईमेल, CM भूपेंद्र पटेल भी निशाने पर; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
फर्जी दस्तावेजों से CISF में नौकरी! दंतेवाड़ा के प्रमाण पत्रों का राजस्थान में खुला राज, रायबरेली का आरोपी गिरफ्तार
Supreme Court का बड़ा फैसला: अवैध गिरफ्तारी के बाद पुलिस सीधे नहीं कर सकेगी दोबारा अरेस्ट, मजिस्ट्रेट की मंजूरी अनिवार्य
मंत्रालय का रौब, सरकारी मकान का सपना और 9 लाख की ठगी! धमतरी में महिला समेत दो आरोपी गिरफ्तार
मायके नहीं पहुंची बहन तो खुला खौफनाक राज! सेप्टिक टैंक में मिला संतोषी का शव; लिव-इन पार्टनर पर हत्या का आरोप
भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की सियासी एंट्री को लेकर अटकलें तेज, जयंत चौधरी संग तस्वीर ने बढ़ाई हलचल
NHM कर्मचारियों के मुद्दे पर J&K विधानसभा में बवाल! वेल में उतरे BJP विधायक, मार्शलों से धक्का-मुक्की; सदन स्थगित
अवैध रेत पर कार्रवाई के बीच बवाल! वन विभाग की टीम से गाली-गलौज का आरोप, जब्त 2 ट्रैक्टर छुड़ाकर ले गए लोग
सड़क पर दिखा हाथियों का कुनबा, शावकों संग निकला जंगल की ओर काफिला; वन अमले ने थामा ट्रैफिक
जगदलपुर में बैठने की जगह पर खूनी संघर्ष! सीने में हार्ट के पास घोंपा चाकू, इलाज के दौरान 27 वर्षीय युवक की मौत
बिल के विवाद ने पकड़ा तूल! बिलासपुर के होटल के बाहर युवती का हंगामा, बाउंसरों से विवाद का VIDEO वायरल